क्या चीन की बेरुखी से घबराया अमेरिका? ट्रंप का अचानक भारत को लेकर झुकाव ने उठाए सवाल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अचानक भारत के प्रति अपनी गहरी दोस्ती को दिखाना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. हाल में ट्रंप ने पीएम मोदी को सबसे अच्छा दोस्ता बताया है. उन्होंने कहा कि हम भारत पर भरोसा कर सकते हैं. वह हमारा पुराना साथी है. बीते चार दिनों से अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की यात्रा पर हैं. वे ट्रेड डील को लेकर बड़ी बाते कर रहे हैं और लगातार यह कह रहे हैं कि जल्द बड़ी खुशखबरी आने वाली है. अमेरिका की अचानक से भारत के प्रति दरियादिली दिखना कई सवाल खड़े कर रहा है.
ट्रंप को कई बार अपमान का सामना करना पड़ा
आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर थे. यहां पर वह अपने साथ बड़ी बिजनेस टीम को लेकर पहुंचे थे. उनके साथ बड़ी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ थे. ट्रंप के अचानक चीन जाने के प्लान ने सभी को हैरत में डाला था. वह यहां पर बड़ी आशा के साथ आए थे. उन्होंने लगा था कि चीन के साथ बैठक करके वह ईरान पर दबाव बना पाएंगे. इसके साथ कई अहम समझौतों पर सहमति भी बनेगी. मगर यहां पर पहुंचकर ट्रंप को कई बार अपमान का सामना करना पड़ा.
#WATCH | Delhi: When asked about the comparison between his visit to China and India, US Secretary of State Marco Rubio says, "Well, they're different countries, obviously, but India is the most populous country in the world. It's a democracy. It's a strong strategic ally of the… pic.twitter.com/bBDFJL8T4l
— ANI (@ANI) May 25, 2026
ट्रंप के सामने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साफ कह दिया कि ताइवान के मामले में वह दूर रहे. इसके साथ कई जगहों पर शी ने अमेरिका के सामने आपनी शर्तें रखीं. चीन में ट्रंप कई उम्मीदें लेकर गए थे,मगर उनकी सभी कोशिश पर पानी फिरता दिखाई दिया. इसकी कड़वाहट चीन एयरपोर्ट पर देखने को मिली. यहां पर लौटते समय ट्रंप के साथ सभी मेहमानों ने चीन से मिले सभी गिफ्टों को कूड़ेदान में फेंक दिया. अमेरिका ने चीनी तोहफों का सम्मान नहीं किया. उसे वहीं छोड़कर दल वापस आ गया.
इससे यह पता चलता है कि अमेरिका और चीन के बीच अविश्वास अपने चरम पर है. ऐसे में अब उसके पड़ोसी देश भारत को लेकर अमेरिका नई रणनीति तैयार कर रहा है.
क्या चाहता है अमेरिका ?
भारत के साथ साझेदारी को लेकर अमेरिका चीन के मुकाबले ज्यादा सहज महसूस कर रहा है. बीते कई दिनों विदेश मंत्री मार्को रूबियो यहां पर ढेरा डाले हुए हैं. रविवार रात को एक खास बैठक में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आनलाइन कनेक्ट कर लिया. इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को करीबी मित्र बताया. उन्होंने भारत पर भरोसा की बात कही. ऐसे में अमेरिका अब भारत को लेकर ज्यादा आश्वस्त दिखाई दे रहा है. भारत के पास बड़ा बाजार होने के कारण ट्रंप खास ट्रेड डील कर सकते हैं.
चीन या भारत पर क्या बोले मार्को रुबियो ?
चीन और भारत की अपनी यात्राओं की तुलना के बारे में पूछे जाने पर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "ज़ाहिर है, ये दोनों अलग-अलग देश हैं, लेकिन भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है. यह एक लोकतांत्रिक देश है. यह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक मजबूत रणनीतिक सहयोगी है. चीन दुनिया का दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है. संयुक्त राज्य अमेरिका को इन दोनों देशों के के संग बेहतर रिश्ते रखने हैं. भारत के साथ हमारा गठबंधन एक ऐसा पहलू है जिस पर हम आज यहां जोर दे रहे हैं. इसलिए इन यात्राओं से हमेशा सीखने को मिलता है. लेकिन ये दो ऐसे देश हैं, जिन पर मैंने सीनेट में अपने कार्यकाल के वक्त काफी ध्यान दिया था, जाहिर सी बात है. ये बड़े और अहम देश हैं."
ये भी पढ़ें: चीन या भारत... कौन है अमेरिका का सबसे करीबी देश? विदेश मंत्री रुबियो ने किया खुलासा
Nautapa Heatwave Tips: बच्चों से लेकर बड़ों तक...नौतपा में रोज पिएं ये हेल्दी और कूलिंग ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक
Nautapa 2026: हर साल गर्मियों में आने वाला नौतपा आज यानी 25 मई से शुरू हो चुका है और यह 2 जून तक रहेगी. इन 9 दिनों में सूरत की तपिश सबसे ज्यादा महसूस होती है. कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ता है और लू चलने लगती है. माना जाता है कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब नौपता की शरुआत होती है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नौपता के दौरान जितनी ज्यादा गर्मी पड़ती है मानसून भी उतना ही अच्छा माना जाता है. भारत में कर्क रेखा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों से गुजरती है. इसलिए इन इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलता है. ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में हेल्दी और कूलिंग ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा.
गर्मी में क्यों जरूरी है हाइड्रेशन?
नौतपा के दौरान शरीर से पसीना तेजी से निकलता है. इससे पानी की कमी होने लगती है. कई बार कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. ऐसे में केवल पानी पीना काफी नहीं होता. शरीर को ऐसे ड्रिंक्स की जरूरत होती है जो अंदर से ठंडक दें और एनर्जी भी बनाए रखें. घर में बनने वाली कुछ देसी ड्रिंक्स इस मौसम में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती हैं.
नौतपा में रोज पिएं ये हेल्दी ड्रिंक
सत्तू की ड्रिंक
गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है. यही वजह है कि गांवों से लेकर शहरों तक लोग अब सत्तू का पानी पीना पसंद कर रहे हैं. सत्तू की ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास ठंडा पानी लें. इसमें दो चम्मच सत्तू मिलाएं. फिर थोड़ा काला नमक, नींबू का रस और भुना हुआ जीरा डाल दें. इसे अच्छी तरह मिक्स करें. यह ड्रिंक शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करती है. साथ ही तुरंत एनर्जी भी देती है.
बेल का शरबत
बेल का शरबत गर्मियों की सबसे असरदार देसी ड्रिंक्स में गिना जाता है. इसे पीने से शरीर और पेट दोनों को ठंडक मिलती है. बेल में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें. अब इसमें पानी मिलाकर अच्छी तरह मैश करें. फिर इसे छान लें. स्वाद के लिए थोड़ा चीनी पाउडर मिलाएं. चाहे तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं. यह ड्रिंक गर्मी में राहत देने के साथ पेट को भी आराम पहुंचाती है.
आम पन्ना से दूर रहेगी लू
गर्मी के मौसम में आम पन्ना का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को लू से बचाने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. साथ ही स्किन के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है. आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम को उबाल लें. फिर उसका गुदा निकालें. इसमें चीनी, काला नमक. जीरा पाउडर और पुदानी मिलाएं. अब इसमें ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ताजगी देती है और गर्मी का असर कम करती है.
गर्मी में इन बातों का भी रखें ध्यान
नौतपा के दौरान ज्यादा देर धूप में बाहर निकलने से बचें. हल्के और सूती कपड़े पहनें. दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें. खानपान में हल्की और ठंडी चीजों को शामिल करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















