Responsive Scrollable Menu

Nainital News : बाहर से कुरकुरा, अंदर से रसदार, अंग्रेज भी थे नैनीताल की इस मिठाई के दीवाने...176 साल पुराना लोटे वाले का जलेबा

Lote-wale ka Jaleba Nainital : नैनीताल में ‘लोटे वाले की दुकान’ अपने जलेबे के लिए हमेशा से चर्चा में रही है. करीब 176 साल पुरानी इस दुकान की नींव साल 1850 में शिवलाल शाह ने रखी थी. उस समय नैनीताल अंग्रेजी शासन के अधीन था. दुकान पर बनने वाले जलेबा का स्वाद धीरे-धीरे इतना लोकप्रिय हुआ कि कई ब्रिटिश अधिकारी भी उसके मुरीद हो गए. यह दुकान समय के साथ नैनीताल के पुराने बाजार की पहचान बन गई. लोकल 18 से दुकान के मालिक रक्षित साह बताते हैं कि यहां मिलने वाला जलेबा आम जलेबी से आकार में काफी बड़ा और मोटा होता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसदार होता है.

Continue reading on the app

देहरादून के टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, हल्द्वानी और नवी मुंबई की संपत्तियां भी होंगी बेहतर

उत्तराखंड में सरकारी संपत्तियों के विकास और सुधार कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के राजपुर रोड स्थित टिहरी हाउस परिसर में नए बहुमंजिला सरकारी आवास बनाए जाएंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी और नवी मुंबई में भी सरकार अपनी संपत्तियों को बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है। देहरादून के टिहरी हाउस परिसर में करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से 28 नए सरकारी आवास बनाए जाएंगे। इसके अलावा हल्द्वानी सर्किट हाउस के विस्तार और नवी मुंबई के वाशी स्थित उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह की सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा। इस संबंध में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को तीनों योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रण वाले टिहरी हाउस परिसर में श्रेणी-5 के 28 नए बहुमंजिला आवास बनाए जाने हैं। इस पूरी योजना की अनुमानित लागत करीब 4391.14 लाख रुपये यानी 43.91 करोड़ रुपये तय की गई है। विभागीय व्यय वित्त समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्तावित निर्माण का विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया गया। बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में प्रति वर्ग मीटर की लागत को कम से कम रखा जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। टिहरी हाउस परियोजना के डिजाइन में कुछ जरूरी बदलाव भी किए जा रहे हैं। इसमें कैंप कार्यालय का क्षेत्रफल थोड़ा कम करने और कैंप अटेंडेंट एरिया बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन बदलावों को शामिल करते हुए नई और संशोधित डीपीआर तैयार कर जल्द शासन को भेजी जाएगी।

हल्द्वानी सर्किट हाउस का भी होगा विस्तार

इसके साथ ही सरकार हल्द्वानी सर्किट हाउस में भी सुविधाओं का विस्तार करने जा रही है। हल्द्वानी के सर्किट हाउस में अतिथि गृह और गोदाम के विस्तार के साथ ही पहली मंजिल पर अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना को आगे बढ़ाने से पहले सभी संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर संयुक्त निरीक्षण करें। इससे वहां की वास्तविक जरूरतों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की योजना को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

नवी मुंबई के अतिथि गृह की भी बदलेगी व्यवस्था

इसके अलावा महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी में स्थित उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह की स्थिति और वहां मिल रही सुविधाओं की भी बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान अतिथि गृह के बेहतर रख-रखाव, जरूरी मरम्मत और इसके ज्यादा से ज्यादा उपयोग को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने साफ कहा कि राज्य संपत्ति विभाग की सभी निर्माण योजनाओं में गुणवत्ता, लागत और समय सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

तीनों योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश

सचिव ने अधिकारियों को टिहरी हाउस की संशोधित डीपीआर जल्द तैयार करने के साथ ही हल्द्वानी और नवी मुंबई की योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य इन परियोजनाओं के जरिए अपनी संपत्तियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में इन दिनों बदलाव का दौर चल रहा है। लंबे समय तक टीम की कमान संभालने वाले स्टीफन फ्लेमिंग से रिश्ता खत्म होने के बाद अब फ्रेंचाइजी नए कोच की तलाश में है। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा नाम सामने रखा है, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा बढ़ा दी है। अश्विन के मुताबिक पूर्व इंग्लैंड कप्तान इयोन मोर्गन चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कोच बन सकते हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मोर्गन का नाम नए कोच के लिए काफी मजबूती से चर्चा में है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि मोर्गन इसी साल जिम्मेदारी संभालेंगे या टीम के साथ बाद में जुड़ेंगे। उनके मुताबिक एक संभावना यह है कि कोई दूसरा व्यक्ति पहले टीम का ढांचा तैयार करे और मोर्गन बाद में जिम्मेदारी संभालें।

गौरतलब है कि इयोन मोर्गन ने 2023 में पेशेवर क्रिकेट से दूरी बना ली थी। इसके बाद वह मुख्य रूप से क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर के तौर पर नजर आए हैं। उन्होंने अभी तक किसी अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी नहीं संभाली है। इसके बावजूद सीमित ओवरों के क्रिकेट की उनकी समझ को काफी मजबूत माना जाता है।

मोर्गन ने इंग्लैंड की सफेद गेंद वाली टीम में बड़ा बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2019 में पहली बार एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। आक्रामक सोच, खिलाड़ियों से प्रदर्शन निकालने की क्षमता और मैदान पर तेज फैसले लेने के लिए उनकी पहचान रही है। यही वजह है कि कोचिंग का अनुभव नहीं होने के बावजूद उन्हें इस भूमिका के लिए गंभीर उम्मीदवार माना जा रहा है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स पिछले कुछ सत्रों में अपने पुराने स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए हाल के दो सत्र निराशाजनक रहे हैं। ऐसे में फ्लेमिंग के जाने को टीम में नए तरीके से बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बदलाव में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। अश्विन का मानना है कि कम से कम अगले एक साल तक धोनी टीम को दिशा देने में अहम योगदान दे सकते हैं। उनके मुताबिक अगले बड़े बदलाव से पहले धोनी के नेतृत्व में टीम का नया ढांचा तैयार किया जा सकता है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, अगले बड़े खिलाड़ियों के चयन से पहले केवल एक साल का समय बचा है। ऐसे में कोच की नियुक्ति का समय भी महत्वपूर्ण होगा। अश्विन का मानना है कि धोनी के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम इस बदलाव को बेहतर तरीके से संभाल सकती है।

स्टीफन फ्लेमिंग का लंबा दौर खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रही है। इयोन मोर्गन तुरंत जिम्मेदारी संभालते हैं या बाद में टीम से जुड़ते हैं, यह आने वाले समय में साफ होगा, लेकिन अश्विन के बयान ने सीएसके के नए कोच को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया हैं।
Thu, 13 Aug 2026 21:13:17 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: Pakistan News | PoK | Balochistan | Sukhbir Singh Badal Attacked | 15th August 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T16:36:01+00:00

Desh Ki Pathshala: Red Fort पर Terror Attack को लेकर बड़ा खुलासा | Red Fort Blast 2025| Delhi Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T16:39:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers