IPL 2026: रजत पाटीदार ने सबसे तेज 100 छक्के जड़कर बनाया रिकॉर्ड, जानिए वैभव सूर्यवंशी कितनी दूर?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार ने एक अर्धशतकीय पारी खेली, जो जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. मगर इस पारी के दौरान भी उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया, जो कई बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सके.
MPPSC Pre Result 2026 OUT: एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन (SSE) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार MPPSC प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 191 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन के तहत 155 पद और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन के तहत 36 पद शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “State Service Preliminary Exam 2026” लिंक खोलें।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करना होगा।
मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




