Responsive Scrollable Menu

Gold Rate Today: 5 अगस्त को कितना हुआ 22 और 24 कैरेट सोने का भाव? यहां देखें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today, 5 August 2026: अगर आप आज सोने के गहने, सिक्के या निवेश के लिए गोल्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को 24 कैरेट (999) सोना ₹1,45,580 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,080 प्रति 10 ग्राम है। नीचे देखें IBJA के लेटेस्ट रेट और दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल समेत प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत।

IBJA Gold Rate 5 August 2026

आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव जानें।  

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,33,750
मुंबई  1,33,600
कोलकाता   1,33,600
चेन्नई  1,33,600
अहमदाबाद  1,33,650
भोपाल  1,33,650
रायपुर  1,33,600
जयपुर  1,33,750
लखनऊ  1,33,750

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें

सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास 

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

FAQs

आज 24 कैरेट सोने का भाव कितना है?
IBJA के अनुसार 5 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोना ₹1,45,580 प्रति 10 ग्राम है।

22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या अंतर है?
24 कैरेट लगभग 99.9% शुद्ध सोना होता है, जबकि 22 कैरेट में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से आभूषण बनाने में किया जाता है।

क्या सभी शहरों में सोने का भाव एक जैसा होता है?
नहीं। स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्ट लागत, मांग और ज्वेलर्स की प्राइसिंग के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है।

Disclaimer: सोने के रेट दिन में कई बार बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा कीमत जरूर जांच लें।

Continue reading on the app

NEET SS Counselling 2025: सुपर स्पेशियलिटी सीटों की वर्चुअल वैकेंसी लिस्ट जारी, जानें पूरी डिटेल

NEET SS Counselling 2025 के Round 2 में शामिल होने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दूसरे राउंड की Virtual Vacancy List जारी कर दी है।

इस लिस्ट में देशभर के भाग लेने वाले मेडिकल संस्थानों में DM, M.Ch और DNB SS जैसे सुपर स्पेशियलिटी कोर्स की कुल 5,605 वर्चुअल वैकेंसी दिखाई गई हैं। उम्मीदवार इस लिस्ट की मदद से यह समझ सकते हैं कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान किन संस्थानों और स्पेशियलिटी में सीट उपलब्ध होने की संभावना बन सकती है।

DM और M.Ch की 3243 सीटें
जारी Virtual Vacancy List के मुताबिक Round 2 में DM और M.Ch की कुल 3,243 सीटें शामिल हैं। इनमें कई प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शामिल हैं।

DM में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन और क्लिनिकल हेमेटोलॉजी जैसी स्पेशियलिटी शामिल हैं।

वहीं M.Ch में न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी समेत अन्य सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शामिल हैं।

DNB SS की 2362 वर्चुअल सीटें
Virtual Vacancy List में DNB SS की 2,362 सीटें भी शामिल हैं। इनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन और मेडिकल ऑन्कोलॉजी जैसी प्रमुख स्पेशियलिटी उपलब्ध हैं।

इसके अलावा DNB SS में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, जेनिटो यूरिनरी सर्जरी (यूरोलॉजी), कार्डियक एनेस्थीसिया और अन्य सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी शामिल हैं।

कुल 5605 वर्चुअल वैकेंसी
MCC की ओर से जारी सूची में सीटों का विवरण संस्थान के हिसाब से दिया गया है। इसमें राज्य, मेडिकल कॉलेज या अस्पताल, कोटा, कोर्स/स्पेशियलिटी, कैटेगरी और वर्चुअल सीटों की संख्या जैसी जानकारी शामिल है।

कौन-कौन से कोर्स शामिल हैं?

DM:

  • कार्डियोलॉजी
  • न्यूरोलॉजी
  • नेफ्रोलॉजी
  • मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
  • एंडोक्राइनोलॉजी
  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी
  • क्रिटिकल केयर मेडिसिन
  • पल्मोनरी मेडिसिन
  • क्लिनिकल हेमेटोलॉजी
  • अन्य DM स्पेशियलिटी

M.Ch:

  • न्यूरोसर्जरी
  • यूरोलॉजी
  • प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
  • पीडियाट्रिक सर्जरी
  • सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी
  • कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी
  • अन्य M.Ch स्पेशियलिटी

DNB SS:

  • कार्डियोलॉजी
  • न्यूरोलॉजी
  • नेफ्रोलॉजी
  • गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
  • क्रिटिकल केयर मेडिसिन
  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी
  • जेनिटो यूरिनरी सर्जरी (यूरोलॉजी)
  • कार्डियक एनेस्थीसिया
  • अन्य DNB SS स्पेशियलिटी

उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है Virtual Vacancy List?
Round 2 में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार इस सूची को देखकर अपनी चॉइस फिलिंग की रणनीति तैयार कर सकते हैं। संस्थान और स्पेशियलिटी के अनुसार सीटों की स्थिति जानने से उम्मीदवारों को उपलब्ध विकल्पों का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

हालांकि, वर्चुअल वैकेंसी काउंसलिंग के दौरान बदल सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम सीट अलॉटमेंट से पहले MCC की ओर से जारी अपडेट और अंतिम सीट मैट्रिक्स को जरूर देखना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

स्विंग, पैनिक और कोलैप्स... बांग्लादेश के सामने ऐसे बेकनाब हुई ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, दुनिया ने देखी कमजोर कड़ी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ड्राविन में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ ये पहली जीत है. इस पूरे मैच में बांग्लादेश ने कमाल का दिखाया, जिसके आगे पूरी कंगारू टीम तहस-नहस हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही उन कमजोर कड़ी कड़े के बारे में जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 12:52:38 +0530

  Videos
See all

Asif Ali Zardari on Hindu : हिंदुओं पर विवादित बयान | Pakistan Minorites Condition | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:45:15+00:00

मोर को खिलाया दाना, देखें PM Modi की ये वीडियो | Viral Video | PM Modi Reel #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:44:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers