Responsive Scrollable Menu

Nautapa Heatwave Tips: बच्चों से लेकर बड़ों तक...नौतपा में रोज पिएं ये हेल्दी और कूलिंग ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

Nautapa 2026: हर साल गर्मियों में आने वाला नौतपा आज यानी 25 मई से शुरू हो चुका है और यह 2 जून तक रहेगी. इन 9 दिनों में सूरत की तपिश सबसे ज्यादा महसूस होती है. कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ता है और लू चलने लगती है.  माना जाता है कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब नौपता की शरुआत होती है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नौपता के दौरान जितनी ज्यादा गर्मी पड़ती है मानसून भी उतना ही अच्छा माना जाता है. भारत में कर्क रेखा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों से गुजरती है. इसलिए इन इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलता है. ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में हेल्दी और कूलिंग ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा. 

गर्मी में क्यों जरूरी है हाइड्रेशन? 

नौतपा के दौरान शरीर से पसीना तेजी से निकलता है. इससे पानी की कमी होने लगती है. कई बार कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. ऐसे में केवल पानी पीना काफी नहीं होता. शरीर को ऐसे ड्रिंक्स की जरूरत होती है जो अंदर से ठंडक दें और एनर्जी भी बनाए रखें. घर में बनने वाली कुछ देसी ड्रिंक्स इस मौसम में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती हैं.

नौतपा में रोज पिएं ये हेल्दी ड्रिंक 

सत्तू की ड्रिंक 

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है. यही वजह है कि गांवों से लेकर शहरों तक लोग अब सत्तू का पानी पीना पसंद कर रहे हैं. सत्तू की ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास ठंडा पानी लें. इसमें दो चम्मच सत्तू मिलाएं. फिर थोड़ा काला नमक, नींबू का रस और भुना हुआ जीरा डाल दें. इसे अच्छी तरह मिक्स करें. यह ड्रिंक शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करती है. साथ ही तुरंत एनर्जी भी देती है.

बेल का शरबत 

बेल का शरबत गर्मियों की सबसे असरदार देसी ड्रिंक्स में गिना जाता है. इसे पीने से शरीर और पेट दोनों को ठंडक मिलती है. बेल में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें. अब इसमें पानी मिलाकर अच्छी तरह मैश करें. फिर इसे छान लें. स्वाद के लिए थोड़ा चीनी पाउडर मिलाएं. चाहे तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं. यह ड्रिंक गर्मी में राहत देने के साथ पेट को भी आराम पहुंचाती है. 

आम पन्ना से दूर रहेगी लू

गर्मी के मौसम में आम पन्ना का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को लू से बचाने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. साथ ही स्किन के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है. आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम को उबाल लें. फिर उसका गुदा निकालें. इसमें चीनी, काला नमक. जीरा पाउडर और पुदानी मिलाएं. अब इसमें ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.  यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ताजगी देती है और गर्मी का असर कम करती है. 

गर्मी में इन बातों का भी रखें ध्यान

नौतपा के दौरान ज्यादा देर धूप में बाहर निकलने से बचें. हल्के और सूती कपड़े पहनें. दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें. खानपान में हल्की और ठंडी चीजों को शामिल करें.

यह भी पढ़ें: Nautapa 2026: नौतपा की धूप से बचने के लिए पहन रहे हैं सस्ता चश्मा? आंखों के लिए बन सकता है खतरा, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Continue reading on the app

Philippines: एंजेल्स सिटी में निर्माणाधीन इमारत ढहने से चार की मौत, 17 लापता; बचाव कार्य जारी

फिलीपींस के उत्तरी पंपांगा प्रांत के एंजेल्स सिटी में एक इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई. सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि अभी भी 17 लोग लापता हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है.

विदेशी नागरिक समेत चार लोगों की मौत

स्थानीय अग्निशमन ब्यूरो के अनुसार, मलबे से तीन शव निकाले गए हैं. वहीं, एक 65 वर्षीय मलेशियाई नागरिक, जो पास के एक होटल में ठहरा हुआ था, गिरते मलबे की चपेट में आकर मारा गया. उसका शव रविवार को होटल की इमारत से बरामद किया गया, जो इस हादसे से प्रभावित हुई थी.

अब तक 26 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर तक कम से कम 26 लोगों को बचा लिया गया था. इनमें से 24 लोग ढही हुई इमारत से और दो लोग पास के होटल से बचाए गए. हादसे में घायल हुए दस लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एहतियात के तौर पर पास के इलाकों के लोगों को भी सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है.

भारी बारिश और तेज हवाएं बनीं वजह

यह हादसा शनिवार रात भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, एंजेल्स सिटी में शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच लगभग 44 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

बचाव कार्य में आ रही हैं मुश्किलें

लोक निर्माण विभाग के सचिव विंस डिजोन ने कहा कि बचाव कार्य बेहद मुश्किल हालात में जारी है. मौके पर मलबा बहुत अस्थिर है और बिजली के खुले तार भी मौजूद हैं, जिससे बचावकर्मियों को खतरा बना हुआ है.

अग्निशमन ब्यूरो की प्रवक्ता साजिली ने बताया कि इमारत ढहने के बाद बचाव कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि बचावकर्मियों की थोड़ी सी हलचल से भी मलबा हिल सकता है और नीचे फंसे लोगों को और नुकसान पहुँच सकता है.

यह भी पढ़ें-अमेरिका-ईरान के बीच रद्द हो सकता है शांति समझौता, जानें तेहरान ने अब क्यों दी चेतावनी

बिना अनुमति बनाई जा रही थी 10वीं मंजिल

रिकॉर्ड के अनुसार, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, उसे मूल रूप से 9 मंजिला कोंडो-होटल के रूप में बनाने की अनुमति दी गई थी. लेकिन अधिकारियों ने बताया कि बाद में बिना अनुमति के उसकी 10वीं मंजिल पर एक स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा था.


(स्रोत- आईएएनएस)

 

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Playoff Schedule: RCB, GT, SRH, RR तैयार, खिताब की जंग शुरू

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर महत्वपूर्ण जीत हासिल करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। लीग चरण के आखिरी दिन के रोमांचक मुकाबलों के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष चार में शामिल हो गई। दोपहर के मैच में रॉयल्स की जीत ने उनकी क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी और पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli से विवाद Travis Head को पड़ा महंगा? पत्नी को मिली धमकी, World Cup का डरावना सच बताया


इस जीत के साथ रॉयल्स 16 अंकों पर पहुंच गई और पंजाब से आगे निकल गई, जिसने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपना अभियान 15 अंकों के साथ समाप्त किया था। केकेआर का रविवार रात को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक लीग मैच बाकी होने के बावजूद, वह अधिकतम 15 अंक ही हासिल कर सकी और आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत क्वालीफायर 1 के साथ 26 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच होगी। दोनों टीमें अंक तालिका में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं, और इस मुकाबले का विजेता सीधे 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में पहुंचेगा।

आरसीबी और गुजरात के बीच होगा रोचक मुकाबला
लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर सीधे फाइनल में जगह बनानी है तो उसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करना होगा। दोनों टीमों ने 14 मैचों में 18 अंक के साथ लीग चरण के अपने अभियान का समापन किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी शीर्ष स्थान पर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स निस्संदेह आईपीएल 2026 की दो सबसे संपूर्ण टीमें रही हैं, हालांकि प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए उन्होंने अलग-अलग रास्ते अपनाए हैं। 

रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने आक्रामक बल्लेबाजी और पिछली प्रतियोगिताओं की तुलना में कहीं अधिक भरोसेमंद गेंदबाजी इकाई के दम पर अपना अभियान आगे बढ़ाया। मौजूदा चैंपियन टीम ने इस सत्र में लगातार 200 रन का आंकड़ा पार किया। आरसीबी को बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में दिग्गज विराट कोहली के अनुभव और गेंदबाजी में जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार के शानदार प्रदर्शन से काफी फायदा हुआ। विपक्षी टीम के मैदान पर जीत हासिल करने की महारत और करीबी मुकाबलों को निर्णायक मोड़ पर समाप्त करने की क्षमता ने आरसीबी को लीग चरण की सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम में से एक बना दिया। इस मैच में आरसीबी को धर्मशाला की परिस्थितियों सेपरिचित होने का भी लाभ मिलेगा, जहां उन्होंने इस महीने की शुरुआत में पंजाब किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। जहां तक गुजरात का सवाल है तो उसने अपने दमदार गेंदबाजी आक्रमण और शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में जगह बनाई है। उ
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 | 'चोट से जूझ रहे हैं रवींद्र जडेजा', प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद RR के कोच संगकारा का बड़ा खुलासा


सकी बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल, कौशल से परिपूर्ण साई सुदर्शन और विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ गुजरात की गेंदबाजी सबसे प्रभावशाली रही है। मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने नई गेंद से लगातार विकेट लिए हैं, वहीं राशिद खान और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण बनाए रखा है। गुजरात ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया और उसकी टीम नॉकआउट मुकाबले में अच्छी लय के साथ उतर रही है। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। कोहली और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा के बीच का मुकाबला मैच का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। धर्मशाला में मिलने वाली अतिरिक्त उछाल को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण होगा जिसमें गुजरात के तेज गेंदबाजों के शुरुआती आक्रमण का सामना करने की कोहली की क्षमता आरसीबी के पावरप्ले का रुख तय कर सकती है। 
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Mon, 25 May 2026 13:28:21 +0530

  Videos
See all

लड़की से छेड़छाड़ पड़ी भारी... पड़ोसी ने पीटा, पुलिस ने पकड़ा | UP News | Muzaffarnagar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:36:10+00:00

Viral Video | खुले क्षेत्र में पड़ी गायों की लाशों का VIDEO वायरल | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:37:36+00:00

भारत को पाक की मध्यस्थता से दिक्कत नहीं: अमेरिका [Rubio: India unconcerned over Pakistan role] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:43:23+00:00

गर्मी से तपे ट्रांसफॉर्मर, पानी से मिली राहत | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:36:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers