PM Modi Meets Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिले पीएम मोदी; डोनाल्ड ट्रंप ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
PM Modi Meets Marco Rubio: भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में शनिवार को नई दिल्ली में एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
इस मुलाकात के दौरान मार्को रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का आधिकारिक निमंत्रण सौंपा। बैठक का मुख्य फोकस दोनों देशों के बीच 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाना रहा।
इंडो-पैसिफिक और चीन के बढ़ते प्रभाव पर हुई खास चर्चा
इस महत्वपूर्ण बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ अमेरिकी दूत (US Envoy) सर्जियो गोर भी मौजूद थे। बैठक के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस बातचीत के मुख्य अंश साझा किए।
News! Secretary Marco Rubio extended an invite on behalf of President Donald Trump, for Prime Minister Modi to visit the White House in the near future! ????????????????????
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 23, 2026
उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में 'इंडो-पैसिफिक' यानी भारत-प्रशांत क्षेत्र पर विशेष रूप से चर्चा हुई, जहाँ चीन लगातार अपना दबदबा और प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका लंबे समय से चीन को घेरने और क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए भारत को अपना सबसे मजबूत रणनीतिक साझेदार मानता है।
Great to join @SecRubio for a meeting with Prime Minister @narendramodi. We had a productive discussion on ways to deepen U.S.-India cooperation across security, trade, and critical technologies - areas that strengthen both our nations and advance a free and open Indo-Pacific.… pic.twitter.com/0bO3d7jYTa
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 23, 2026
सर्जियो गोर बोले- 'अमेरिका के लिए बेहद अहम है भारत'
अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की सराहना करते हुए कहा कि भारत के साथ सहयोग बढ़ाना अमेरिका के लिए बहुत जरूरी है।
सर्जियो गोर ने कहा, "सुरक्षा, व्यापार और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी (अत्याधुनिक तकनीक) के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर हमारी बेहद सार्थक बातचीत हुई। ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र व खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देते हैं। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण भागीदार है।"
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई इस सफल मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी तस्वीरें और जानकारी साझा की।
Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
पीएम मोदी ने कहा, "अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हुई। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"
वैश्विक तनाव के बीच इस मुलाकात की टाइमिंग बेहद अहम
इस हाई-लेवल बैठक का समय अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब वैश्विक गलियारों में यह खबरें तेज हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर दोबारा हवाई हमले करने पर विचार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता (Peace Negotiations) के पूरी तरह विफल होने और कोई नतीजा न निकलने के बाद अमेरिका यह कड़ा कदम उठा सकता है। ऐसे गंभीर वैश्विक तनाव के बीच भारत और अमेरिका की यह रणनीतिक बैठक पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है।
भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पर ईरान का तीखा हमला, कहा - ‘सभ्यता सीख लो’…
भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पर ईरान का तीखा हमला, कहा - ‘सभ्यता सीख लो’…




Haribhoomi
Samacharnama














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



