Responsive Scrollable Menu

रहस्यमयी तरीके से गायब हुए लखनऊ पुलिस के दरोगा… 4 दिन पहले निकले थे घर से, वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन

Lucknow SI Missing Case: लखनऊ में इंदिरा नगर तकरोही के चौकी इंचार्ज एसआई आनंद मिश्रा 4 दिनों से लापता; दरोगा पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज, वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन.

Continue reading on the app

'यह बड़ों के लिए एक फेयरी टेल है… हमने इसे बच्चों के लिए नहीं बनाया', ‘टॉक्सिक’ को लेकर रॉकिंग स्टार यश का बयान

Rocking Star Yash: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर खुलकर बात की और बताया कि दर्शकों को इस फिल्म से क्या उम्मीद रखनी चाहिए. यश के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ एक पारंपरिक कहानी नहीं है, बल्कि इंसानी फितरत के उन गहरे और असहज पहलुओं को भी सामने लाती है, जिन्हें आमतौर पर कहानियों में ज्यादा नहीं दिखाया जाता. यश ने ये बातें राजत शर्मा के शो आप की अदालत में अपनी मौजूदगी के दौरान साझा कीं.

इस किरदार की हर परत तक जाना जरूरी

टॉक्सिक के बारे में बात करते हुए यश ने कहा कि उनके किरदार की हर परत को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना बेहद जरूरी था. उन्होंने कहा, “कहानी जहां भी पहुंचेगी, इस किरदार की हर परत तक जाना जरूरी है. और मेरे लिए ऐसी कहानी को सबसे प्रामाणिक तरीके से बताया जाना चाहिए. यह एक इंसान के तौर पर मेरे दायरे से भी आगे की बात है.”

यश ने फिल्म की टैगलाइन ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स पर भी बात की और बताया कि यह टैगलाइन ही दर्शकों को फिल्म के अंदाज और कहानी का एक साफ संकेत देती है. उन्होंने कहा, “जब से मैंने इसका टाइटल रखा है, तभी उसके नीचे टैगलाइन भी रखी है. यह बड़ों के लिए एक फेयरी टेल है.”

 बच्चों को यह फिल्म नहीं देखनी

फिल्म के दर्शकों को लेकर यश ने बिल्कुल साफ कर दिया कि टॉक्सिक बच्चों के मनोरंजन के लिए नहीं बनाई गई है. उन्होंने कहा, “बच्चों को यह फिल्म नहीं देखनी है. यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है. सारे बच्चे घर पर ही रहें. यह बिल्कुल साफ है. हमने इसे बच्चों के लिए नहीं बनाया है.”

यश के लिए टॉक्सिक एक जटिल और कई परतों वाली कहानी है, जिसे दर्शक अपने नजरिए से समझ और महसूस कर सकते हैं. फिल्म के किरदारों और उनकी दुनिया को देखने का अनुभव हर दर्शक के लिए अलग हो सकता है. टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स दुनियाभर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ में दिखेगा यश का अलग अंदाज, एक्टर ने कहा- 'गीतू मोहनदास ने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला, उन्हें थैंक यू’

Continue reading on the app

  Sports

स्विंग, पैनिक और कोलैप्स... बांग्लादेश के सामने ऐसे बेकनाब हुई ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, दुनिया ने देखी कमजोर कड़ी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ड्राविन में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ ये पहली जीत है. इस पूरे मैच में बांग्लादेश ने कमाल का दिखाया, जिसके आगे पूरी कंगारू टीम तहस-नहस हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही उन कमजोर कड़ी कड़े के बारे में जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 12:52:38 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram: सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् बीच में रोका, अमित शाह ने निशाने पर लिया | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:05:06+00:00

Akhilesh Vs Yogi | UP News | Brahmāstra | Debate Show: UP Election 2027 पर घमासान शुरू | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:05:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers