Responsive Scrollable Menu

IPS Transfer: राज्य में हुआ 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

तमिलनाडु पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने एक साथ 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस और पुलिस अधीक्षक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 12 अगस्त को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

बी. बाला नागादेवी, डीजीपी साइबर क्राइम विंग चेन्नई को डीजीपी क्राइम ब्रांच सीआईडी चेन्नई पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिन दिनेश मोदक, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच सीआईडी को क्राइम ब्रांच विंग चेन्नई के  एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है। विद्या जयंत कुलकर्णी को इकोनामिक ऑफेंसेस विंग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्ना नगर और तिरुनेलवेली के डीसीपी बदले 

पुलिस उपायुक्त अन्ना नगर ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद की जिम्मेदारी अर्पिता राजपूत को सौंपी गई है, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, नॉर्थ जोन क्राइम ब्रांच सीआईडी पद पर कार्यरत हैं। वहीं डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस हेडक्वाटर, तिरुनेलवेली पद पर डी. रमेश बाबू को नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में एंटी टेररिज्म स्क्वाड चेन्नई के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

एम. राममूर्ति डीसीपी, इंटेलिजेंस सेक्शन-2 चेन्नई पुलिस को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक “Q” ब्रांच सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है। बीके अरविंद पुलिस अधीक्षक “Q” ब्रांच सीआईडी को स्थानांतरित करके एसपी-1, स्पेशल ब्रांच सीआईडी पद पर भेजा गया है। ई. ईश्वरण, डीसीपी, अन्ना नगर ग्रेटर चेन्नई पुलिस को स्थानांतरित करके तमिलनाडु कमांडो फोर्स चेन्नई के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

एस आर सेंथिल कुमार, एसपी सेंट्रल क्राइम ब्रांच अवादी पुलिस कमिश्नरेट को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक कोस्टल सिक्योरिटी ग्रुप नागपट्टनम पद पर नियुक्त किया गया है। एंटी टेररिज्म स्क्वाड चेन्नई के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी वी. सरवण को दी गई है।


Continue reading on the app

Saudi Arabia में फंसे टिहरी के इंद्रमणि की वतन वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, मांगी तत्काल मदद

देहरादून। रोजगार के लिए सऊदी अरब गए उत्तरकाशी निवासी इंद्रमणि नौटियाल पिछले कई वर्षों से स्वदेश नहीं लौट पाए हैं। वहां एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ मामला अब उनके परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इंद्रमणि के कथित तौर पर बंधक जैसी स्थिति में होने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। सीएम ने विदेश मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप कर इंद्रमणि को कानूनी और जरूरी आर्थिक सहायता देने के साथ उनकी सुरक्षित भारत वापसी कराने का अनुरोध किया है।

नौकरी करने 2018 में गए थे सऊदी अरब

उत्तरकाशी निवासी इंद्रमणि नौटियाल वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे रियाद की पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे।

इसी दौरान एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। प्रेस नोट के मुताबिक सऊदी अरब में चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद इंद्रमणि को एक साल की सजा हुई, जबकि ट्रक के बीमा और रजिस्ट्रेशन में कमी को देखते हुए कंपनी मालिक पर 9 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया गया। इसकी भारतीय मुद्रा में अनुमानित कीमत करीब 2.29 करोड़ रुपये बताई गई है।

आरोप- कंपनी मालिक ने नहीं भरा जुर्माना

बताया गया है कि कई साल बीतने के बाद भी कंपनी मालिक ने जुर्माने की रकम जमा नहीं की। आरोप है कि इंद्रमणि को बंधक जैसी स्थिति में रखकर उन पर ही यह रकम चुकाने का दबाव बनाया जा रहा है।

इंद्रमणि की पत्नी और बेटी उनकी भारत वापसी के लिए अलग-अलग स्तर पर कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। लंबे समय से इंद्रमणि के घर नहीं लौट पाने के कारण परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा है।

CM धामी ने जयशंकर से मांगा हस्तक्षेप

मामला सामने आने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

सीएम ने इंद्रमणि को कथित बंधक स्थिति से मुक्त कराने, उन्हें जरूरी कानूनी और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने और सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में मुश्किल परिस्थितियों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में इन दिनों बदलाव का दौर चल रहा है। लंबे समय तक टीम की कमान संभालने वाले स्टीफन फ्लेमिंग से रिश्ता खत्म होने के बाद अब फ्रेंचाइजी नए कोच की तलाश में है। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा नाम सामने रखा है, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा बढ़ा दी है। अश्विन के मुताबिक पूर्व इंग्लैंड कप्तान इयोन मोर्गन चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कोच बन सकते हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मोर्गन का नाम नए कोच के लिए काफी मजबूती से चर्चा में है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि मोर्गन इसी साल जिम्मेदारी संभालेंगे या टीम के साथ बाद में जुड़ेंगे। उनके मुताबिक एक संभावना यह है कि कोई दूसरा व्यक्ति पहले टीम का ढांचा तैयार करे और मोर्गन बाद में जिम्मेदारी संभालें।

गौरतलब है कि इयोन मोर्गन ने 2023 में पेशेवर क्रिकेट से दूरी बना ली थी। इसके बाद वह मुख्य रूप से क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर के तौर पर नजर आए हैं। उन्होंने अभी तक किसी अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी नहीं संभाली है। इसके बावजूद सीमित ओवरों के क्रिकेट की उनकी समझ को काफी मजबूत माना जाता है।

मोर्गन ने इंग्लैंड की सफेद गेंद वाली टीम में बड़ा बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2019 में पहली बार एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। आक्रामक सोच, खिलाड़ियों से प्रदर्शन निकालने की क्षमता और मैदान पर तेज फैसले लेने के लिए उनकी पहचान रही है। यही वजह है कि कोचिंग का अनुभव नहीं होने के बावजूद उन्हें इस भूमिका के लिए गंभीर उम्मीदवार माना जा रहा है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स पिछले कुछ सत्रों में अपने पुराने स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए हाल के दो सत्र निराशाजनक रहे हैं। ऐसे में फ्लेमिंग के जाने को टीम में नए तरीके से बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बदलाव में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। अश्विन का मानना है कि कम से कम अगले एक साल तक धोनी टीम को दिशा देने में अहम योगदान दे सकते हैं। उनके मुताबिक अगले बड़े बदलाव से पहले धोनी के नेतृत्व में टीम का नया ढांचा तैयार किया जा सकता है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, अगले बड़े खिलाड़ियों के चयन से पहले केवल एक साल का समय बचा है। ऐसे में कोच की नियुक्ति का समय भी महत्वपूर्ण होगा। अश्विन का मानना है कि धोनी के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम इस बदलाव को बेहतर तरीके से संभाल सकती है।

स्टीफन फ्लेमिंग का लंबा दौर खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रही है। इयोन मोर्गन तुरंत जिम्मेदारी संभालते हैं या बाद में टीम से जुड़ते हैं, यह आने वाले समय में साफ होगा, लेकिन अश्विन के बयान ने सीएसके के नए कोच को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया हैं।
Thu, 13 Aug 2026 21:13:17 +0530

  Videos
See all

Breaking News: आपदा कंट्रोल रूप पहुुंचे CM Dhami, ले रहे जानकारी | Chamoli Tunnel Accident Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T17:06:07+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana | मुद्दों में गर्मी...फिर क्यों जुबानी बेशर्मी? | Rahul | Pawan Kheda #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T17:05:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers