'मां के लिए खुद को बेच दिया...', Rakhi Sawant ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'उनके लिए मैंने भीख मांगी'
Rakhi Sawant on Her Mother: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और बेबाक हस्तियों में से एक हैं राखी सावंत (Rakhi Sawant).. जी हां, राखी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. इसी बीच राखी सावंत एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. बता दें कि अक्सर अपने बिंदास अंदाज और ड्रामेटिक स्टाइल के कारण चर्चा में रहने वाली राखी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द खुलकर बयान किया. साथ ही उन्होंने इस इंटरव्यू में अपनी मां को लेकर भी बात भी कि और कहा मैंने अपनी मां के लिए खुद को बेच दिया. तो चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?
बचपन से संघर्षों भरी रही जिंदगी
राखी सावंत ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में अपने करियर की शुरुआत बेहद मुश्किल हालातों में की थी. गरीबी और आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने बड़ा संघर्ष किया. इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद भी उन्हें आसानी से काम नहीं मिला. कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली. राखी का कहना है कि लोग भले ही उन्हें ड्रामेबाज कहते हों, लेकिन ये सच है कि उन्होंने किसी के सहारे नहीं बल्कि खुद की मेहनत से नाम, पैसा और पहचान हासिल की. इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी हमेशा उथल-पुथल से भरी रही.
'मैंने अपनी मां के लिए खुद को बेच दिया'
वहीं इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि मां के साथ आपका कैसा रिश्ता था, तो इसका जवाब राखी ने भावुक होते हुए दिया. राखी ने कहा, "मां के साथ दोस्ती का रिश्ता था. मां मेरी सब कुछ थी मेरे लिए. मां के लिए तो मैंने अपना खून दे दिया. मां के लिए मैंने भीख मांगी. मां के लिए मैंने सब कुछ किया." राखी ने आगे कहा, "और ये आज के कुत्ते मां-बाप को अनाथ आश्रम में छोड़ के आते हैं बीवी के लिए. तुम बीवी पालते हो बच्चे पालते हो मां-बाप को नहीं पाल सकते. बहुएं मां को मारती हैं सांस को मारती हैं, इनको लगता है ये कभी भुड्डी नहीं होंगी, इनको लगता है इनके बच्चे की वीबी कभी नहीं आएगी. बेटा अपनी सांस और मां को मारे हो ना...अपनी बारी का इंतजार करना, कार्मा आता ही है. राखी ने बातचीत के दौरान आगे कहा, "मैंने अपनी मां के लिए खुद को बेच दिया, बेच दिया मतलब छोटे कपड़ें पहने गलत मत सोचना. मुंह फाड़ा, काम करके पैसे लाइ हूं मैं मां के इलाज के लिए.
लोगों ने ग्लैमरस और बोल्ड इमेज से पहचाना
राखी सावंत ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में कहा कि लोगों ने हमेशा उन्हें उनके टैलेंट से ज्यादा उनके ग्लैमरस और बोल्ड इमेज से पहचाना. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर उन्हें उनके चेहरे या एक्टिंग के बजाय सिर्फ उनकी बॉडी देखकर काम ऑफर किया गया. राखी के मुताबिक, लोगों की सोच ये बन गई थी कि चूंकि उन्होंने आइटम सॉन्ग किए हैं और वो बोल्ड इमेज रखती हैं, इसलिए वो आसानी से किसी भी चीज के लिए तैयार हो जाएंगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “लोग सोचते थे कि मैं अवेलेबल हूं, लेकिन मैं सिर्फ काम के लिए अवेलेबल हूं. मैंने कभी फालतू चीजें नहीं कीं.”
कास्टिंग काउच का दर्दनाक अनुभव
राखी सावंत ने इंटरव्यू में एक बेहद चौंकाने वाला अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें बिस्तर गर्म करने का ऑफर दिया था. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया और फ्लाइट से उतारने तक की नौबत आ गई. राखी ने बताया कि वो एक फिल्म के सिलसिले में बैंकॉक जा रही थीं और उनके साथ उनकी मां भी थीं. उसी दौरान प्रोड्यूसर ने इशारों-इशारों में ऐसी बात कही जिसे उनकी मां तुरंत समझ गईं.
राखी ने कहा, “मुझे समझ नहीं आया था कि वो क्या कहना चाहता है, लेकिन मां सब समझ गई थीं. मां ने तुरंत कहा कि फ्लाइट से उतर जाओ. फिर मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि हमें अभी फ्लाइट से उतारो, नहीं तो हम पुलिस में शिकायत करेंगे.” इस घटना को याद करते हुए राखी भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीना सिखाती थीं. राखी ने कहा,“मां ने मुझसे कहा था- मर जाएंगे लेकिन बिकेंगे नहीं.”
ये भी पढ़ें: कॉमेडी, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा से लेकर सुपरहीरो सीरीज तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें लिस्ट
यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद:रनवे पर धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन का सोमवार दोपहर एक इंजन फेल हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। ब्रजेश पाठक मुरादाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और ब्रजेश पाठक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है। इंजन क्यों बंद हुआ, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री एवं अधिकारी सुरक्षित हैं। ब्रजेश पाठक ने दैनिक भास्कर को बताया, मुरादाबाद से टेकऑफ के समय चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। विमान रनवे पर उड़ने को तैयार था, इसी बीच उसे रोककर मुझे सुरक्षित उतारा गया। लखनऊ से भेजी इंजीनियर की टीम नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया, डिप्टी सीएम जिस विमान में सवार थे, उसमें कुछ तकनीकी खराबी हुई है। लखनऊ से विमान को ठीक करने और ईंजन में हुई खराबी की जांच के लिए इंजीनियरों की टीम भेजी जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















