Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया तहलका, IRE vs AFG चौथे ODI में दोनों ने जड़े शतक

AFG vs IRE: अफगानिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाजों इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. इब्राहिम जादरान ने 107 रनों की पारी खेली, जबकि सेदिकुल्लाह अटल ने 143 रनों की तूफानी पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के शतक के बाद आयरलैंड की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है. बता दें कि 5 वनडे मैचों की इस सीरीज में अफगानिस्तान पहले ही 2 मैच जीतकर अपनी बढ़त बना चुका है.

इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह के बीच हुए 231 रनों की बेहतरीन साझेदारी

आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने किया. हालांकि, रहमानुल्लाह गुरबाज कुछ खास नहीं कर सके और 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद दूसरे ओपनर इब्राहिम जादरान और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए सेदिकुल्लाह अटल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर एक बड़ी साझेदारी की. इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह के बीच दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई.

इब्राहिम जादरान ने जड़ा वनडे में 7वां शतक

हालांकि, एक शानदार पारी खेलकर इब्राहिम जादरान आउट हुए. उन्होंने 118 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वनडे में इब्राहिम का यह 7वां शतक है. इसी के साथ इब्राहिम अब अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अब उनसे ज्यादा शतक सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम हैं, जिन्होंने वनडे में कुल 9 शतक लगाए हैं.

सेदिकुल्लाह अटल ने खेली शतकीय पारी

इसके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने भी शतकीय पारी खेली. उन्होंने 120 गेंदों पर 143 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस तरह से दोनों ने मिलकर न केवल टीम को मजबूती दी, बल्कि आयरलैंड को बैकफुट पर भी धकेल दिया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: बैटर, बॉलर से लेकर ऑलराउंडर तक..., भारत के खिलाफ क्या है श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम की ताकत और कमजोरी

Continue reading on the app

कैंसर जैसी बीमारी रातों-रात नहीं होती, ये हमारी आदतों, तनाव और जीवनशैली से जुड़े खराब फैसलों का नतीजा : जोंटी रोड्स

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने बताया कि कैंसर जैसी बीमारी रातों-रात नहीं होती है, बल्कि यह खराब अदातों, तनाव और लाइफस्टाइल से जुड़े गलत फैसलों का नतीजा होती है। उन्होंने लोगों को अच्छी जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

करियर के दौरान अपनी शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर रहे जोंटी रोड्स एसएसओ कैंसर अस्पताल के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने हॉस्पिटल द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में कैंसर को लेकर बात करते हुए कहा, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में यही दिलचस्प बात है, और यहां हम खास तौर पर कैंसर की बात कर रहे हैं। आप जानते हैं कि ये बीमारियां हमेशा रातों-रात नहीं होतीं, ये उन आदतों, शरीर पर पड़ने वाले तनाव और जीवनशैली से जुड़े हमारे फैसलों का नतीजा होती हैं, जिन्हें हम अपनाते हैं।

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते मैं भाग्यशाली रहा कि फिटनेस हमेशा ही मेरी जीवनशैली का हिस्सा रहा। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि फिट लोगों को कैंसर नहीं होता है, लेकिन मैं हमेशा ही उन विकल्पों के बारे में जागरूक था, जिन्हें मैं अपनाता था। मैंने और मेरी पत्नी ने अपने बच्चों को भी हमेशा ही मुश्किल विकल्पों को चुनना सिखाया है, क्योंकि इन सही विकल्पों को चुनने से उनको भविष्य में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जोंटी रोड्स ने कहा, मैं साल के पांच महीने अपने परिवार के साथ भारत में रहता हूं, इसलिए भारत के मामले में मैं सिर्फ एक पर्यटक नहीं हूं। जब आप किसी देश में रहते हैं, तो आपको अपने आस-पास हो रही चीजों के बारे में अच्छी तरह पता चल जाता है। मेरे परिवार में किसी को कैंसर नहीं हुआ है, लेकिन मैं जानता हूं कि आजकल हमारे में से बहुत से लोग जिस तरह की जीवनशैली अपना रहे हैं, उसमें कैंसर बहुत आम हो गया है। इसी कारण मुझे लगता है कि इस नजरिए से, मुझे जो जानकारी है, वह इसलिए नहीं है कि मैं खुद इससे प्रभावित हुआ हूं, बल्कि इसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि कैंसर के बारे में इस तरह की जागरूकता से लोगों के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

रोड्स ने कहा कि कैंसर का इलाज संभव है और लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर का इलाज करने के लिए कई शानदार डॉक्टर मौजूद हैं, लेकिन एसएसओ कैंसर हॉस्पिटल खासतौर पर इसी बीमारी का इलाज करने के लिए तैयार किया गया है और इसी कारण वह इस अस्पताल से जुड़े हैं।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम की चोट से जुड़ी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के बाद अब वॉशिंगटन सुंदर को लेकर भी अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सुंदर दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम से नहीं जुड़ पाएंगे। उनकी वापसी की संभावना फिलहाल बेहद कम बताई जा रही है।

वॉशिंगटन सुंदर पहले ही 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वह पिछले महीने इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। फिलहाल वह भारत में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उपचार और फिटनेस से जुड़ी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, क्रिकेट बोर्ड का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम प्रबंधन सुंदर को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। चोट से पूरी तरह ठीक हुए बिना उन्हें श्रीलंका भेजने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। अगले सप्ताह उनकी फिटनेस का विस्तृत आकलन किया जाना है, जिसके बाद उनकी स्थिति को लेकर अंतिम तस्वीर और साफ हो सकती है।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। ऐसे में सुंदर के पास दूसरे टेस्ट से पहले वापसी का सीमित समय ही बचा है।

गौरतलब है कि सुंदर भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं। खासकर श्रीलंका की परिस्थितियों में एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है जो स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी रन भी बना सके। उनकी गैरमौजूदगी से टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।

इससे पहले साई सुदर्शन भी दाएं पैर की चोट के कारण पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुसार वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ठीक हो रहे हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनके स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर की स्थिति पर अगले सप्ताह होने वाले आकलन के बाद ही यह तय होगा कि वह कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन का पूरा जोर खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखने और चोट को दोबारा गंभीर होने से बचाने पर है।
Wed, 12 Aug 2026 21:38:27 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: JPSC पर बहुत बड़ा और सनसनीखेज खुलासा! | #jharkhandprotest #ranchinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T16:13:09+00:00

Punjab के ADG Law and Order Praveen Sinha ने 15 अगस्त पर आतंकी हमले के खतरे पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T16:13:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers