Responsive Scrollable Menu

भीषण लू और टेम्पेरेचर टॉर्चर के बीच IMD की खुशखबरी, दस्तक देने वाला है मॉनसून; कहां-कहां बारिश?

IMD के मुताबिक, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, इससे कुछ राहत मिल सकती है। 25 से 27 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Continue reading on the app

सुनहरे दौर में इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम:5 ग्रैंड स्लैम, 38 जीत का सिलसिला, 8 बार सिक्स नेशंस कप जीता

फ्रांस के बॉरदॉ शहर में मैच खत्म होते ही इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम (रेड रोजेज) की खिलाड़ी एक-दूसरे से गले मिल रही थीं। स्कोरबोर्ड पर 43-28 चमक रहा था। जीत के साथ इंग्लैंड ने लगातार आठवीं बार विमंस सिक्स नेशंस खिताब और लगातार पांचवां ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया था। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह रही कि टीम की कई खिलाड़ियों को यह भी ठीक से याद नहीं था कि उनकी जीतों का सिलसिला अब 38 मैच तक पहुंच चुका है। यह वही टीम है, जिसने 2022 महिला रग्बी वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड से आखिरी मिनटों में हार झेली थी। 31-34 की वह हार आज भी खिलाड़ियों को याद है। लेकिन उसी हार के बाद रेड रोजेज ने खुद को ऐसे बदला कि अब उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन लगने लगा है। पिछले सात वर्षों में इंग्लैंड ने सिर्फ एक मैच गंवाया है। कप्तान मेग जोन्स कहती हैं, ‘हम रिकॉर्ड नहीं गिनते। हम सिर्फ अगले मैच और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं।’ शायद यही वजह है कि यह टीम सिर्फ जीत नहीं रही, बल्कि खेल में एक नया मानक बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड की मौजूदा टीम अपनी पूरी ताकत के साथ भी नहीं खेल रही। कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं और चार खिलाड़ी प्रेग्नेंट हैं। इसके बावजूद टीम की रफ्तार नहीं रुकी। फ्रांस ने हाल के वर्षों में इंग्लैंड को चुनौती देना शुरू किया है। इस बार भी फ्रांस ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड ने दबाव में भी मैच हाथ से नहीं जाने दिया। इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी सारा बर्न कहती हैं, ‘अगर यह टीम एक बार हारती भी है, तो दोबारा हारना नहीं चाहेगी। हम हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करते हैं।’ सारा के मुताबिक टीम का लक्ष्य सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन खेल टीम बनना है। अब सवाल सिर्फ इतना है कि आखिर इंग्लैंड को हराएगा कौन? अगली चुनौती फिर न्यूजीलैंड होगी। लेकिन अगर कभी यह टीम हार भी गई, तो शायद उनकी सोच नहीं बदलेगी। मेग जोन्स के शब्दों में, ‘सूरज अगली सुबह फिर उगेगा, और हम वही रहेंगे।’ 2019 में मिला था फुल टाइम प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट इस सफलता के पीछे सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि मजबूत सिस्टम भी है। 2019 में इंग्लैंड ने महिला खिलाड़ियों को फुल-टाइम प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट देना शुरू किया था। पिछले साल रग्बी फुटबॉल यूनियन ने महिला रग्बी में करीब 195 करोड़ रुपए का निवेश किया। इसके उलट पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट कनाडा को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए क्राउडफंडिंग करनी पड़ी थी। यही अंतर बताता है कि निवेश व सुविधाएं किसी टीम को कितना बदल सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

लोगों ने उड़ाया मजाक, संघर्ष से मिली कामयाबी, पैरा खेलों में जीते 30 मेडल, पढ़िए खेलरत्न विजेता सुरेश की कहानी

Suresh Bakolia Success Story: सीकर जिले के डांसरोली गांव के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुरेश बाकोलिया ने संघर्ष और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. हाल ही में उन्हें खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया. सुरेश बहरीन में आयोजित पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और ऐसा करने वाले सीकर के पहले तथा राजस्थान के दूसरे खिलाड़ी बने. अब तक वे 30 से अधिक मेडल जीत चुके हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. Mon, 25 May 2026 19:46:29 +0530

  Videos
See all

Dharmendra | धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण,फूट-फूट कर रोने लगीं बेटी | Hindi News | Top News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:14:05+00:00

Prateek Yadav Demise: प्रतीक की तेरहवीं में अखिलेश को अपर्णा ने खिलाईं पूड़ी | Akhilesh Yadav | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:15:00+00:00

Akhilesh Yadav: यूपी में टूटेगी दो लड़कों की जोड़ी ? #uppolitics #akhileshyadav #cmyogi #dimpleyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:16:12+00:00

Jaipur Anu Meena Case: अनु मीणा केस में नया मोड़, फोन से ऐसे खुली टॉर्चर की पूरी कहानी !Gautam Meena #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers