IPL में 2 साल बाद अपना 6वां मैच खेलने उतरेगा ये खिलाड़ी, आखिरी मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने दिया मौका
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ की प्लेइंग 11 जब सामने आई तो उसमें एक ऐसे खिलाड़ी का नाम शामिल है जो आखिरी मैच 2024 में खेला था. हम बात कर रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर की.
हेनरिक क्लासेन ने रचा नया कीर्तिमान, सिर्फ IPL ही नहीं, T20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन बल्ले से खूब तहलका मचा रहे हैं. क्लासेन इस सीजन 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में भी पहुंची है. ऐसे में क्लासेन के पास ऑरेंज कैप अपने करने का भी मौका है. 22 मई को RCB के खिलाफ मुकाबले में 51 रनों की शानदार पारी खेलकर क्लासेन ने इतिहास रच दिया. दरअसल हेनरिक क्लासेन टी20 टूर्नामेंट में किसी एक सीजन नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
नंबर-1 पर हैं हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. क्लासेन किसी एक टी20 टूर्नामेंट सीजन में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. क्लासेन ने आईपीएल 2026 में नंबर 4 या उससे नीचे के स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में कुल 606 रन अपने नाम कर चुके हैं. टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में इस बैटिंग पोजीशन पर यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
Nobody had ever scored 600 in a single T20 tournament batting at No. 4
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 23, 2026
Enter Heinrich Klaasen ???? pic.twitter.com/4DD7eRWxuc
नंबर-2 पर हैं ऋषभ पंत
इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हैं. पंत इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2018 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नंबर 4 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 579 रन बनाए थे.
नंबर-3 पर हैं रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. रियान पराग ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने उस सीजन नंबर 4 या उससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 573 रन बनाए थे.
नंबर-4 पर हैं सैम हैन
इंग्लैंड के सैम हैन इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. सैम हैन ने इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट 'वाइटैलिटी ब्लास्ट' में साल 2024 के सीजन में नंबर-4 या उससे नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कुल 569 रन अपने नाम किए थे.
नंबर-5 पर हैं एडम होस
इंग्लैंड के ही एडम होस इस लिस्ट में पांचने नंबर पर आते हैं. उन्होंने भी इंग्लैंड के वाइटैलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट 2022 के सीजन में यह कमाल दिखाया था. एडम होस ने नंबर 4 या उससे नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कुल 557 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: पहली बार नहीं...विराट कोहली पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत, नवीन उल-हक के बाद अब ट्रेविस हेड बने शिकार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















