'खेल के पीछे असली लोग और परिवार हैं...', ट्रेविस हेड की WIFE ने तोड़ी चुप्पी, ऑनलाइन बदसलूकी करने वालों को दी सीख
Travis Head Wife React On Abuse: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस वक्त अपने परिवार के साथ भारत में हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं और उनकी टीम प्लेऑफ में भी पहुंच चुकी है. मगर, अब ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका डेविस ने सोशल मीडिया पर उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार और अपशब्दों के इस्तेमाल पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि ऐसा पहले भी उनके साथ विश्व कप के बाद हो चुका है. असल में, विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हाल ही में हुए नो-हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के बाद से ही हेड और उनकी फैमिली को सोशल मीडिया पर लगातार भला-बुरा कहा जा रहा है.
ट्रेविस हेड की वाइफ ने किया रिएक्ट
क्रिकेट के मैदान पर होने वाली चीजें कई बार वहीं खत्म नहीं होती और सोशल मीडिया पर आ जाती हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड की वाइफ ने उनके और उनके परिवार के साथ सोशल मीडिया पर हो रहे दुर्व्यवहार पर प्रतिक्रिया दी है और भद्दे कमेंट करने वाले यूजर्स को समझाने की कोशिश की है कि खेल के पीछे असली लोग होते हैं. हालांकि, अपनी बात कहते हुए जेसिका ने किसी का नाम नहीं लिया है. मगर, यूजर्स का मानना है कि उनकी ये प्रतिक्रिया विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए विवाद पर आ रहे यूजर्स के रिएक्शंस पर ही आई है.
द एडवरटाइजमेंट से बात करते हुए ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका डेविस ने कहा, "विश्व कप के बाद हमारे साथ जो दुर्व्यवहार हुआ था, ऐसा लग रहा है कि वैसा ही दोबारा हो रहा है. सुबह उठते ही मेरे सोशल मीडिया पर लगातार अटैक कर रहे थे, लोग मेरे दोस्तों और परिवार को भी टारगेट कर रहे थे. खेल में जुनून हमेशा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि गेम के पीछे असली लोग और परिवार हैं. उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे के प्रति अधिक काइंड और सपोर्टिव होने के लिए बढ़ावा मिलेगा."
TRAVIS HEAD'S WIFE ON THE ONLINE ABUSES. ????️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 25, 2026
"It feels like a repeat of the abuse that happened after the World Cup. I woke up to my socials blasting, they are attacking my friends and family. Passion will always be part of sport, but so is remembering there are real people and…
विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुआ था विवाद
SRH VS RCB के बीच एक हाईवोल्टेज मैच खेला गया था. उस मैच के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने ट्रेविस हेड को उकसाने के लिए कुछ बातें कहीं थीं. हालांकि, हेड की ओर से इसका कोई शाब्दिक जवाब नहीं आया और वह मुस्कुराकर रह गए. इतना हीं नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मैच के दौरान ट्रेविस हेड आरसीबी के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को गर्ली-गर्ली बोलकर स्लेज कर रहे थे. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
Everything started with this video of Virat Kohli and Travis Head.. ???? pic.twitter.com/KGKg4LQyn8
— Aarnav Sharma✨️ (@sunilaarnav) May 25, 2026
मगर, इसके बाद मैच खत्म हुआ और विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया. जबकि हेड ने हाथ आगे बढ़ाया था. इस मुद्दे के बाद एक तपका विराट को ट्रोल कर रहा है. तो वहीं एक तपका है जो ट्रेविस हेड और उनके परिवार पर निशाना साध रहा है. हद तक हो गई, जब हेड की पत्नी और उनके परिवार को भी इन सबमें घसीटा गया और यूजर्स ने उनके लिए भी भला-बुरा कहा.
SRH और RCB दोनों ने ही कर लिया है क्वालीफाई
26 मई से IPL 2026 के प्लेऑफ के मैच शुरू होने वाले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने टॉप-4 में जगह पक्की की है और अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम ट्रॉफी उठाने में कामयाब होती है. बता दें, 26 मई को आरसीबी बनाम जीटी के बीच क्वालीफायर 1 खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल
'ट्विशा की सास जांच में बनी अड़चन', सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील
Twisha Sharna Death Case: ट्विशा शर्मा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी है कि जांच में ट्विशा की सास अड़चन पैदा कर रही है।
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ को सूचित किया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। अदालत ने मीडिया और मामले के दोनों पक्षों से मीडिया को बयान न देने का आग्रह किया।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पीड़िता परिवार या दूसरे परिवार के बयान न लें। अन्यथा, एक वर्ग यह कह रहा है कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने दे रही है। हमें अपनी सरकारी एजेंसियों या सीबीआई पर कोई संदेह नहीं है। यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि एक तरह का नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच हो।
Twisha Sharma death case: The Supreme Court hears the suo motu case (court-initiated case)
— ANI (@ANI) May 25, 2026
The Madhya Pradesh government informs a bench led by CJI Surya Kant that the probe would be handed over to the CBI.
The Court urges the media and both sides in the case not to give… pic.twitter.com/GYr0KPGgn2
सीजेआई ने मीडिया से की अपील
सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा कि हमें थोड़ा दुख हुआ है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य लोगों के बयान लेकर उन्हें खबर का हिस्सा न बनाया जाए। मृतका की सास पूर्व जिला जज रही हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह कहा जा रहा है कि न्यायपालिका ट्रायल को प्रभावित कर रही है।
आरोपी पक्ष ने क्या कहा?
आरोपी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता Siddharth Dave ने कहा कि उनका धारा 161 का बयान अखबारों में प्रकाशित हो चुका है। इस पर सीजेआई ने कहा कि हम उस नैरेटिव के खिलाफ हैं जो बनाया जा रहा है। हमें राज्य पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा है, लेकिन जिस तरह की धारणा बनाई जा रही है, उसे देखते हुए जांच CBI को सौंपना उचित होगा।
अब CBI करेगी मामले की जांच
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने अदालत को बताया कि मृतका की सास विभिन्न चैनलों पर इंटरव्यू देकर मृतका की छवि खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा, “हमने कई बार उनसे बयान रिकॉर्ड कराने का अनुरोध किया। हम उनके घर तक जाने को तैयार थे, लेकिन सहयोग नहीं मिला।” बाद में उन्होंने अदालत को बताया कि मामला अब CBI को सौंप दिया गया है। इस पर सीजेआई ने कहा, “यह बहुत उचित फैसला है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने जांच CBI को सौंप दी।” आरोपी पक्ष ने दावा किया कि सास का बयान तीन बार रिकॉर्ड किया जा चुका है। इस पर अदालत ने कहा कि जब राज्य जांच CBI को सौंप चुका है, तो आगे की प्रक्रिया जांच एजेंसी देखेगी।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम पर आया बड़ा अपडेट, आज चार्टर प्लेन से रवाना होगी दिल्ली AIIMS की टीम
संक्षेप में समझिए सुप्री कोर्ट का रुख
- ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त नजर आया।
- सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की।
- मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केस सुना।
- मध्य प्रदेश सरकार ने जांच CBI को सौंपने की जानकारी दी।
- कोर्ट ने कहा, मामले की निष्पक्ष जांच हर हाल में होगी।
- मीडिया ट्रायल और बयानबाजी पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई।
- कोर्ट ने दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से बचने की सलाह दी।
- सीजेआई बोले- परिवारों के बयानों के आधार पर निष्कर्ष न निकालें।
- कोर्ट ने कहा- नैरेटिव बनाकर जांच को प्रभावित न किया जाए।
- राज्य एजेंसियों और CBI पर भरोसा जताया गया।
- सुप्रीम कोर्ट ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का भरोसा दिलाया।
- ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं।
- मामले पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
- अब CBI जांच से कई अहम खुलासों की उम्मीद बढ़ी।
- सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया- इंसाफ निष्पक्ष तरीके से होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















