NEET पेपर लीक मामले में सामने आया महाराष्ट्र कनेक्शन, डॉ मनोज बन सकते हैं CBI का सरकारी गवाह; पूछताछ में हुए कई खुलासे
NEET Paper Leak Case: नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र से बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरूरे ने कथित तौर पर चार अस्पतालों में लीक पेपर भेजे थे. अब सीबीआई उन्हें इस मामले में सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है. सीबीआई की पूछताछ और डॉ. मनोज के बयान के आधार पर लातूर, नांदेड़ और संभाजीनगर के पांच अन्य डॉक्टरों से भी पूछताछ की जा रही है. इनमें दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो गायनेकोलॉजिस्ट और एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शामिल हैं.
बेटे को फायदा पहुंचाने का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, डॉ. मनोज शिरूरे पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे और परिवार के अन्य बच्चों को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर लीक पेपर खरीदा था. इसी मामले में सीबीआई ने उन्हें हिरासत में लेकर पुणे में लंबी पूछताछ की. सीबीआई ने पहले उनके लातूर स्थित अस्पताल और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान मोबाइल फोन, दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की गई. बाद में उन्हें पुणे स्थित सीबीआई कार्यालय ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ चली. सूत्रों के अनुसार, डॉ. मनोज सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गए हैं.
CBI reportedly takes paediatrician Dr Manoj Shirure into custody in NEET paper leak case
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 21, 2026
Read More ????:https://t.co/wYvyoDRQeW pic.twitter.com/wARXetkm9J
12 लाख रुपये में खरीदा गया था पेपर
जांच में पता चला है कि डॉ. मनोज ने अपने बेटे के लिए करीब 12 लाख रुपये में कथित लीक पेपर खरीदा था. बाद में इसी पेपर की PDF टेलीग्राम के जरिए दूसरे लोगों तक भी पहुंचाई गई. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क में हुए पैसों के लेन-देन की भी जांच कर रही हैं. सीबीआई के अनुसार, डॉ. मनोज के संबंध रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और RCC क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर से थे. आरोप है कि इसी नेटवर्क के जरिए छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया गया.
Latur, Maharashtra: The CBI team is interrogating a private doctor at a clinic on Old Ausa Road in Latur city. The questioning has been ongoing for the past hour. The CBI suspects that the doctor purchased the NEET paper for his own benefit. This is the third doctor in the city… pic.twitter.com/9Gosldizfa
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
डिलीट डेटा भी हुआ रिकवर
जांच में यह भी सामने आया कि कुछ सवाल हाथ से लिखकर याद किए जाते थे और बाद में उन्हें PDF बनाकर मोबाइल और टेलीग्राम के जरिए फैलाया जाता था. सीबीआई की फॉरेंसिक टीम ने कई डिलीट किए गए डिजिटल डेटा को भी रिकवर किया है. आरोप है कि परीक्षा के बाद कई फाइलें मोबाइल से हटाई गई थीं. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह पेपर लीक नेटवर्क पांच राज्यों तक फैला था, जिसमें महाराष्ट्र और राजस्थान सबसे बड़े केंद्र बनकर सामने आए हैं.
यह भी पढ़ें- Neet Paper Leak: किसने लीक किया नीट का पेपर? संसदीय समिति के सामने NTA ने दिया जवाब
नौजवानों और मासूम बच्चों को जेहाद का पाठ पढ़ाता था आतंकी हमजा, वीडियो आया सामने
वीडियो में बुरहान हमजा नौजवानों का ब्रेन वॉश करता दिख रहा है, उन्हें जिहाद के लिए उकसा रहा है. हमजा स्कूल में प्रिंसिपल था लेकिन कहने को, उसका असली काम आतंक की पाठशाला चलाने का था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV

















.jpg)





