Responsive Scrollable Menu

जोफ्रा आर्चर पर्पल कैप की रेस में आए आगे, टॉप पर काबिज भुवनेश्वर कुमार, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब प्लेऑफ तक आ पहुंचा है. पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर से सीधे तीसरे नंबर पर आ पहुंचे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं...

पांचवें नंबर पर काबिज हैं राशिद खान

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान पांचवें पायदान पर काबिज हैं. राशिद खान ने IPL 2026 में अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 21.94 के औसत से 19 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.71 रही है.

चौथे स्थान पर अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए. कंबोज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप जीतने का मौका नहीं बचा है.

तीसरे स्थान पर पहुंचे जोफ्रा आर्चर

MI VS RR मुकाबले में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज जोफ्रा ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 21.71 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.76 की रही है.

नंबर-2 पर कगिसो रबाडा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. GT के स्टार पेसर ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 20.54 के औसत से 24 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 की रही है.

भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी है पर्पल कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार नंबर-1 पर काबिज हैं. भुवी ने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबलों की 13 पारियों में 16.37 के औसत से 24 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी इस दौरान 7.70 की रही है. एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया है. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होने के नाते भुवनेश्वर कुमार के पास ही अभी पर्पल कैप है.

आपको बता दें, कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप जीतने का शानदार मौका है. जी हां, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान यदि कगिसो रबाडा 1 विकेट भी लेते हैं, तो वह पर्पल कैप अपने नाम कर लेंगे. हालांकि, उस मैच में भुवी भी खेल रहे होंगे और उनके पास भी इस कैप को वापस छीनने का मौका होगा.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी विकेट मैच औसत इकोनॉमी
1 Bhuvneshwar Kumar 24 14 16.37 7.70
2 Kagiso Rabada 24 14 20.54 9.18
3 Jofra Archer 21 14 21.71 8.76
4 Anshul Kamboj 21 14 25.23 10.52
5 Rashid Khan 18 14 21.94 8.17

ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल

Continue reading on the app

Bank Holiday In June 2026: जून 2026 में किस राज्य में कब-कब है बैंक हॉलिडे? घूमने का प्लान बनाने से पहले देखें पूरी रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday In June 2026: गर्मियां इन दिनों चरम सीमा पर है. आज से नौतपा शुरू हो गया है. इस दौरान सूरज धरती पर प्रचंड गर्मी करते हैं. ऐसे में लोग बाहर ठंडी जगहों पर हॉलिडे प्लान करते हैं ताकि गर्मी से राहत पा सके. इस समय लगभग आधे देश में स्कूलों की छुट्टियां भी हैं. अगर आप भी फैमिली के साथ वैकेशन प्लान कर रहे हैं तो एक बार जून में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे और सरकारी अवकाशों की सूची देख लें. यहां हम आपको लिस्ट समेत इस समय कहां घूमने जाना बेहतर होगा यह भी विस्तार से बता रहे हैं. जून के महीने में कुछ राज्यों में पारंपरिक पर्वों की भी छुट्टी है.

जून 2026 की छुट्टियां (Statewise)

         तारीख                         पर्व             राज्य
   14 जून 2026                 पाहिली राजा        ओडिशा
   15 जून 2026                राजा संक्रांति        ओडिशा
   15 जून 2026                वाईएमए दिवस         मिजोरम
   17 जून 2026             महाराणा प्रताप जयंती  हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान
   18 जून 2026           श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत           पंजाब
   26 जून 2026                     मुहर्रम        नेशनल हॉलिडे
   29 जून 2026          संत गुरु कबीर जयंती  छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब 
  30 जून 2026             रेम्ना नी        मिजोरम

जून 2026 में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे

          तारीख            छुट्टी का कारण                               राज्य
     13 जून 2026          दूसरा शनिवार     सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद 
     15 जून 2026       YMA डे, राजा संक्रांति              ओडिशा और मिजोरम
     26 जून 2026              मुहर्रम          अधिकांश राज्यों में अवकाश
     27 जून 2026          चौथा शनिवार    सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद 
     29 जून 2026       संत गुरु कबीर जयंती                  हिमाचल प्रदेश 
    30 जून 2026            रेम्ना नी                   मिजोरम

जून में अनिवार्य बैंक हॉलिडेज

RBI द्वारा आदेशानुसार, जून 2026 में भारत के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. ये तिथियां 13 जून और 27 जून हैं. इसके अलावा, सभी रविवारों को भी जून में बैंक बंद रहेंगे. मुहर्रम के लिए भी बैंक बंद रहेंगे. 30 जून को मिजोरम में रमना नी के लिए राज्य अवकाश है. बाकी सभी राज्यों में बैंकिंग कार्य सामान्य रूप से होंगे. हालांकि, इन सभी दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस उपलब्ध रहेंगी.

ये भी पढ़ें- क्या 25 और 26 मई को बंद रहेगी SBI बैंक? हड़ताल पर एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

जून 2026 में Gazetted Holidays की लिस्ट

जून 2026 में गैजेटेड हॉलिडे सिर्फ 26 जून 2026, शुक्रवार के दिन है. इस दिन मुहर्रम पर्व है.

जून 2026 में पब्लिक हॉलिडे लिस्ट

14 जून, पाहिली राजा

यह पर्व ओडिशा राज्य का महत्वपूर्ण पर्व होता है. इस त्योहार का उत्सव पूरे 3 दिन तक मनाया जाता है. यह पर्व पृथ्वी और नारित्व को समर्पित होता है. इस त्योहार के दौरान ओडिशा में खेती का काम नहीं किया जाता है. ओडिशा में इस दौरान राजकीय सार्वजनिक अवकाश होता है.

15 जून, राजा संक्रांति और YMA डे

  1. राजा संक्रांति, राजा पर्व के दूसरे दिन को कहा जाता है. यह इस पर्व का सबसे शुभ दिन माना जाता है. इस दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं. ओडिशा में इस दिन लड़कियां खूब सजती-संवरती हैं. झूले लगाए जाते हैं और लोकगीत गाए जाते हैं. मिठाई बांटी जाती है.
  2. YMA Day, यह दिवस यंग मिजो एसोसिएशन द्वारा स्थापित किया गया था. यह एक मिजोरम का नागरिक समाज पर्व होता है. 

ऐसे में इन दिनों पर मिजोरम और ओडिशा में छुट्टी रहती है.

17 जून, महाराणा प्रताप जयंती

यह दिन मेवाड़ के महान राजपूत शासक महाराणा प्रताप को समर्पित है, जो 16वीं शताब्दी के महान राजा थे. इस दिन महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है. इसलिए, इस दिन राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में राजकीय अवकाश होता है.

18 जून, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

यह पर्व सिख समुदाय द्वारा मनाया जाता है, जिसमें पांचवें सिख गुरु के सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाता है. वे सिख धर्म के प्रथम शहीद और आदि ग्रंथ के संकलक थे. इस दिन छबील यानी की यात्रियों को ठंडा जल बांटा जाता है.

26 जून, मुहर्रम

इस्लामी कैलेणडर के पहले महीने के दसवें दिन मुहर्रम मनाया जाता है. यह गहन चिंतन और शोक का दिवस होता है.

29 जून, संत गुरु कबीर जयंती

यह दिन 15वीं शताब्दी के कवि और संत कबीर दास को समर्पित है. इस दिन पंजाब, हरियाणा हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में राजकीय अवकाश है.

30 जून, रेम्ना नी

यह दिन साल 1986 में शुरू हुआ था. कहा जाता है कि यह दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन होता है क्योंकि इस साल इस तारीख पर ही मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस दिन मिजोरम में राजकीय अवकाश रहता है.

जून के लॉन्ग वीकेंड्स कब-कब?

13-15 जून 2026 तक

  • 13 जून, दूसरा शनिवार
  • 14 जून, रविवार
  • 15 जून, राजा संक्रांति और YMA दिवस

26-28 जून 2026 तक

  • 26 जून, मुहर्रम
  • 27 जून, चौथा शनिवार
  • 28 जून, रविवार

जून 2026 में हॉलिडे के दौरान कहां-कहां घूम सकते हैं?

1.ओडिशा

जून में पाहिली राजा और राजा संक्रांति के दौरान ओडिशा का भ्रमण कर सकते हैं. इस दौरान राज्य में अलग ही प्रकार की ऊर्जा होती है. इस समय यहां मानसून का भी आगमन होता है, जिससे गर्म दिनों में राहत मिलेगी.

2.मिजोरम

जून में वाईएमए दिवस और रेमना नी के आयोजन के साथ, मिजोरम में मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां के शांत और एकांत वाले स्थान यात्रियों को काफी पसंद आते हैं. मिजोरम में हरी-भरी घाटियां आपको मनमोहक लगेंगी.

3.लद्दाख

जून में हॉलिडेज और वीकेंड्स के साथ प्राप्त छुट्टियों में आप लद्दाख की सैर भी कर सकेत हैं. ट्रेकिंग के लिए यह समय बेस्ट होता है. फोटोग्राफी के लिए भी लद्दाख अच्छी जगह है.

4.हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

घूमने-फिरने के लिए सबसे बेस्ट प्लेस ये दोनों राज्य हो सकते हैं. आप गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली, शिमला और नैनीताल जैसे स्पॉट्स पर परिवार के साथ जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Bakra Eid 2026: 27 या 28 मई... जानें भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, बकीरद की छुट्टी कब?

 

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने बता दिया, किस मैच में तोड़ेंगे क्रिस गेल के 175 रन का रिकॉर्ड? T20 में दोहरा शतक लगाने का ऐलान

Vaibhav Sooryavanshi target in T20l: वैभव सूर्यवंशी ने T20 में अपना अगला टारगेट बता दिया है और जो उन्होंने कहा है, यकीन मानिए उसे सुनकर आप रोमांचित हो उठेंगे. उन्होंने उस मैच के बारे में बता दिया, जिसमें गेल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. Mon, 25 May 2026 14:03:05 +0530

  Videos
See all

Anu Meena Case | "पापा...मम्मी को अच्छा नहीं मानते थे" | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T09:34:00+00:00

Water Crisis In Delhi : पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार पर भड़के AAP विधायक बोले जानबूझकर...! Devli #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T09:34:52+00:00

Anu Meena Case: परेशान पत्नी ने दे दी जान, डर के मारे पति देने लगा CPR | Jaipur News |Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T09:33:39+00:00

Anu Meena Death Case : "पापा ने बाल पकड़कर मम्मी को मारा" | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T09:32:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers