Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 76,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी, 24,000 पर पहुंचा; रियल्टी शेयरों में खरीदारी

आज यानी सोमवार, 25 मई को सेंसेक्स 800 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 76,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंकों (1.10%) की तेजी है, ये 24,000 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी आईटी में सबसे कम बढ़त है। एशियन मार्केट में भी तेजी 22 मई को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही बाजार में तेजी की वजह: ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान जंग खत्म करने का समझौता 'लगभग फाइनल' हो चुका है। दोनों देशों के बीच अभी आखिरी डिटेल्स पर काम चल रहा है। खाड़ी देशों के नेताओं और इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद ये समझौता फाइनल हो रहा है। ट्रम्प ने कहा कि समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोला जाएगा। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है। इस खबर के आने के बाद अब सोमवार को क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है और बाजार में तेजी आ सकती है। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। शुक्रवार को सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 22 मई को तेजी रही। सेंसेक्स 232 अंक (0.31%) की तेजी के साथ 75,415 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 65 अंकों (0.27%) की तेजी रही, ये 23,719 पर पहुंचा था। कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में खरीदारी रही।

Continue reading on the app

Stock Market Holiday: इस हफ्ते केवल इतने दिन ही खुलेगा बाजार, इस दिन रहेगी बकरीद की छुट्टी

शेयर बाजार में पैसे लगाने वालों के लिए जरूरी खबर है. बकरीद की छुट्टी को लेकर चल रहा कन्फ्यूजन अब सरकार ने दूर कर दिया है. 28 मई को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा और इस दिन कोई खरीद-बिक्री नहीं होगी. 28 मई को छुट्टी रहने के कारण निवेशकों को ब्रेक मिलेगा, जबकि विदेशी बाजार खुले रहेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की निराशाजनक शुरुआत के बावजूद उनके मन में कभी भी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया। केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे अपने पहले छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने अपने अंतिम आठ मैचों में से छह जीतकर अच्छी वापसी की लेकिन उसकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

रहाणे ने इस सत्र का अपना आखिरी मैच खेलने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने अपने पूरे जीवन में अच्छी मानसिकता के साथ क्रिकेट खेला है। मेरे लिए अपना जज्बा बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण रहा है।’’ रविवार को केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था। रहाणे ने कहा, ‘‘मैं कभी पीछे हटने वालों में से नहीं हूं। जब टीम मुश्किल में हो, जब टीम संघर्ष कर रही हो तब अपना जज्बा दिखाना बहुत जरूरी होता है। मैं कभी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटता। मेरे मन में कभी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दबाव तो होता है। यह स्वाभाविक है, लेकिन दबाव उन लोगों पर होता है जो विशेषाधिकार प्राप्त हैं। हर कोई इस दबाव को सहन नहीं कर सकता। मेरे लिए मजबूत बने रहना और किसी भी स्थिति में घबराना नहीं महत्वपूर्ण था। जब आप 5-6 मैच हार जाते हैं तो आपका ध्यान अतीत और भविष्य पर केंद्रित हो जाता है।’’

रहाणे का बल्लेबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रहे थे और यह हमेशा एक चुनौती होती है, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा था। मुझे भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा था और मैं उन्हें समय देना चाहता था। मुझे विश्वास था कि अगर हम उनका साथ दें, अगर हम उन्हें समय दें, तो वे दबाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Mon, 25 May 2026 12:01:12 +0530

  Videos
See all

West Bengal News LIVE Updates: ON कैमरा Suvendu की चेतावनी | Mamata | BJP Vs TMC | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:21:19+00:00

Twisha Sharma Case: गिरिबाला की जमानत रद्द हो -SG | Breaking News | Justice For Twisha | SC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:30:53+00:00

Twisha Sharma Case: अपना केस खुद लड़ सकती है गिरिबाला सिंह | Justice For Twisha | SC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:31:17+00:00

Twisha Sharma Case Supreme Court Hearing: HC से गिरिबाला के वकील ने नाम वापस लिया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers