Responsive Scrollable Menu

Balcony को दें Luxury लुक, पुरानी बोतलों से घर पर बनाएं ये Stylish Fountain

हम सभी अपने घर को सजाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं? घर की खूबसूरती बनी रहे, इसके लिए तरह-तरह की सजावट भी करते हैं। अपने आशियाना को सुंदर बनाने के लिए लोग सबसे आसान तरीका गार्डनिंग को अपनाते और यह काफी सस्ता भी है। लोग अपने घर में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। आजकल परदेश में जगह की काफी देखी जाती है, जो लोग फ्लैट में रहते हैं, वे लोग अक्सर अपनी बालकनी को सजाते रहते हैं। अपने घर के बगीचे को सुंदर और शानदार बनाने के लिए के लिए बोलतों की मदद से सुंदर-सा स्टाइलिश फाउंटेन बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं, इसको कैसे बनाएं।

आज कल लोग अपनी बालकनी को सजाने के लिए महंगे-महंगे शोपीस नहीं बल्कि DIY तरीके से सुंदर प्लांटर्स या प्लास्टिक की बोतलों से कुछ न कुछ स्टाइलिश बनाते हैं। इस लेख में भी हम आपके गार्डन के मेकओवर के लिए एक सुंदर-सा फाउंटेन बनाने की विधि बता रहे हैं। 

फाउंटेन बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?
 
 - 2 या 3 खाली प्लास्टिक की बोतलें
-छोटा वाटर पंप (मिनी फाउंटेन पंप, आपको ऑनलाइन 50 से 50 रुपये में मि‍ल जाएगा)
-गोंद या ग्लू गन
-कैंची या कटर
-छोटे पत्थर या डेकोरेट‍िव स्टोन
-प्लास्टिक टब या बड़ा सा गमला
-कलर या स्प्रे पेंट (ऑप्शनल)

कैसे बनाएं सुंदर फाउंटेन?

 - सबसे पहले आप प्लास्टिक बोतल को अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके बाद इसमें लगे हुए लेबल को हटा दें।

 - अब आप इस बोतल को ऊपर से अलग-अलग की शेप में कट कर लें। ध्यान से कटर और कैंची का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसको स्प्रे पेंट से साफ कर सकते हैं।

 - इसके बाद आप एक बड़े गमले में या फिर टब में पंप को रखें। अब आप पंप की पाइप को बोतलों के बीच से निकाल लें और पाइप इस तरह से लगाएं कि ऊपर से पानी नीचे गिर सके।

 - अब आप बोतलों को ऊपर से एक सीढ़ी जैसा डिजाइन में लगाएं। ग्लू गन से इसकों अच्छे से चिपका लें। इसके आसपास आप कई सारे कलरफुल पत्थर और आर्टिफिशियल पौधों को लगा लें। इससे आपका फाउंटेन और सुंदर दिखेगा।

 - तैयार है आपका फाउंटेन, अब इसमें साफ पानी को भर दें और पंप को ऑन कर दें। जिसके बाद से आपके फाउंटेन में ऊपर से नीचे की तरफ पानी गिरने लगेगा। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा।
 
बालकानी को खूबसूरत बनाने के टिप्स

 - फाउंटेन के आसपास छोटे-छोटे प्लांट्स लगा देना।

 - शाम के समय के लिए बालकनी में खूबसूरत LED लाइट्स लगा सकते हैं।

 - फाउंटेन टब में मनी प्लांट भी लगा सकते हैं।

 - फाउंटेन में छोटे-छोटे वाइंड चाइम्स और घंट्टियां लटका सकते हैं।

 - आप चाहे तो फाउंटेन के आसपास मिट्टी के छोटे-छोटे खिलौने रख सकते हैं।

 - आस-पास ग्रीन ग्रास बिछा सकते हैं। यह आपके बालकानी को सुंदर लुक प्रदान करेगा। 

इन बातों का रखें ध्यान

 - पंप को पानी से सेफ रखें।

 - बच्चों के पंप के पास बिल्कुल न जाने दें।

 - इसका पानी हमेशा बदलते रहे। वरना मच्छर अपना घर बना लेंगे। 

 - आप चाहे तो फाउंटेन के पानी में नीम की 2-3 बूंदें डाल सकते हैं। 

बोतल के नुकीले किनारों के लिए क्या करें?

 जब आप बोतल को कैंची या कटर की मदद से कटाते हैं, तो बोतल के किनारे नुकीले हो जाते हैं, इससे हाथ काटने डर बना रहेगा। इसलिए आप लोहे की प्रेस (Iron) की मदद से इसके नुकीले किनारों को पर थोड़ा सा टच कर दें, जिससे इसके नुकीले किनारे मुड़ जाएंगे और सॉफ्ट बन जाएंगे।

किस जगह पर आप फाउंटेन को रख सकते हैं?

 - छोटी ओपन बालकनी
 -टैरेस गार्डन
-इंडोर गार्डन कॉर्नर
-ल‍िव‍िंंग रूम 

प्लास्टिक बोतलों से बनाएं Hanging Water Fountain

 क्या-क्या चाहिए?

 - 2 खाली प्लास्टिक बोतलें
-मजबूत धागा या पतली सी रस्सी
-छोटा वॉटर पंप
-कटर या कैंची
-छोटे आर्टिफ‍िश‍ियल फ्लॉवर या स्‍टोन
-एक बड़ा बाउल या टब

प्लास्टिक बोतलों से कैसे बनाएं Hanging Water Fountain

  - सबसे पहले आप बोलत को वॉश करके सुखा लें। इसके लेबल भी हटा दें। 

 - अब इन बोतल की नीचे छेंद कर दें। इन्ही छेदों से नीचे पानी गिरेगा जिससे आपका फाउंटेन सुंदर दिखेगा।

 - इस बात का ध्यान रखे कि बोतलों का छेद ज्यादा बड़े न हो, वरना पानी ज्यादा गिरेगा।

 - अब आप दोनों बोतलों को अलग-अलग ऊंचाई पर बांध दें।

 - इसको आप बालकनी में टांग सकती हैं या फिर किसी मजबूत हुक पर लटका सकती हैं।

 - इसके साथ ही बोतलों के नीचें टब या बाउल रख दें, जिससे पानी में इसी में गिरे।

 - अब टब में छोटा-सा वाटर पंप रख दें। 

 - फिर पाइप को ऊपर वाली बोतल तक ले जाएं। इसके बाद जब आप वाटर पंप ऑन करेंगे तो पानी ऊपर तक पहुंच जाएगा और फिर पानी नीचे गिरने लगेगा।

 - तैयार है आपका Hanging Water Fountain

  - इसको आप सुंदर बनाने के लिए ऊपर बताएं गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

Continue reading on the app

Virat Kohli-AB de Villiers को पछाड़ा, Suresh Raina बोले- Gill-Sudarshan हैं IPL की नंबर 1 जोड़ी

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साइ सुदर्शन को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की। पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रैना ने जियो हॉटस्टार के कार्यक्रम ‘ चैम्पियन वाली कमेंट्री’ पर कहा ,‘‘ शुभमन गिल और साइ सुदर्शन टाटा आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी है। दोनों ने साथ में 46 पारियों में 21 बार 50 से अधिक रन बनाये हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगली सर्वश्रेष्ठ जोड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली की है जिसके बाद एबी डिविलियर्स और कोहली का नंबर है। इससे पता चलता है कि गिल और साइ की जोड़ी कितनी शानदार है। दोनों एक दूसरे के खेल के पूरक हैं।

दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 अर्धशतकीय साझेदारी की है। गेल और कोहली 59 पारियों में जबकि एबीडी और कोहली 76 पारियों में वहां तक पहुंचे थे।’’ रैना ने कहा ,‘‘ दोनों जबर्दस्त फिट हैं और एक दूसरे के खेल को समझते हैं। उन्हें पता है कि कब आक्रामक खेलना है और कब कौन सा शॉट खेलना है। उनके प्रदर्शन में गजब की निरंतरता है जिसका कोई और जोड़ी मुकाबला नहीं कर सकती।

Continue reading on the app

  Sports

RCB के लिए Playoff में 'सही' ओपनर कौन? Simon Doull ने सुझाया Virat Kohli के पार्टनर का नाम

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डौल ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्वालीफायर वन में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ होने वाले मैच में विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर को ही सलामी बल्लेबाज के रूप में खिलाएंगे। उनका मानना ​​है कि चोट के बाद वापसी कर इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट के लिए तुरंत अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच होने वाले क्वालीफायर वन से आईपीएल 2026 के पहले फाइनलिस्ट का फैसला होगा। आरसीबी अपनी सलामी जोड़ी को लेकर दुविधा में है कि क्या फिल साल्ट को फिर से सलामी दी जाए और उनसे लंबे समय बाद अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाए, या सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ प्रभावशाली पारी खेलने वाले वेंकटेश को सलामी दी जाए।
 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli-AB de Villiers को पछाड़ा, Suresh Raina बोले- Gill-Sudarshan हैं IPL की नंबर 1 जोड़ी


फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में दो बार 20 रन का आंकड़ा पार कर पाने वाले जैकब बेथेल चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं और इंग्लैंड लौट गए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार के विशेषज्ञ साइमन ने कहा कि मैं विराट कोहली के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर वेंकटेश अय्यर को ही चुनूंगा। फिल साल्ट साढ़े तीन हफ्ते से बाहर हैं। लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी करना, खासकर उंगली की चोट के बाद, कभी आसान नहीं होता। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने आरसीबी और इंग्लैंड के लिए टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मैच फिटनेस और शॉट टाइमिंग वापस आने में समय लगता है। प्लेऑफ इसके लिए सही जगह नहीं है।

साइमन ने एसआरएच के खिलाफ वेंकटेश की 19 गेंदों में खेली गई तूफानी 44 रनों की पारी और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ निचले क्रम में लगाए गए विस्फोटक अर्धशतक का जिक्र करते हुए विराट के साथ उनके "मजबूत तालमेल" को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हां, साल्ट का विराट के साथ साझेदारी का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन क्रिकेट में आप हमेशा फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को ही मौका देते हैं। फॉर्म प्रतिष्ठा से ज्यादा मायने रखता है, खासकर नॉकआउट मैचों में। सबसे बड़ा जोखिम उस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना है जिसने हफ्तों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। मैं वेंकटेश को शीर्ष क्रम में ही खिलाना जारी रखूंगा। फिल साल्ट बेंच पर बैठने के लिए बहुत अच्छे विकल्प हैं, लेकिन फिलहाल वेंकटेश अपनी जगह बनाए रखने के हकदार हैं।
 

इसे भी पढ़ें: KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं


आईपीएल के पांच मैचों में ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में चार-चार पारियों में उन्होंने 79.00 के औसत और 177.52 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और 73* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। बल्लेबाजी में आई गिरावट के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो या टॉप ऑर्डर द्वारा बनाई गई लय को बरकरार रखते हुए मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए, वेंकटेश ने हर भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर में छह पारियों में उन्होंने 33.66 के औसत और 168 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 78 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। 
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Mon, 25 May 2026 15:33:58 +0530

  Videos
See all

Assam govt tables uniform civil code : हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:44:27+00:00

Gulmarg Cable Car Incident: गोंडोला केबल कार में खराबी, बीच हवा में अटके करीब 200 पर्यटक | Gulmarg #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:43:55+00:00

Hajj 2026 First Day: मक्का में शुरू हुआ हज, मीना पहुंचे लाखों हाजी | N18G | Mecca Madina | Muslims #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:45:44+00:00

Petrol Diesel Price Hike : 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी को रुलाया | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:42:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers