Responsive Scrollable Menu

मलाइका अरोड़ा के बेटे और रूमर्ड बॉयफ्रेंड की उम्र में है 10 साल का अंतर, दोनों को एक साथ देख चकराया फैंस का माथा

Malaika Arora Rumoured Bofriend and Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं.  पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम हीरा डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. अब हाल ही में मलाइका को रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग देखा गया. लेकिन फैंस हैरान तब रह गए जब उन दोनों के साथ एक्ट्रेस के बेटे अरहान भी नजर आए. ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि हर्ष और अरहान के बीच उम्र का फासला कितना है. चलिए जानते हैं-

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग फिर दिखीं मलाइका अरोड़ा

हाल ही में मलाइका को रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता (Harsh Mehta) के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ उनका बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) भी नजर आया.  वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी ने मलाइका, हर्ष और अरहान को मुंबई में एक्ट्रेस की मां के घर में जाते हुए देखा. हर्ष मलाइक और अरहाम को ड्रॉप करने के लिए आए थे.

हर्ष मेहता ने कैमरा देखते हुए छिपाया चेहरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पैप्स ने हर्ष मेहता की तरफ कैमरा घुमाया तो उन्होंने पहले तो अपना चेहरा हाथ से छिपा लिया. फिर बाद में उन्होंने अपने हाथ हटा लिया था. लेकिन कैमरे की ओर नहीं देखा. वहीं, मलाइका और उनका बेटा कार से उतरकर  बिल्डिंग के अंदर तले गए. वहीं, अब मलाइका अरोड़ा के रूमर्ढ बॉयफ्रेंड के साथ उनके बेटे को फैंस हैरान है और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: वीकेंड पर 'दृश्यम 3' या 'चांद मेरा दिल', किसने की सबसे ज्यादा कमाई?

बेटे और रूमर्ड बॉयफ्रेंड की उम्र में अंतर

मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष और बेटे अरहान को साथ देख लोग सवाल उठा रहे हैं कि दोनों एक जैसे ही लग रहे हैं. वहीं, कुछ ये भी कह रहे हैं कि एक्ट्रेस अपने बेटे की उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं. तो आपको बता दें कि  हर्ष और अरहान की उम्र में 10 साल का अंतर है. हर्ष की उम्र 33 तो अरहान अभी 23 साल के हैं. वहीं, मलाइका से हर्ष 17 साल छोटे हैं, ऐसे में यूजर्स मलाइका को ट्रोल करते रहते हैं. 

अफेयर को लेकर क्या बोली थीं मलाइका

वहीं, कुछ समय पहले मलाइका ने अपने अफेयर रूमर्स पर रिएक्ट किया था. एक्ट्रेस ने कहा था-  'आज के दौर में, चाहे आप छींकें या कहीं भी जाएं, कुछ भी खबर बन जाता है, हर किसी की उस तक पहुंच होती है. मेरे रिश्तों के बारे में हमेशा चर्चा होती रही है और वे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. लोगों को बातें करना पसंद है. अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है, तो आप बाहर जाती हैं और यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता है. मैं बेवजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती.'

मलाइका अरोड़ा के रिलेशन

मलाइका अरोड़ा के रिलेशन की बात करें तो उन्होंने 1998 में सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया. अरबाज से उनके एक बेटा अरहान भी है, जिसकी दोनों मिलकर परवरिश कर रहे हैं. फिर मलाइका ने सालों अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन दोनों की बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद से एक्ट्रेस का नाम कई लोगों से साथ जुड़ा है, जिनमें से एक हर्ष भी है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन्हें कंफर्म नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- 'जाते क्यों हो मरने...', अमिताभ बच्चन को देखने पहुंचा फैन अचानक हुआ बेहोश, फूटा लोगों का गुस्सा 

Continue reading on the app

'मुझे सलमान खान का बाप समझते हैं', Rajeev Verma ने भाईजान को लेकर कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

Rajiv Verma on Salman Khan: 90 और 2000 के दशक की फिल्मों में अगर किसी कलाकार ने अपने सादगीभरे अंदाज और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, तो उनमें राजीव वर्मा का नाम जरूर शामिल होता है. उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए, जो आज भी लोगों को याद हैं. खासतौर पर फिल्मों में पिता की भूमिका निभाकर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई. 

हालांकि राजीव वर्मा ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया, लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट और ग्लैमरस बॉलीवुड पार्टियों से दूर रहे. उनकी सादगी और सहज व्यक्तित्व ही उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है. इन दिनों उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव और फिल्म 'मैंने प्यार किया' से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की थीं. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं. 

जब लोग सच में समझने लगे थे सलमान खान के पिता

राजीव वर्मा ने अपने करियर में कई फिल्मों में पिता का किरदार निभाया, लेकिन 'मैंने प्यार किया' में निभाई गई उनकी भूमिका सबसे ज्यादा यादगार साबित हुई. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था. फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई और दर्शकों के दिलों पर छा गई. फिल्म का असर इतना गहरा था कि लोग असल जिंदगी में भी राजीव वर्मा को सलमान खान का पिता समझने लगे.

सलमान खान का बाप कहकर बुलाते थे लोग

अपने पुराने इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए राजीव वर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा था, “अब लोग मुझे सिर्फ सलमान खान का बाप कहकर बुलाते हैं. लोग कहते हैं कि आप वही हैं ना, जो सलमान वाली फिल्म में थे. उस समय सलमान को कोई ज्यादा नहीं जानता था, लेकिन फिल्म के बाद सब बदल गया.” उनकी ये बात आज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और फैंस उस दौर की यादें ताजा कर रहे हैं.

कई सुपरहिट फिल्मों का रहे हिस्सा

राजीव वर्मा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बड़ी और यादगार फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी शानदार रही है. उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'कोई... मिल गया', 'हम साथ-साथ हैं', बीवी No.1, 'कच्चे धागे', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'चलते चलते' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं. भले ही वो फिल्मों में मुख्य नायक के रूप में नजर नहीं आए, लेकिन उनके निभाए गए सहायक किरदार हमेशा कहानी की जान बन जाते थे.

अमिताभ बच्चन के बहनोई हैं राजीव वर्मा

वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि राजीव वर्मा का रिश्ता बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार से भी है. दरअसल, राजीव वर्मा की शादी जया बच्चन की बहन रीता वर्मा से हुई है. इस रिश्ते से वो अमिताभ बच्चन के बहनोई लगते हैं. जहां जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, वहीं उनकी बहन रीता वर्मा हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूर रही हैं. बताया जाता है कि वो भोपाल में रहती हैं और एक शिक्षाविद (academician) के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं.

थिएटर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

राजीव वर्मा और रीता वर्मा की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1976 में शादी कर ली. इस कपल के दो बेटे हैं- Shiladitya Verma और Tathagata Verma. आज भी ये परिवार बेहद सादगी के साथ जीवन जीना पसंद करता है.

ये भी पढ़ें: 'अगर पत्नी को पता चलता तो...' Bobby Deol ने इंटीमेट सीन्स को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: धर्मशाला से शुरू होगी जंग, एक क्लिक में जानें प्लेऑफ के सभी मुकाबले कब और कहां लाइव देखें मैच

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। अब इन चारों में टीमों में के बीच फाइनल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। आइए प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं। Mon, 25 May 2026 15:56:18 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav News | प्रतीक यादव की प्रार्थना सभा में पहुंचे सीएम योगी #prateekyadav #cmyogi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:14:39+00:00

CM SAI की दिल्ली CM Rekha Gupta से मुलाकात, जनजातीय समागम और सुशासन पर हुई चर्चा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:13:22+00:00

Petrol Diesel Price Hike : भारत में फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, कीमतों को लेकर सियासत शुरू ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:15:11+00:00

Adani Foundation: अडानी फाउंडेशन: बदलता रायगढ़, सशक्त होता भविष्य #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers