Responsive Scrollable Menu

राफेल+स्वदेशी हथियार, ICD क्लॉज का जादू, आ रहा है वायुसेना का मिस्टर इंडिया

माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक्स के एक एड पंचलाइन 'डर सुनने में तो छोटा-सा लगता, पर जब लगता है, तो बहुत लगता है, डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है। ऐसा ही डर टेररिस्तान के नाम से मशहूर भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी लगा था। जिसकी बानगी पाकिस्तान असेंबली के पूर्व स्पीकर ने करते हुए हाले-बयान कुछ इस तरह से किया था- भारत के हमले की आशंका से उस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना आ रहा था। अभिनंदन को लेकर वो कह रहे थे कि खुदा के वास्ते उसे जाने दें। राफेल फ्रेंच भाषा का शब्द है इसका शाब्दिक अर्थ है हवा का तेज झोंका। लेकिन पाकिस्तान व उसके वजीर-ए-आला के लिए इसका अर्थ है डर का तेज झोंका।  राफेल एक रात के भीतर कई बार पाकिस्तान के पूरे चक्कर लगा सकता है और इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक तहलका भी मचा सकता है। राफेल विमार का लगातार 12 घंटे तक उड़ान भरने का रिकॉर्ड है। अब पाकिस्तान का ये डर और भी बढ़ने वाला है। भारतीय वायुसेना फ्रांस से करीब-करीब 114 राफेल एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है और इस डील को फिलहाल इंडियन एयरफोर्स के इतिहास के सबसे बड़े डील के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें करीब-करीब ₹3,25,000 करोड़ खर्चा किया जाएगा। इस डील के अंतर्गत केवल मात्र एयरक्राफ्टों को डायरेक्टली यह ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के अंतर्गत ही खरीदा नहीं जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: Bengaluru में PM Modi के रूट पर विस्फोटक! बड़ी लापरवाही पर 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

रिपोर्टों में क्लेम किया जा रहा है कि इन एयरक्राफ्टों में भारतीय हार्डवेयर और हथियारों का भी इंटीग्रेशन होगा। इससे  भारत को एयरक्राफ्ट रिलेटेड काफी सारी सुविधाएं मिलेगा। खास करके इन सुविधाओं से आने वाले समय में एयरक्राफ्टों के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरऑल जैसे जो चीज है वो और आसान होगा।  भारत इस तरीके के एयरक्राफ्टों का तलाश तो लंबे समय से कर रहा था लेकिन अब बताया जा रहा है कि आखिरकार भारत का यह तलाश समाप्त हो गई है और जल्द ही भारत फ्रांस से करीब-करीब 114 राफेल एयरक्राफ्टों को खरीदेगा। हालांकि अभी तक भारत और फ्रांस के बीच में इन राफेल एयरक्राफ्टों को लेकर डील नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि शायद इस साल के अंत तक यह डील हो जाए।डील होने से पहले मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की तरफ से इस डील को लेकर कई तरीके के खुलासे किया गया है और इनमें से एक खुलासे में यह भी कंफर्म किया गया है कि यह जो डील है यह आईसीडी क्लॉज़ के अंतर्गत गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट में होगा। मतलब दोनों देशों के गवर्नमेंट मिलकर डील को जहां पर आगे बढ़ाएगा तो वहीं पर डील में इंटरफेस कंट्रोल डॉक्यूमेंट जैसे क्लॉज़ को रखा जाएगा। जिससे कि आने वाले समय में इन एयरक्राफ्टों में भारतीय कॉमोनेंटों के साथ-साथ हथियारों को इंटीग्रेट कर किया जा सकेगा। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में Quad की महाबैठक, समुद्री सुरक्षा पर फोकस, Australia की Foreign Minister Penny Wong भारत पहुंचीं

हालांकि बता दें कि इन एयरक्राफ्टों के डील में पहले से ही मेक इन इंडिया इनिशिएटिव और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे क्लॉज़ को रखा गया है। जिससे कि कुछ एयरक्राफ्टों को सीधी खदीर करने के बाद बाकी एयरक्राफ्टों को भारत में प्रोड्यूस किया जा सकेगा।  इसके साथ-साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि एयरक्राफ्टों के प्रोडक्शन के शुरुआती तौर पर जहां पर एयरक्राफ्टों में कम से कम 30% तक इंडीजीनियस कंपोनेंट होगा। वहीं पे प्रोडक्शन आगे बढ़ने के साथ-साथ इसमें करीब-करीब 60% तक इंडीजीनियस कंपोनेंटों का उपयोग किया जाएगा। अह जो आईसीडी या फिर कह तो इंटरफेस कंट्रोल डॉक्यूमेंट है, यह मोटा-मोटी एक ऐसा फ्रेमवर्क है जिसके अंतर्गत यह बताया जाता है कि कैसे एयरक्राफ्टों के अलग-अलग सब सिस्टम मतलब जैसे कि राइडर, एयनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, वॉरफेयर सूट, हथियार एक दूसरे के साथ कम्युनिकेट करता है। अगर भारत 114 रेफेल एयरक्राफ्टों के डी डील में आईसीडी को इंटीग्रेट करता है तो इससे आने वाले समय में भारत अपने हथियारों को  औरने हार्डवेयरों को भी इन एयरक्राफ्टों में इंटीग्रेट कर पाएगा। 

Continue reading on the app

Delhi में Quad की महाबैठक, समुद्री सुरक्षा पर फोकस, Australia की Foreign Minister Penny Wong भारत पहुंचीं

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज यानी सोमवार को भारत जाएंगी। बैठक में समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों सहित ‘‘साझा हितों’’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत क्वाड के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में मंगलवार को इस बैठक की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री की वेबसाइट पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में वोंग के हवाले से कहा गया, ‘‘इस अनिश्चित समय में क्वाड एक महत्वपूर्ण साझेदारी है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध भविष्य को आकार देने की दिशा में चार देश मिलकर काम कर रहे हैं।’’ वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका ‘‘समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति, बुनियादी ढांचे के विकास और आपदा राहत सहित साझा हितों के मामलों में ठोस परिणाम दे रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 17वीं ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्री रूपरेखा वार्ता भी करेंगी। वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत की साझेदारी ‘‘पहले कभी इतनी महत्वपूर्ण नहीं रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारों के रूप में ऑस्ट्रेलिया और भारत व्यापार एवं निवेश, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा परिवर्तन, रणनीतिक प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा एवं कौशल के क्षेत्र में सहयोग को गहरा कर रहे हैं। हमारी साझेदारी का केंद्र दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत सामाजिक संबंध हैं।’’ भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करने वाले एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय भारत यात्रा पर हैं। वह भी इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में इस वर्ष के अंत में संभवत: भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन का व्यापक एजेंडा भी तय किए जाने की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli से विवाद Travis Head को पड़ा महंगा? पत्नी को मिली धमकी, World Cup का डरावना सच बताया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रैविस हेड और उनकी पत्नी को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है, जब हाल ही में आईपीएल 2026 के एक मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज का विराट कोहली से विवाद हो गया था। यह घटना पिछले शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की 55 रन की जीत के दौरान हुई थी। कोहली की 11 गेंदों पर 15 रन की पारी के दौरान हेड और कोहली के बीच तीखी बहस हुई, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की वजह क्या थी। बाद में, मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने हाथ बढ़ाया, लेकिन कोहली ने पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा का अभिवादन करने के बाद बिना उनकी ओर देखे ही आगे बढ़ गए।
 

इसे भी पढ़ें: KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं


इस घटना के बाद, सोशल मीडिया के कुछ वर्गों ने हेड और उनकी पत्नी को अपमानजनक संदेशों से निशाना बनाया, जिनमें से कई संदेश तीन साल पहले की उनकी शादी की तस्वीर पर लक्षित थे। कुछ लोगों ने उनके परिवार को भी नफरत भरे संदेशों में घसीटा, जबकि अन्य ने हेड और उनके प्रियजनों को खुलेआम धमकी दी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट द एडवर्टाइज़र से बात करते हुए, हेड की पत्नी जेसिका ने एक बयान जारी कर कहा कि विश्व कप के बाद जो दुर्व्यवहार हुआ था, यह उसी की पुनरावृत्ति जैसा लग रहा है। मैं सुबह उठी तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर लगातार संदेश आ रहे हैं... हम ठीक हैं, लेकिन मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला किया जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब जेसिका को भारतीय प्रशंसकों द्वारा ऑनलाइन निशाना बनाया गया है। 2023 विश्व कप फाइनल और उसी वर्ष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (दोनों ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए) के बाद, उन्हें और उनके परिवार को कथित तौर पर बलात्कार और अपहरण की धमकियों सहित भयावह संदेश मिले थे। 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को हराने के बाद भी ऐसी ही घटना हुई थी।
 

इसे भी पढ़ें: 'Sixes तो सब मारते हैं', Virat Kohli ने युवा बल्लेबाज को दिया IPL में सफल होने का गुरुमंत्र


जेसिका ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, दृष्टिकोण और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है। खेल में जुनून हमेशा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही ज़रूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार हैं। उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे के प्रति अधिक दया और समर्थन को बढ़ावा मिलेगा। हेड ने ऑनलाइन दुर्व्यवहार पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन आरसीबी के मैच के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कोहली वाली घटना पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने लिखा था: "शरीर को अनुमान लगाते रहने दो।" कुछ प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि यह पोस्ट कोहली से हाथ मिलाने से इनकार करने की घटना से संबंधित है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Mon, 25 May 2026 12:32:35 +0530

  Videos
See all

मदरसे में माँस पकवा कर उड़ाई दावत, फिर नाबालिग तालिबों को काम सौंपा हड्डी, खाल ठिकाने लगाने का #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:03:36+00:00

Heatwave Alert India 2026: देशभर में 'नौतपा' का पहला दिन कैसा बीत रहा? | Heat wave Alert | Top |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:10:16+00:00

UP News: ईसाई स्कूल में नौकरी के बदले दुष्कर्म | Prayagraj | Police Investigation | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:11:19+00:00

Marco Rubio India Visit: ताज महल देखने पहुँचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो | India US Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:03:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers