जितना हम एक स्वस्थ आहार की कल्पना करते हैं, उतना ही सबसे अच्छा खाने की कुंजी हमारी खाना पकाने की शैली में भी निर्भर करता हैं। स्टीम कुकिंग खाना बनाने की एक बेहतरीन शैली हो सकती है। खाना पकाने के इस माध्यम को अपनाने के पीछे तर्क यह है कि यह पकाए जा रहे भोजन …
उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आ रही अघोषित बिजली कटौती की खबरों ने जनता की परेशानियों को दोगुना कर दिया है। बिजली आपूर्ति की इस बदहाली को लेकर जहां एक तरफ …
LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 अब पूरी तरह करो या मरो की स्थिति में पहुंच चुका। शानदार शुरुआत के बाद टीम का सीजन अचानक पटरी से उतर गया और अब प्लेऑफ की उम्मीदें एक धागे पर टिकी हैं। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला पंजाब के लिए फाइनल जैसा रहने वाला है।
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2018 की कहानी इस बार फिर दोहराती दिख रही है। तब पंजाब ने पहले 6 मैचों में 5 जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में लगातार हार के कारण सातवें स्थान पर फिनिश किया था। इस सीजन भी टीम ने शुरुआती 6 पूरे मुकाबले जीते, लेकिन इसके बाद लगातार 6 हार ने पूरी तस्वीर बदल दी।
अब पंजाब के पास सिर्फ एक रास्ता बचा है। टीम को पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना होगा। इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि रविवार को मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। अगर पंजाब हार गया, तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें वहीं खत्म हो जाएंगी। हालांकि एक राहत की बात यह है कि पंजाब का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ अच्छा रहा है। टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार पिछले तीन मुकाबले जीत चुकी है। इस सीजन की पहली भिड़ंत में भी पंजाब ने बाजी मारी थी।
लखनऊ भले ही पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हो, लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने कई मैचों में दम दिखाया है। खास तौर पर मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने हाल के मैचों में 111, 90 और 96 जैसी बड़ी पारियां खेलीं। हालांकि मार्श अब टीम से बाहर हो चुके हैं और पंजाब के खिलाफ नहीं खेलेंगे।
ऐसे में अब सबकी नजर जोश इंग्लिश पर रहेगी। इंग्लिस ने सिर्फ 4 पारियों में 194 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 196 का रहा है। पावरप्ले में तो वह और भी खतरनाक दिखे हैं। दूसरी तरफ पंजाब के युवा ओपनर प्रियांश आर्या की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। शुरुआती 7 पारियों में उन्होंने 283 रन बनाए थे, लेकिन पिछली 5 पारियों में सिर्फ 81 रन ही बना सके हैं। खास बात यह है कि वह लगातार शॉर्ट गेंदों पर आउट हो रहे हैं। ऐसे में मोहम्मद शमी, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज उन्हें इसी रणनीति से परेशान कर सकते हैं।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच मिश्रित मिट्टी वाली है, जिससे बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिल सकती है। यहां इस सीजन खेले गए पांच मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं।
आंकड़ों की बात करें तो ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 2025 से आईपीएल में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे कम रहा है। वहीं पंजाब की गेंदबाजी इस सीजन सबसे कमजोर रही है। टीम का औसत और इकॉनमी दोनों लीग में सबसे खराब हैं। ऐसे में शनिवार का मुकाबला सिर्फ प्लेऑफ की रेस नहीं, बल्कि दोनों टीमों की प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है।