Responsive Scrollable Menu

H-1B वीजा वालों की नौकरी गई तो अमेरिका छोड़ना पड़ेगा:नई नौकरी तलाशने की 60 दिन की मोहलत खत्म करने की तैयारी, 5 लाख भारतीयों पर असर

अमेरिका में H-1B वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ सकती है। अमेरिकी सरकार नौकरी जाने के बाद नई नौकरी तलाशने के लिए मिलने वाली 60 दिन की मोहलत खत्म करने पर विचार कर रही है। अगर यह बदलाव लागू होता है तो नौकरी जाने के बाद अमेरिका में रुकना मुश्किल हो सकता है। यह प्रस्ताव फिलहाल व्हाइट हाउस के ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) को भेजा गया है। अभी यह नियम नहीं बना है। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में H-1B वीजा पर काम कर रहे करीब 5 लाख भारतीयों पर इसका असर पड़ सकता है। जयशंकर ने भी उठाया था मुद्दा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसी साल मई में यह मामला अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के सामने उठाया था। रूबियो ने माना था कि नए इमिग्रेशन सिस्टम में बदलाव के दौरान कुछ दिक्कतें और तनाव हो सकते हैं। हालांकि, रूबियो ने कहा था कि अमेरिका इमिग्रेशन सिस्टम को ज्यादा प्रभावी बनाने की कोशिश कर रहा है और लंबे समय में इसका फायदा सभी पक्षों को मिलेगा। रूबियो ने यह भी कहा था कि यह कदम खासतौर पर भारत को निशाना बनाकर नहीं उठाया गया। उनके मुताबिक अमेरिका पिछले कुछ सालों में बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासियों की समस्या से जूझ रहा है। 2 करोड़ से ज्यादा लोग गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए और उसी चुनौती से निपटने के लिए यह बदलाव किए जा रहे हैं। अमेरिका में 7 साल रहने वाले प्रवासियों को ग्रीन कार्ड मिलेगा अमेरिका में रह रहे भारतीय H-1B वीजा धारकों समेत लाखों लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पाने का नया मौका मिल सकता है। अमेरिकी सीनेट में एक ऐसा विधेयक पेश किया गया है, जिसमें पिछले 7 साल से लगातार अमेरिका में रह रहे लोगों को ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। ग्रीन कार्ड अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति देने वाला आधिकारिक दस्तावेज है। इसे आधिकारिक तौर पर परमानेंट रेजिडेंट कार्ड कहा जाता है। अभी 60 दिन की H-1B ग्रेस पीरियड कैसे काम करती है? नौकरी गई तो तुरंत अमेरिका नहीं छोड़ना पड़ता अगर किसी H-1B कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो उसे उसी समय अमेरिका छोड़ने की जरूरत नहीं होती। मौजूदा नियमों के मुताबिक, उसे अधिकतम 60 दिन का समय मिल सकता है। इस दौरान वह नई नौकरी खोज सकता है या अमेरिका में अपना स्टेटस बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठा सकता है। 60 दिन में नई नौकरी मिल गई तो? इस दौरान कर्मचारी दूसरी कंपनी में नौकरी खोज सकता है। नई कंपनी उसके लिए H-1B की अर्जी लगा सकती है। नियमों के तहत, कुछ मामलों में कर्मचारी अर्जी मंजूर होने का इंतजार किए बिना नई कंपनी में काम शुरू कर सकता है। नई नौकरी नहीं मिली तो? नई नौकरी ढूंढना ही अकेला रास्ता नहीं है। कुछ मामलों में कर्मचारी दूसरे वीजा या स्टेटस के लिए भी अर्जी दे सकता है। जैसे, कुछ शर्तों के तहत वह डिपेंडेंट या विजिटर स्टेटस के लिए आवेदन कर सकता है। अगर वह ग्रीन कार्ड के लिए पहले से योग्य है, तो उसके लिए भी कुछ रास्ते हो सकते हैं। 60 दिन में कुछ नहीं किया तो? अगर 60 दिन के अंदर कर्मचारी को नई नौकरी नहीं मिली और उसने अपना स्टेटस बदलने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया, तो उसे अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। खासकर तब, जब अमेरिका में रहने की उसकी तय अवधि भी खत्म हो जाए।

Continue reading on the app

Sawan Somwar Vrat Special: सावन में बनाएं भगवान शिव के लिए Sitaphal Basundi का भोग, जानें सात्विक Recipe की पूरी विधि

सावन का महीना चल रहा है। कल यानी 10 अगस्त को सोमवार का दूसरा व्रत सभी श्रद्धालु रखेंगे। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और खासतौर पर व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही वह भगवान शिव के लिए अलग-अलग तरह के भोग बनाएंगे। यदि आप कुछ मीठा और खास बनाने का सोच रही हैं, तो आप एक बार सीताफल (Custard Apple) की बासुंदी बना सकती हैं। यह खाने में जितनी टेस्टी होती है , उतनी ही सेहतमंद भी है। इसको बनाना बेहद आसान है, आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सीताफल बासुंदी के लिए सामग्री
-फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
-सीताफल (कस्टर्ड एप्पल)-2 बड़े पके हुए
-चीनी-3 से 4 बड़े चम्मच
-इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
-केसर के धागे-10-12
-ड्राई फ्रूट्स-2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
-चिरौंजी- 1 छोटा चम्मच

सीताफल बासुंदी बनाने का आसान तरीका
इस सावन भगवान शिव को सीताफल बासुंदी का भोग लगाना अति शुभ होगा। भोलेनाथ को दूध और मौसमी फल बेहद प्रिय है। सीताफल सात्विक और प्राकृतिक रुप से मीठा फल है। इस स्वादिष्ट भोग से भगवान शिव अधिक प्रसन्न होंगे। आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बनाने की विधि बताते हैं।

दूध को उबालें और गाढ़ा करें
इसके लिए एक भारी तले की कड़ाही में फुल क्रीम दूध डालकर गैस पर उबालने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच को धीमी कर दें। इसको आप लगातार चलाते रहे है, जब तक यह दूध आधा न रह जाए। दूध जब गाढ़ा हो जाए, तो इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिला दें। इससे बासुंदी में सोंधी खुशबू और रंग आ जाएगा।

चीनी डालें और दूध को ठंडा करें
- अब आप इसमें चीनी डालें और 2 मिनट तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल जाए। ध्यान रहे कि सीताफल में अपनी प्राकृतिक मिठास होती है, इसलिए चीनी कम ही इस्तेमाल करें।

- अब आप गैस बंद कर दें और दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें। गर्म दूध में कभी भी सीताफल का गूदा न मिलाएं, वरना दूध फट जाएगा।

सीताफल का गूदा मिलाएं
- जब बासुंदी का दूध सामान्य तापमान पर ठंडा हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ सीताफल का गूदा डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें।

- आखिर में बारीक कटे बादाम और पिस्ता से गार्निश करें। इसे 1-2 घंटे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।

कैसे सर्व करें।
जब आपकी बासुंदी तैयार हो जाए, तो इसे साफ कटोरी या प्लेट में निकालकर भगवान शिव को भोग लगाएं और सर्व करें। 

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बांग्लादेश की जीत पर पीएम ने किया वीडियो कॉल, खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया जश्न

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने कंगारुओं के घर में अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फैंस से लेकर बांग्लादेश तक में जश्न का माहौल बना दिया है. मैच खत्म होने के बाद खुद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान खिलाड़ियों के साथ फेसटाइम (वीडियो कॉल) पर इस खुशी के पल को जीते नजर आए. Sun, 16 Aug 2026 14:30:50 +0530

  Videos
See all

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली... एयर इंडिया यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से 2 घायल | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:08:09+00:00

दलितों की जमीन प्रतापगढ़ के मुस्लिम रहे हैं छीन... सन्नाटे में जय भीम - जय मीम | Pratapgarh | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers