Bank Holiday In June 2026: जून 2026 में किस राज्य में कब-कब है बैंक हॉलिडे? घूमने का प्लान बनाने से पहले देखें पूरी रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday In June 2026: गर्मियां इन दिनों चरम सीमा पर है. आज से नौतपा शुरू हो गया है. इस दौरान सूरज धरती पर प्रचंड गर्मी करते हैं. ऐसे में लोग बाहर ठंडी जगहों पर हॉलिडे प्लान करते हैं ताकि गर्मी से राहत पा सके. इस समय लगभग आधे देश में स्कूलों की छुट्टियां भी हैं. अगर आप भी फैमिली के साथ वैकेशन प्लान कर रहे हैं तो एक बार जून में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे और सरकारी अवकाशों की सूची देख लें. यहां हम आपको लिस्ट समेत इस समय कहां घूमने जाना बेहतर होगा यह भी विस्तार से बता रहे हैं. जून के महीने में कुछ राज्यों में पारंपरिक पर्वों की भी छुट्टी है.
जून 2026 की छुट्टियां (Statewise)
| तारीख | पर्व | राज्य |
| 14 जून 2026 | पाहिली राजा | ओडिशा |
| 15 जून 2026 | राजा संक्रांति | ओडिशा |
| 15 जून 2026 | वाईएमए दिवस | मिजोरम |
| 17 जून 2026 | महाराणा प्रताप जयंती | हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान |
| 18 जून 2026 | श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत | पंजाब |
| 26 जून 2026 | मुहर्रम | नेशनल हॉलिडे |
| 29 जून 2026 | संत गुरु कबीर जयंती | छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब |
| 30 जून 2026 | रेम्ना नी | मिजोरम |
जून 2026 में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे
| तारीख | छुट्टी का कारण | राज्य |
| 13 जून 2026 | दूसरा शनिवार | सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद |
| 15 जून 2026 | YMA डे, राजा संक्रांति | ओडिशा और मिजोरम |
| 26 जून 2026 | मुहर्रम | अधिकांश राज्यों में अवकाश |
| 27 जून 2026 | चौथा शनिवार | सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद |
| 29 जून 2026 | संत गुरु कबीर जयंती | हिमाचल प्रदेश |
| 30 जून 2026 | रेम्ना नी | मिजोरम |
जून में अनिवार्य बैंक हॉलिडेज
RBI द्वारा आदेशानुसार, जून 2026 में भारत के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. ये तिथियां 13 जून और 27 जून हैं. इसके अलावा, सभी रविवारों को भी जून में बैंक बंद रहेंगे. मुहर्रम के लिए भी बैंक बंद रहेंगे. 30 जून को मिजोरम में रमना नी के लिए राज्य अवकाश है. बाकी सभी राज्यों में बैंकिंग कार्य सामान्य रूप से होंगे. हालांकि, इन सभी दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस उपलब्ध रहेंगी.
ये भी पढ़ें- क्या 25 और 26 मई को बंद रहेगी SBI बैंक? हड़ताल पर एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला
जून 2026 में Gazetted Holidays की लिस्ट
जून 2026 में गैजेटेड हॉलिडे सिर्फ 26 जून 2026, शुक्रवार के दिन है. इस दिन मुहर्रम पर्व है.
जून 2026 में पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
14 जून, पाहिली राजा
यह पर्व ओडिशा राज्य का महत्वपूर्ण पर्व होता है. इस त्योहार का उत्सव पूरे 3 दिन तक मनाया जाता है. यह पर्व पृथ्वी और नारित्व को समर्पित होता है. इस त्योहार के दौरान ओडिशा में खेती का काम नहीं किया जाता है. ओडिशा में इस दौरान राजकीय सार्वजनिक अवकाश होता है.
15 जून, राजा संक्रांति और YMA डे
- राजा संक्रांति, राजा पर्व के दूसरे दिन को कहा जाता है. यह इस पर्व का सबसे शुभ दिन माना जाता है. इस दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं. ओडिशा में इस दिन लड़कियां खूब सजती-संवरती हैं. झूले लगाए जाते हैं और लोकगीत गाए जाते हैं. मिठाई बांटी जाती है.
- YMA Day, यह दिवस यंग मिजो एसोसिएशन द्वारा स्थापित किया गया था. यह एक मिजोरम का नागरिक समाज पर्व होता है.
ऐसे में इन दिनों पर मिजोरम और ओडिशा में छुट्टी रहती है.
17 जून, महाराणा प्रताप जयंती
यह दिन मेवाड़ के महान राजपूत शासक महाराणा प्रताप को समर्पित है, जो 16वीं शताब्दी के महान राजा थे. इस दिन महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है. इसलिए, इस दिन राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में राजकीय अवकाश होता है.
18 जून, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस
यह पर्व सिख समुदाय द्वारा मनाया जाता है, जिसमें पांचवें सिख गुरु के सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाता है. वे सिख धर्म के प्रथम शहीद और आदि ग्रंथ के संकलक थे. इस दिन छबील यानी की यात्रियों को ठंडा जल बांटा जाता है.
26 जून, मुहर्रम
इस्लामी कैलेणडर के पहले महीने के दसवें दिन मुहर्रम मनाया जाता है. यह गहन चिंतन और शोक का दिवस होता है.
29 जून, संत गुरु कबीर जयंती
यह दिन 15वीं शताब्दी के कवि और संत कबीर दास को समर्पित है. इस दिन पंजाब, हरियाणा हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में राजकीय अवकाश है.
30 जून, रेम्ना नी
यह दिन साल 1986 में शुरू हुआ था. कहा जाता है कि यह दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन होता है क्योंकि इस साल इस तारीख पर ही मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस दिन मिजोरम में राजकीय अवकाश रहता है.
जून के लॉन्ग वीकेंड्स कब-कब?
13-15 जून 2026 तक
- 13 जून, दूसरा शनिवार
- 14 जून, रविवार
- 15 जून, राजा संक्रांति और YMA दिवस
26-28 जून 2026 तक
- 26 जून, मुहर्रम
- 27 जून, चौथा शनिवार
- 28 जून, रविवार
जून 2026 में हॉलिडे के दौरान कहां-कहां घूम सकते हैं?
1.ओडिशा
जून में पाहिली राजा और राजा संक्रांति के दौरान ओडिशा का भ्रमण कर सकते हैं. इस दौरान राज्य में अलग ही प्रकार की ऊर्जा होती है. इस समय यहां मानसून का भी आगमन होता है, जिससे गर्म दिनों में राहत मिलेगी.
2.मिजोरम
जून में वाईएमए दिवस और रेमना नी के आयोजन के साथ, मिजोरम में मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां के शांत और एकांत वाले स्थान यात्रियों को काफी पसंद आते हैं. मिजोरम में हरी-भरी घाटियां आपको मनमोहक लगेंगी.
3.लद्दाख
जून में हॉलिडेज और वीकेंड्स के साथ प्राप्त छुट्टियों में आप लद्दाख की सैर भी कर सकेत हैं. ट्रेकिंग के लिए यह समय बेस्ट होता है. फोटोग्राफी के लिए भी लद्दाख अच्छी जगह है.
4.हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
घूमने-फिरने के लिए सबसे बेस्ट प्लेस ये दोनों राज्य हो सकते हैं. आप गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली, शिमला और नैनीताल जैसे स्पॉट्स पर परिवार के साथ जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bakra Eid 2026: 27 या 28 मई... जानें भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, बकीरद की छुट्टी कब?
SIP Top-Up या Step-Up SIP: क्या निवेश बढ़ाने का ये हैं स्मार्ट तरीका?
क्या आप आजकल अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं फिर भी आपको लगता है कि आपकी आर्थिक प्रगति रुक गई है क्योंकि आपका पैसा सही जगहों पर नहीं लग रहा है? अगर ऐसा है तो आपको अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए सही जगहों पर निवेश करना सीखना होगा. आजकल लोग SIP (Systematic Investment Plan) की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि इन्हें शुरुआती निवेशकों से लेकर अनुभवी निवेशकों तक सभी के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी SIP को और भी ज्यादा असरदार बनाने का एक तरीका है? इसमें एक ऐसा फीचर शामिल है जिसे SIP Top-Up या Step-Up SIP के नाम से जाना जाता है. अगर आप इस कॉन्सेप्ट से अनजान हैं तो नीचे दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि इसमें आपके निवेश को काफी हद तक बढ़ाने की क्षमता है.
SIP Top-Up या Step-Up SIP क्या होता है?
SIP Top-Up या Step-Up SIP फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है जिनकी इनकम समय के साथ बढ़ती है. इसके अलावा अगर आप अपने भविष्य के लक्ष्यों को पाने के लिए ज्यादा पैसा जमा करना चाहते हैं, तो आप इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. Step-Up SIP में हर साल या तय समय पर SIP में जमा की जाने वाली रकम को धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है.
उदाहरण के लिए.
यदि आपकी सैलरी ₹50,000 है, तो आपको हर महीने ₹5,000 की SIP जमा करनी होगी. वहीं अगर आप सैलरी बढ़कर ₹70,000 हो जाती है तो आप अपनी मासिक SIP की रकम बढ़ाकर ₹7,000 कर सकते हैं.इन्हीं कारणों से इसे एक स्मार्ट निवेश स्ट्रेटजी माना जाता है. यह आपको डिसिप्लिन तरीके से निवेश करने में मदद करती है. इसकी सहायता से आप अपने भविष्य के लक्ष्यों को और भी जल्दी हासिल कर सकते हैं. आपको इसमें लाखों का अंतर देखने को मिल सकता है.




News Nation


















