Responsive Scrollable Menu

Punjab: फर्जी ‘स्पिरिचुअल हीलर’ बनकर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

Punjab: दिल्ली पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल जिला टीम ने सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों को आध्यात्मिक इलाज और पूजा-पाठ के नाम पर ठगने वाले दो आरोपियों को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश और मनदीप सिंह के रूप में हुई है. दोनों राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं और मोहाली के खरड़ इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर “जायनब खान”, “मुस्कान खान”, “जारा खान”, “कविता चौधरी” और “Islam Wzifa” जैसे नामों से फर्जी महिला प्रोफाइल बनाते थे. इन प्रोफाइल्स के जरिए वे सोशल मीडिया पर दावा करते थे कि एक “पावरफुल स्पिरिचुअल हीलर” ने लोगों की लव मैरिज, पारिवारिक और निजी समस्याएं हल कर दी हैं. जो लोग इन प्रोफाइल्स से संपर्क करते थे, उन्हें आरोपी व्हाट्सएप पर जोड़कर खुद को बाबा या स्पिरिचुअल हीलर बताकर भावनात्मक रूप से जाल में फंसाते थे. इसके बाद पूजा, तंत्र विद्या, वशीकरण और विशेष अनुष्ठान के नाम पर किस्तों में पैसे ऐंठे जाते थे.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दी कि उससे निजी समस्याओं का समाधान कराने के नाम पर 2.51 लाख रुपये ठग लिए गए. जांच के दौरान पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर, इंस्टाग्राम अकाउंट, IP डिटेल्स और बैंक ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच की. इसके बाद टीम ने मोहाली के खरड़ में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों से बरामद हुई ये चीजें

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, चैट, QR कोड और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया कि देशभर के 2,000 से ज्यादा लोग इन फर्जी अकाउंट्स के संपर्क में थे. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गणेश बीए का छात्र है, जबकि मनदीप सिंह ने आईटीआई डीजल मैकेनिक के साथ बीए की पढ़ाई की है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर 550 पहुँचा तो थम गई सांसें, ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने बचाई 62 वर्षीय महिला की जान

Continue reading on the app

नई रिसर्चः केंचुए, पौधे और हाइड्रोपोनिक्स से साफ होगा उद्योगों का गंदा पानी

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उद्योग के गंदे पानी को साफ करने के लिए एक बेहद दिलचस्प और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक विकसित की है। खास बात यह है कि इस सिस्टम में केंचुए, जलीय पौधे, सूक्ष्मजीव और बिना मिट्टी वाले पौधों की तकनीक यानी हाइड्रोपोनिक्स को एक साथ जोड़ा गया है।

एनआईटी राउरकेला के वैज्ञानिकों ने डेयरी उद्योग के गंदे पानी को साफ करने के लिए यह तकनीक विकसित की है। दरअसल, पनीर, दही और चीज बनाने वाली फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी काफी प्रदूषित होता है। इसमें फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब यह पानी सीधे नदियों या तालाबों में पहुंचता है, तो पानी में ऑक्सीजन कम हो जाती है और जलीय जीवों के लिए खतरा पैदा हो जाता है।

अब तक इस्तेमाल होने वाली कई पारंपरिक तकनीकों में फिल्टर जल्दी जाम हो जाते थे। इसी समस्या को हल करने के लिए एनआईटी राउरकेला की प्रोफेसर प्रो. काकोली करार पॉल और शोधार्थी डॉ. प्रज्ञान दास ने एक बहु-स्तरीय जैविक सिस्टम तैयार किया है। खास बात यह है कि इस तकनीक को पेटेंट भी मिल चुका है।

इस सिस्टम के जरिए सबसे पहले गंदा पानी एक ऐसे रिएक्टर में जाता है जहां केंचुए और जलीय पौधे मौजूद रहते हैं। केंचुए बड़े जैविक कचरे को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ देते हैं, जिससे सूक्ष्मजीव उन्हें आसानी से खत्म कर पाते हैं। वहीं पौधों की जड़ें फिल्टर को जाम होने से बचाती हैं। इसके बाद पानी रेत की परत से गुजरता है, जो उसमें मौजूद ठोस गंदगी को छान देती है।

तीसरे चरण में फ्लाई ऐश से बने पेलेट्स पानी में मौजूद फॉस्फोरस और अन्य प्रदूषकों को सोख लेते हैं। फिर पानी कंकड़ों की परत से गुजरता है, जहां लाभकारी सूक्ष्मजीव बची हुई गंदगी को साफ करते हैं।

इस प्रक्रिया का अंतिम चरण सबसे खास है। यहां पानी हाइड्रोपोनिक चैंबर में पहुंचता है, जहां पौधों की जड़ें सीधे पानी में रहती हैं। ये जड़ें पानी में ऑक्सीजन छोड़ती हैं, जिससे अच्छे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और प्रदूषण को और कम करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, इस पूरे सिस्टम को प्रयोगशाला स्तर पर लगभग 10,000 रुपए की लागत में तैयार किया गया है।

यह प्रतिदिन करीब 30 लीटर डेयरी अपशिष्ट जल को साफ कर सकता है। जरूरत के अनुसार इसे बड़े स्तर पर भी विकसित किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि साफ किया गया पानी खेती में इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि उसमें उपयोगी पोषक तत्व जैसे फॉस्फेट मौजूद रहते हैं।

वहीं इस प्रक्रिया में उपयोग किए गए जलीय पौधों को पशु चारे, बायोगैस और बायोडीजल बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यह तकनीक सिर्फ गंदा पानी साफ नहीं करती, बल्कि ‘कचरे से संसाधन’ बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित हो सकती है।

--आईएएनएस

जीसीबी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs RCB: ईशान किशन का दिखा 'रौद्ररूप', SRH ने RCB को दिया 256 का लक्ष्य, अभिषेक-क्लासेन ने भी उड़ाया गर्दा

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जा रहा है। मैच में SRH ने RCB को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में पहले अभिषेक और उसके बाद ईशान और क्लासेन ने जमकर गर्दा उड़ाया। Fri, 22 May 2026 21:24:00 +0530

  Videos
See all

प्रदेश में सड़कों पर नमाज़ नहीं होगी- CM Pushkar Singh Dhami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:14:35+00:00

मध्य प्रदेश पुलिस समर्थ को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है? Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:11:46+00:00

Iran Attacks Ships in Strait of Hormuz | ईरान ने तबाह किए 2 जहाज़, छिड़ गई जंग! Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:15:19+00:00

Nitesh Rane On Madarsa: 'मदरसा आतंकवादी का अड्डा..' नितेश राणे गजब फायर हो गए! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:16:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers