'ट्विशा की सास जांच में बनी अड़चन', सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील
Twisha Sharna Death Case: ट्विशा शर्मा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी है कि जांच में ट्विशा की सास अड़चन पैदा कर रही है।
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ को सूचित किया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। अदालत ने मीडिया और मामले के दोनों पक्षों से मीडिया को बयान न देने का आग्रह किया।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पीड़िता परिवार या दूसरे परिवार के बयान न लें। अन्यथा, एक वर्ग यह कह रहा है कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने दे रही है। हमें अपनी सरकारी एजेंसियों या सीबीआई पर कोई संदेह नहीं है। यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि एक तरह का नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच हो।
Twisha Sharma death case: The Supreme Court hears the suo motu case (court-initiated case)
— ANI (@ANI) May 25, 2026
The Madhya Pradesh government informs a bench led by CJI Surya Kant that the probe would be handed over to the CBI.
The Court urges the media and both sides in the case not to give… pic.twitter.com/GYr0KPGgn2
सीजेआई ने मीडिया से की अपील
सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा कि हमें थोड़ा दुख हुआ है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य लोगों के बयान लेकर उन्हें खबर का हिस्सा न बनाया जाए। मृतका की सास पूर्व जिला जज रही हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह कहा जा रहा है कि न्यायपालिका ट्रायल को प्रभावित कर रही है।
आरोपी पक्ष ने क्या कहा?
आरोपी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता Siddharth Dave ने कहा कि उनका धारा 161 का बयान अखबारों में प्रकाशित हो चुका है। इस पर सीजेआई ने कहा कि हम उस नैरेटिव के खिलाफ हैं जो बनाया जा रहा है। हमें राज्य पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा है, लेकिन जिस तरह की धारणा बनाई जा रही है, उसे देखते हुए जांच CBI को सौंपना उचित होगा।
अब CBI करेगी मामले की जांच
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने अदालत को बताया कि मृतका की सास विभिन्न चैनलों पर इंटरव्यू देकर मृतका की छवि खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा, “हमने कई बार उनसे बयान रिकॉर्ड कराने का अनुरोध किया। हम उनके घर तक जाने को तैयार थे, लेकिन सहयोग नहीं मिला।” बाद में उन्होंने अदालत को बताया कि मामला अब CBI को सौंप दिया गया है। इस पर सीजेआई ने कहा, “यह बहुत उचित फैसला है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने जांच CBI को सौंप दी।” आरोपी पक्ष ने दावा किया कि सास का बयान तीन बार रिकॉर्ड किया जा चुका है। इस पर अदालत ने कहा कि जब राज्य जांच CBI को सौंप चुका है, तो आगे की प्रक्रिया जांच एजेंसी देखेगी।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम पर आया बड़ा अपडेट, आज चार्टर प्लेन से रवाना होगी दिल्ली AIIMS की टीम
संक्षेप में समझिए सुप्री कोर्ट का रुख
- ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त नजर आया।
- सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की।
- मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केस सुना।
- मध्य प्रदेश सरकार ने जांच CBI को सौंपने की जानकारी दी।
- कोर्ट ने कहा, मामले की निष्पक्ष जांच हर हाल में होगी।
- मीडिया ट्रायल और बयानबाजी पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई।
- कोर्ट ने दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से बचने की सलाह दी।
- सीजेआई बोले- परिवारों के बयानों के आधार पर निष्कर्ष न निकालें।
- कोर्ट ने कहा- नैरेटिव बनाकर जांच को प्रभावित न किया जाए।
- राज्य एजेंसियों और CBI पर भरोसा जताया गया।
- सुप्रीम कोर्ट ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का भरोसा दिलाया।
- ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं।
- मामले पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
- अब CBI जांच से कई अहम खुलासों की उम्मीद बढ़ी।
- सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया- इंसाफ निष्पक्ष तरीके से होगा।
मलाइका अरोड़ा के बेटे और रूमर्ड बॉयफ्रेंड की उम्र में है 10 साल का अंतर, दोनों को एक साथ देख चकराया फैंस का माथा
Malaika Arora Rumoured Bofriend and Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम हीरा डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. अब हाल ही में मलाइका को रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग देखा गया. लेकिन फैंस हैरान तब रह गए जब उन दोनों के साथ एक्ट्रेस के बेटे अरहान भी नजर आए. ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि हर्ष और अरहान के बीच उम्र का फासला कितना है. चलिए जानते हैं-
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग फिर दिखीं मलाइका अरोड़ा
हाल ही में मलाइका को रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता (Harsh Mehta) के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ उनका बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) भी नजर आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी ने मलाइका, हर्ष और अरहान को मुंबई में एक्ट्रेस की मां के घर में जाते हुए देखा. हर्ष मलाइक और अरहाम को ड्रॉप करने के लिए आए थे.
हर्ष मेहता ने कैमरा देखते हुए छिपाया चेहरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पैप्स ने हर्ष मेहता की तरफ कैमरा घुमाया तो उन्होंने पहले तो अपना चेहरा हाथ से छिपा लिया. फिर बाद में उन्होंने अपने हाथ हटा लिया था. लेकिन कैमरे की ओर नहीं देखा. वहीं, मलाइका और उनका बेटा कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर तले गए. वहीं, अब मलाइका अरोड़ा के रूमर्ढ बॉयफ्रेंड के साथ उनके बेटे को फैंस हैरान है और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: वीकेंड पर 'दृश्यम 3' या 'चांद मेरा दिल', किसने की सबसे ज्यादा कमाई?
बेटे और रूमर्ड बॉयफ्रेंड की उम्र में अंतर
मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष और बेटे अरहान को साथ देख लोग सवाल उठा रहे हैं कि दोनों एक जैसे ही लग रहे हैं. वहीं, कुछ ये भी कह रहे हैं कि एक्ट्रेस अपने बेटे की उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं. तो आपको बता दें कि हर्ष और अरहान की उम्र में 10 साल का अंतर है. हर्ष की उम्र 33 तो अरहान अभी 23 साल के हैं. वहीं, मलाइका से हर्ष 17 साल छोटे हैं, ऐसे में यूजर्स मलाइका को ट्रोल करते रहते हैं.
अफेयर को लेकर क्या बोली थीं मलाइका
वहीं, कुछ समय पहले मलाइका ने अपने अफेयर रूमर्स पर रिएक्ट किया था. एक्ट्रेस ने कहा था- 'आज के दौर में, चाहे आप छींकें या कहीं भी जाएं, कुछ भी खबर बन जाता है, हर किसी की उस तक पहुंच होती है. मेरे रिश्तों के बारे में हमेशा चर्चा होती रही है और वे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. लोगों को बातें करना पसंद है. अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है, तो आप बाहर जाती हैं और यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता है. मैं बेवजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती.'
मलाइका अरोड़ा के रिलेशन
मलाइका अरोड़ा के रिलेशन की बात करें तो उन्होंने 1998 में सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया. अरबाज से उनके एक बेटा अरहान भी है, जिसकी दोनों मिलकर परवरिश कर रहे हैं. फिर मलाइका ने सालों अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन दोनों की बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद से एक्ट्रेस का नाम कई लोगों से साथ जुड़ा है, जिनमें से एक हर्ष भी है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन्हें कंफर्म नहीं किया है.
ये भी पढ़ें- 'जाते क्यों हो मरने...', अमिताभ बच्चन को देखने पहुंचा फैन अचानक हुआ बेहोश, फूटा लोगों का गुस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















