Responsive Scrollable Menu

देहरादून के टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, हल्द्वानी और नवी मुंबई की संपत्तियां भी होंगी बेहतर

उत्तराखंड में सरकारी संपत्तियों के विकास और सुधार कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के राजपुर रोड स्थित टिहरी हाउस परिसर में नए बहुमंजिला सरकारी आवास बनाए जाएंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी और नवी मुंबई में भी सरकार अपनी संपत्तियों को बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है। देहरादून के टिहरी हाउस परिसर में करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से 28 नए सरकारी आवास बनाए जाएंगे। इसके अलावा हल्द्वानी सर्किट हाउस के विस्तार और नवी मुंबई के वाशी स्थित उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह की सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा। इस संबंध में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को तीनों योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रण वाले टिहरी हाउस परिसर में श्रेणी-5 के 28 नए बहुमंजिला आवास बनाए जाने हैं। इस पूरी योजना की अनुमानित लागत करीब 4391.14 लाख रुपये यानी 43.91 करोड़ रुपये तय की गई है। विभागीय व्यय वित्त समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्तावित निर्माण का विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया गया। बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में प्रति वर्ग मीटर की लागत को कम से कम रखा जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। टिहरी हाउस परियोजना के डिजाइन में कुछ जरूरी बदलाव भी किए जा रहे हैं। इसमें कैंप कार्यालय का क्षेत्रफल थोड़ा कम करने और कैंप अटेंडेंट एरिया बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन बदलावों को शामिल करते हुए नई और संशोधित डीपीआर तैयार कर जल्द शासन को भेजी जाएगी।

हल्द्वानी सर्किट हाउस का भी होगा विस्तार

इसके साथ ही सरकार हल्द्वानी सर्किट हाउस में भी सुविधाओं का विस्तार करने जा रही है। हल्द्वानी के सर्किट हाउस में अतिथि गृह और गोदाम के विस्तार के साथ ही पहली मंजिल पर अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना को आगे बढ़ाने से पहले सभी संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर संयुक्त निरीक्षण करें। इससे वहां की वास्तविक जरूरतों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की योजना को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

नवी मुंबई के अतिथि गृह की भी बदलेगी व्यवस्था

इसके अलावा महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी में स्थित उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह की स्थिति और वहां मिल रही सुविधाओं की भी बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान अतिथि गृह के बेहतर रख-रखाव, जरूरी मरम्मत और इसके ज्यादा से ज्यादा उपयोग को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने साफ कहा कि राज्य संपत्ति विभाग की सभी निर्माण योजनाओं में गुणवत्ता, लागत और समय सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

तीनों योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश

सचिव ने अधिकारियों को टिहरी हाउस की संशोधित डीपीआर जल्द तैयार करने के साथ ही हल्द्वानी और नवी मुंबई की योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य इन परियोजनाओं के जरिए अपनी संपत्तियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

Continue reading on the app

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का संगीत, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शानदार प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड की शानदार संगीतमय प्रस्तुति आयोजित की गई। भोपाल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित इस कार्यक्रम में आरपीएफ बैंड के जवानों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बैंड की सुमधुर धुनों से स्टेशन परिसर देशप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया।

देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं मधुर धुनों की शानदार प्रस्तुति

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में आरपीएफ बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं मधुर धुनों की शानदार प्रस्तुति देकर स्टेशन परिसर को राष्ट्रप्रेम, उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बैंड द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की धुन को उपस्थित अतिथियों, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन ने विशेष रूप से सराहा और उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की यादगार स्मृतियां संजोईं

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की भावना को और अधिक जीवंत बनाने के लिए स्टेशन परिसर में ‘वंदे मातरम’ एवं ‘यशो लभस्व’ लोगो से सुसज्जित विशेष सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया। यह सेल्फी प्वाइंट यात्रियों एवं आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। अतिथियों, यात्रियों एवं आमजन ने यहां उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की यादगार स्मृतियां संजोईं।

आरपीएफ बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई

इस अवसर पर डीआरएम पंकज त्यागी ने बताया कि आरपीएफ केवल रेलवे की सुरक्षा का प्रहरी ही नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना का प्रतीक है। कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा से लेकर रेलवे की संपत्ति की रक्षा तक आरपीएफ के जवान सदैव अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहते हैं। जब यही समर्पण संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त होता है, तो वह केवल धुन नहीं रहता, बल्कि अनुशासन की आवाज, देशभक्ति की अनुभूति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्वर बन जाता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरपीएफ बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों का सामूहिक छायाचित्र लिया गया। भोपाल रेलवे स्टेशन पर आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति के उत्साह, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा स्वतंत्रता दिवस समारोहों की श्रृंखला में एक जीवंत एवं यादगार आयोजन के रूप में सामने आया। इ

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो में बड़ा हादसा... पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

Kusal Mendis former childhood coach Sumith Fernando dies: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस के बचपन के कोच सुमित फर्नांडो की जान चली गई. 62 वर्षीय फर्नांडो ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया था, जिस दौरान उन पर कथित हमला हुआ. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. Thu, 13 Aug 2026 22:03:13 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana | मुद्दों में गर्मी...फिर क्यों जुबानी बेशर्मी? | Rahul | Pawan Kheda #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T17:05:14+00:00

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: Chamoli में टनल धंसने से हादसा, कई मजदूर फंसे | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T17:06:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers