कौन थी Palak Rajak? जिसने फांसी लगाकर की थी खुदखुशी, पति, सास और देवर पर लगा आरोप
Who is Palak Rajak: मध्यप्रेदश के भोपाल से सामने आया ट्विशा शर्मा की मौत का केस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच ग्वालियर से एक और मौत की खबर सामने आई, जहां पलक रजक नाम की महिला ने भी खुदखुशी कर अपनी जिंदगी खत्म कर दी. एक तरफ जहां पलक के ससुराल वाले इस सुसाइड बता रहे हैं, तो वहीं, उनके माइके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. तो चलिए जानते हैं कौन है पलका और उनकी मौत से जुड़ी हर एक जानकारी.
कौन है पलक रजक?
मिली जानकारी के मुताबिक, 21 साल की पलक रजक (Palak Rajak) ग्वालियर की रहने वाली थी. पलक सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी और अपनी कई रिल्स शेयर करती रहती थी. पिछले साल ही पलक की शादी हुई थी और अब अचानका उनकी मौत ने फैंस को हैरान कर दिया है. उनकी मौत के बाद से अब इंस्टाग्राम पर उनकी कई वीडियोज वायरल हो रही है.
मौत के बाद वायरल हुई रील
पलक की कुछ इंस्टाग्राम रील्स अब तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उसने कथित तौर पर अपने भावनात्मक संघर्ष और मानसिक स्थिति के संकेत दिए थे. इन पोस्टों को अब फैंस उनकी मौत से जोड़कर देख रहे हैं. अपनी शादी की सालगिरह पर शेयर की गई एक रील में पलक ने लिखा था- 'सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें वीआईपी एंट्री लेकर घुस गई.' इसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा था- 'मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई...' इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- हिंदू-मुस्लिम पचड़े में नहीं फंसना चाहते थे रणदीप हुड्डा, 'छावा' में ठुकराया 'औरंगजेब' का रोल, खुद किया खुलासा
क्या तनाव में थी पलका?
मौत के बाद जब पुलिस और परिवार ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला तो कई ऐसी पोस्ट और रील्स सामने आईं जिनमें वह मानसिक तनाव, घुटन और टूटन की ओर इशारा करती नजर आईं. मौत से दो दिन पहले 10 मई को पोस्ट की गई एक रील ने गुत्थी सुलझा दी. इस रील में पलक ने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इन शब्दों को अब उसके मानसिक हालात और निजी जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है.
पति-सास और देवर पर लगा आरोप
पलक के माता-पिता ने उनके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पलक ने 12 मई की शाम मौत से करीब 20 मिनट पहले पिता को आखिरी कॉल किया था. उनके पिता के मुताहकि उन्होंने कहा था- 'पापा, ससुराल में मुझसे कोई बात नहीं करता. तीन दिन से खाना नहीं खाया. कार और सोने की चेन मांगते हैं. लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं. मुझे ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे…'
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
पुलिस अब सोशल मीडिया गतिविधियों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और पलक के परिवार के बयानों के आधार पर जांच कर रही है. वहीं, पलक के पति अमित रजक, सास मीरा रजक और देवर आकाश रजक पर दहेज हत्या का भी केस दर्ज कर लिया है. ग्वालियर के CSP अतुल सोनी ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने जब बेटी आराध्या को दिया जन्म, तब सलमान खान ने ऐसे किया था रिएक्ट, बोले-'मामा बना हूं...'
Patanjali Jamun Sirka Benefits: डायबिटीज और पाचन के लिए पतंजलि ने तैयार किया खास जामुन सिरका, जानें इसके फायदे
Patanjali Jamun Sirka Benefits: भारत में आयुर्वेदिक उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता का एक कारण स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को भी दिया जाता है. Patanjali Ayurved, स्वदेशी कंपनी है जो अपने उत्पादों को दुनियाभर में पहुंचा रही है. इनके उत्पाद शुद्ध और बजट फ्रेंडली होते हैं, इसलिए हर कोई इन्हें खरीद सकता है.
पतंजलि का जामुन सिरका लोगों के बीच इन दिनों तेजी से पॉपुलर हो रहा है. यह खास आयुर्वेदिक उत्पाद बेहतरीन गुणवत्ता वाले जामुन के फलों के गूदे से तैयार किया गया है और शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम करता है. आयुर्वेद में जामुन को लंबे समय से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है, खासतौर पर पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए.
जामुन सिरका क्या है?
पतंजलि जामुन सिरका एक आयुर्वेदिक हेल्थ ड्रिंक की तरह काम करता है. इसे पके हुए जामुन के गूदे से खास प्रक्रिया द्वारा निकाला गया है. इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं. जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
आयुर्वेदिक उत्पादों को बढ़ावा देना क्यों जरूरी?
योग गुरु बाबा रामदेव हमेशा प्राकृतिक और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हैं. बाबा रामदेव का मानना है कि अगर लोग अपनी दिनचर्या में आयुर्वेदिक उत्पादों को शामिल करें, तो वे कई बीमारियों से बच सकते हैं. इसी सोच के साथ पतंजलि ने कई हर्बल उत्पाद बाजार में उतारे हैं, जिनमें जामुन का सिरका भी शामिल है.
जामुन सिरका के फायदे
1.ब्लड शुगर कंट्रोल करें
जामुन को शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. इस फल में प्राकृतिक तत्व शरीर में शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से सीमित मात्रा में जामुन सिरका का सेवन करने से डायबिटीज मरीजों को फायदा मिल सकता है.
2.पाचन तंत्र को मजबूत करें
आजकल खराब खानपान के कारण गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. पतंजलि जामुन सिरका पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है. इसे खाने से पहले पानी में मिलाकर लिया जाए तो भूख भी अच्छी लगती है.
Patanjali Jamun Vinegar, an ayurvedic proprietary medicine, is made using the finest quality of Jamun fruit pulp (jamun guda). #Patanjali #PatanjaliProducts #JamunVinegar pic.twitter.com/VzqidADjeo
— Patanjali Ayurved (@PypAyurved) May 23, 2026
3.वजन घटाने में सहायक
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है. जामुन सिरका शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे तेजी से फैट बर्न हो सकता है.
4. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. बदलते मौसम में होने वाली छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव के लिए भी पतंजलि का जामुन विनेगर उपयोगी माना जाता है.
कैसे करें सेवन?
पतंजलि जामुन विनेगर का सेवन सामान्यतः 10 से 20 मिली मात्रा में पानी मिलाकर किया जाता है. इसे सुबह खाली पेट या खाना खाने के बाद लिया जा सकता है. हालांकि, किसी भी आयुर्वेदिक उत्पाद का नियमित रूप से सेवन करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.
बाबा रामदेव का आयुर्वेद पर जोर
बाबा रामदेव ने हमेशा कहा है कि प्रकृति में हर बीमारी का इलाज छिपा है. योग और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. पतंजलि के उत्पादों की खास बात यह है कि इनमें प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया जाता है और यही कारण है कि लोग इन पर भरोसा करते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















