Responsive Scrollable Menu

Ganga Dussehra 2026: क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा? 60000 पुत्रों की मुक्ति के लिए गंगा मां धरती पर आई थी, पढ़ें पौराणिक कथा

Ganga Dussehra 2026: सनातन धर्म में गंगा दशहरा पर्व का बेहद खास महत्व है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि को मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से निकलकर धरती पर आई थी. उनके धरती पर अवतरण दिवस के रुप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. राजा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर आईं थी. गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व होता है. इस दिन मां गंगा की पूजा और दान करने से सभी तरह के पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन पूजा करने के बाद मां गंगा के धरती पर आने की कथा को पढ़ना या सुनना अवश्य चाहिए. तभी गंगा दशहरा व्रत पर्व का पूरा फल प्राप्त होता है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं क्या है मां गंगा के धरती पर आने की कथा.

गंगा दशहरा की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा सगर की 2 रानियां केशिनी और सुमति थीं. दोनों रानियों से राजा को कोई संतान नहीं थी. इसलिए, दोनों रानियों ने हजारों सालों तक बहुत कठिन तपस्या की थी. इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी के पुत्र महर्षि भृगु ने उन्हें वरदान दिया कि राजा की एक रानी को 60 हजार पुत्रों की प्राप्ति होगी, जबकि दूसरी रानी से एक पुत्र होगा. केशिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया, जबकि सुमति के गर्भ से एक पिंड ने जन्म लिया, जिससे उन्हें 60 हजार पुत्र प्राप्त हुए.

राजा सगर के 60 हजार पुत्र बहुत अभिमानी थे जबकि केशिनी का पुत्र अंशुमान, धर्मपरायण, सुशील और विवक पूर्ण गुणों से संपन्न था. एक बार राजा सगर ने अपने यहां अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया. राजा सगर ने अपने 60 हजार पुत्रों को यज्ञ के घोड़े को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी. इस यज्ञ से देवराज इंद्र भयभीत हो गये, उन्होंने छल पूर्वक उस घोड़े को चुराकर कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया. जब राजा सगर के 60 हजार पुत्र उस घोड़े को खोजते-खोजते कपिल मुनि के आश्रम में पहुंचे तो उन्होंने उस घोड़े को वहां बंधा हुआ पाया. उन पुत्रों ने तपस्या में बैठे कपिल मुनि को क्रोधित होकर अपशब्द कहना शुरु कर दिया, आश्रम में उत्पात मचाना शुरु कर दिया. इससे कपिल मुनि की तपस्या भंग हो गई, उनकी आंखों से ज्वाला निकली जिससे राजा सगर के 60 हजार पुत्र भस्म हो गए. लेकिन उनकी आत्मा भट रही थी. उनकी भस्म आश्रम ही रह गई.

राजा भागीरथ ने दिलवाई पूर्वजों को मुक्ति

इन 60 हजार पुत्रों की मुक्ति के लिए राजा सगर के वंश के अनेक राजाओं ने बहुत प्रयास किए लेकिन कोई सफल न हो सका. इन्हीं के वंश में राजा दिलीप के पुत्र भागीरथ ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए तपस्या शुरु की. इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने कहा कि गंगा ही आपके पितरों को मोक्ष दे सकती हैं. लेकिन गंगा धरती पर आयीं तो धरती बचेगी नहीं क्योंकि उनका वेग बहुत तेज है. राजा भागीरथ ने उनसे मां गंगा को धरती पर लाने का उपाय पूछा तो उन्होंने कहा कि महादेव ही गंगा की तेज धारा को सहन कर सकते हैं. इसलिए तुम उनकी शरण में जाओं.

ब्रह्माजी के बताने पर राजा भागीरथ ने एक बार फिर महादेव को प्रसन्न करने से लिए तपस्या शुरु की. महादेव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए. उन्होंने अपनी जटाओं में गंगा को स्थान दिया. भगवान शिव की जटाओं में गंगा का वेग धीमा हो गया. भगवान शिव ने ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को मां गंगा को अपनी जटाओं से धरती की ओर मुक्त किया. मां गंगा ने धरती पर आकर कपिल मुनि के आश्रम पहुंची और राजा भागीरथ के पूर्वजों को मुक्ति प्रदान की. इसके बाद गंगा सागर में जाकर मिल गईं.

गंगा दशहरा का महत्व

कथा के अनुसार, ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है. यह दिन मां गंगा के धरती पर अवतरण दिवस के रुप में मनाया जाता है. इस दिन गंगा स्नान करने से हजारों राजसूय यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है. जानें-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से छुटकारा मिल जाता है. पितरों को शांति प्राप्त होती है. मां गंगा के पूजन और दान से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सभी संकट और कष्ट समाप्त हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Masik Durga Ashtami 2026: अधिकमास की दुर्गा अष्टमी आज, जानें मां दुर्गा की पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

ऐश्वर्या राय ने जब बेटी आराध्या को दिया जन्म, तब सलमान खान ने ऐसे किया था रिएक्ट, बोले-'मामा बना हूं...'

Salman Khan-Aishwarya Rai: एक वक्त था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन था. दोनों की केमिस्ट्री हर किसी को पसंद थी. फिल्म  'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और ऐश्वर्या ने सलमान से दूरी बना ली. वहीं, सलमान ने आज तक शादी नहीं की और ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन संग घर बसाया. ऐसे में हम आपको उस किस्से के बारे में बताएंगे जब एक्ट्रेस मां बनी थी तो सलमान ने रिएक्शन दिया था.

ऐश्वर्या ने कब दिया था आराध्या को जन्म?

ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में मुंबई में बच्चन परिवार के बंगले 'प्रतीक्षा' में अभिषेक संग शादी की थी. फिर शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी थी और उन्होंने बेटी आराध्या (Aaradhay Bachchan) को जन्म दिया था. ऐश्वर्या के मां बनने से जहां बॉलीवुड में खुशी की लहर थी. वहीं, सलमान खान ने इस पर रिएक्ट किया था. कुछ समय पहले सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट हीना कुमावत ने खुलासा किया था कि आराध्या के जन्म को लेकर सलमान ने कैसे रिएक्ट किया था. 

सलमान खान को  पसंद नहीं आया था सवाल!

जर्नलिस्ट हीना कुमावत के मुताबिक, जब ऐश्वर्या मां बनी थी तो उसके 2-3 दिन बाद सलमान खान एक मोबाइल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते इंटरव्यू दे रहे थे. तब मीडिया ने सलमान से  आराध्या के जन्म को लेकर सवाल किया था. हीना कुमावत ने कहा- 'शादीशुदा ऐश्वर्या को लेकर ऐसा सवाल करना सलमान खान को  पसंद नहीं आया था.' फिर हीना ने सलमान से  सोहेल खान के बेटा होने पर सवाल किया था. 

ये भी पढ़ें- फाइनली... ऐश्वर्या राय ने कान्स में मचाया धमाल, लेकिन महफिल लूट ले गई बेटी आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या के मां बनने पर बोले थे सलमान

जर्नलिस्ट ने बताया कि उन्होंने सलमान खान से पूछा था- 'चाचा बनकर आपको कैसा लग रहा है? इस पर दबंग खान ने जो कहा, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था. एक्टर ने कहा था- ' चाचा ही नहीं, मामा भी बना हूं. उन्होंने मस्ती मजाक में कहा, दुआ करूंगा कि उनके 11 बच्चे हों.' एक्टर का जवाब सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा था. मालूम हो कि सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद से आजतक इस कपल का आमना सामना नहीं हुआ है. 

सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर

सलमान खान और ऐश्वर्या एक दूसरे से ब्रेकअप के बाद भी कई रिलेशन में आए. ऐश्वर्या राय का  ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय  संग रिश्ता था. लेकिन ये भी अलग हो गए और फिर एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन संग शादी की और वो वो हैप्पिली मैरिड हैं. वहीं, सलमान खान का   ऐश्वर्या से रिश्ता टूटने के बाद से कैटरीना के साथ ओपन रिलेशन रहा है. हालांकि उसके बाद से एक्टर का नाम तो कईयों से जुड़ा लेकिन वो कभी भी पब्लिकली सामने नहीं आया. वहीं, अब एक्टर सिंगल है और उन्होंने शादी नहीं की है.

ये भी पढ़ें- होटल के कमरे में मॉडल पर कैंची से हुआ हमला, खून से सना पूरा चेहरा, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

'वे हैं भविष्य', सचिन तेंदुलकर ने बताया क्यों ESA डे क्रिकेट से भी ज्यादा मायने रखता है

महान क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 'एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल' को लेकर बात की और बताया कि इसका महत्व इतना ज्यादा क्यों है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के मुकाबले में 20,000 से ज्यादा बच्चे रिलायंस फाउंडेशन की ESA पहल के तहत मैच देखने आएंगे. इसे नीता एम. अंबानी ने शुरू किया है. Sat, 23 May 2026 13:50:20 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today Live : फटाफट देखें 100 बड़ी खबरें | Petrol-Diesel Price | Marco Rubio | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:44:25+00:00

Bandra Bulldozer Action: बांद्रा में बुलडोजर एक्शन! Bandra | Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:45:29+00:00

Twisha Singh Case: हैंगिंग सुसाइड में हाइट का असर नहीं- कमिश्नर #shorts #mppolice #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:44:35+00:00

Twisha Sharma Death Case मामले में भोपाल के CP संजय कुमार ने किए बड़े खुलासे | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:44:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers