गैरी सोबर्स नंबर-1, कैलिस दूसरे नंबर पर, बटलर-ब्रॉड ने चुने टॉप-10 ऑल-टाइम टेस्ट ऑलराउंडर, कपिल देव-जडेजा का नाम भी शामिल
Top 10 greatest Test all-rounders: स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 10 सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों का चयन किया है. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स को पहला और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस को दूसरा स्थान मिला है. बेन स्टोक्स तीसरे और इयान बॉथम चौथे पायदान पर हैं. भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को 5वां स्थान मिला है, जबकि वर्तमान आईसीसी नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 10वें स्थान पर काबिज हैं. जडेजा इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते एक्टिव क्रिकेटर हैं.
Uttarakhand: ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई, बोले- दूसरे राज्यों के लिए भी बनेगा उदाहरण
देहरादून। उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने की उपलब्धि पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम धामी को भेजे पत्र में उन्होंने जहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हासिल इस उपलब्धि की सराहना की, वहीं उम्मीद जताई कि उत्तराखंड अब दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी उदाहरण बनेगा। उत्तराखंड को 8 जुलाई 2026 को ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था।
सामूहिक प्रयासों से मिली उपलब्धि
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि उत्तराखंड की यह उपलब्धि सरकार, प्रशासन और प्रदेश के लोगों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों जैसी चुनौतियों के बीच पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य हासिल करना इसे और महत्वपूर्ण बनाता है।
उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा को मजबूत करने के साथ उन वयस्कों तक शिक्षा पहुंचाना भी जरूरी है, जो किसी कारण औपचारिक शिक्षा से दूर रह गए। ‘उल्लास’ कार्यक्रम ऐसे लोगों को पढ़ने-लिखने के साथ जरूरी जीवन कौशल और डिजिटल जानकारी से जोड़ने का काम कर रहा है।
अब डिजिटल साक्षरता और आगे की पढ़ाई पर फोकस
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई कि पूर्ण साक्षरता हासिल करने के बाद उत्तराखंड सतत शिक्षा, जीवन कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण की दिशा में भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों से भी जोड़ा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रदेश के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल लोगों को साक्षर बनाने तक सीमित नहीं है। अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और लोगों को लगातार सीखने के अवसर देने की दिशा में भी काम आगे बढ़ाया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News











