Responsive Scrollable Menu

'तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने इस एक्टर पर लगाए अश्लील मैसेज भेजने के आरोप, मचा बवाल

Taarak Mehta Actress Expose Karan Joshi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया (Nehal Vadoliya) इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, एक्ट्रेस ने गुजराती एक्टर करण जोशी (Karan Joshi) पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगाया है. नेहल ने सोशल मीडिया पर कथित चैट्स और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि करण जोशी ने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे. हालांकि करण जोशी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. ऐसे में अब ये विवाद सोशल मीडिया पर काफी बढ़ चुका है और दोनों पक्ष लगातार अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं.

नेहल वडोलिया ने वीडियो शेयर कर रखे सबूत

नेहल वडोलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कथित चैट्स और स्क्रीनशॉट दिखाए. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “जानिए असली सच्चाई क्या थी, सबूतों के साथ. अब आप तय कीजिए कि कौन सही था और कौन गलत. क्या वाकई हैकिंग हुई थी, या फिर ये सिर्फ खुद को बचाने के लिए रचा गया एक नाटक था?” वीडियो में नेहल मराठी भाषा में अपनी बात रखती नजर आईं. उन्होंने दावा किया कि करण जोशी ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों को भी गंदे और आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे. इसके समर्थन में उन्होंने कुछ कथित स्क्रीनशॉट भी दिखाए.

“अगर अकाउंट हैक हुआ था तो सबूत दिखाइए”

नेहल ने करण जोशी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने वाले दावे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर सच में अकाउंट हैक हुआ था, तो करण को इसके सबूत सार्वजनिक करने चाहिए. एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि उन्होंने करण के साथ हुई निजी चैट्स भी दिखाई हैं, जिससे यह साबित होता है कि मामला सिर्फ हैकिंग का नहीं है. नेहल का आरोप है कि पहले करण जोशी ने ये कहकर सफाई दी कि ये मैसेज उनके किसी दोस्त ने भेजे थे. बाद में उन्होंने अपना बयान बदलते हुए कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ही हैक हो गया था.

करण जोशी ने आरोपों को बताया गलत

दूसरी तरफ करण जोशी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म Lalo: Krishna Sada Sahayate के प्रमोशन के दौरान उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वास्तव में हैक हो गया था. करण के मुताबिक, इस पूरे मामले को पहले ही ग्रुप कॉल के जरिए निजी तौर पर सुलझा लिया गया था, लेकिन बाद में इसे सोशल मीडिया पर फिर से उठाया गया. उन्होंने ये भी कहा कि इस विवाद की वजह से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है. खबरों के अनुसार, फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

'पोस्ट डिलीट करने का दबाव बनाया गया'

नेहल वडोलिया ने ये भी दावा किया कि करण जोशी ने कुछ प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और अपने दोस्तों के जरिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की. उनके मुताबिक, उनसे कहा गया कि वो सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दें और इस मुद्दे पर चुप रहें. हालांकि करण जोशी ने इन आरोपों को भी गलत बताया है.

कौन हैं नेहल वडोलिया?

नेहल वडोलिया टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने हिंदी और गुजराती प्रोजेक्ट्स के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम किया है. नेहल को खास पहचान वेब सीरीज Gandii Baat और Mastram से मिली. इसके अलावा वह ‘जूली’, ‘वुडपेकर’, ‘दुनाली’, ‘इमली’ और ‘रसीले पड़ोसन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की दोस्त नेहा का छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था.

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं नेहल

नेहल वडोलिया इससे पहले साल 2025 में भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने फिल्ममेकर सुभाष घई पर बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए थे. नेहल ने दावा किया था कि सुभाष घई ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और जबरन चूमने की कोशिश की. हालांकि सुभाष घई ने इन आरोपों का खंडन करते हुए लंबा बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था कि आजकल कुछ लोग सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए किसी पर भी आरोप लगा देते हैं, जिससे अब अनजान लोगों की मदद करने में भी डर लगने लगा है.

ये भी पढ़ें: 'प्रोड्यूसर ने बिस्तर पर बुलाया', राखी सावंत ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'मैं जिस्म दिखाती हूं लेकिन...'

Continue reading on the app

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में आया बड़ा मोड़, सरेंडर के लिए कोर्ट पहुंचा आरोपी पति समर्थ सिंह

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने आखिरकार हाईकोर्ट के कड़े आदेश के बाद जबलपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि पुलिस और जांच एजेंसी लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं. 

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 344 रुपये…पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसों के लिए तरसाया, इतनी बड़ी बेइज्जती

पाकिस्तान हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर भत्ते को 11 डॉलर से घटाकर 3.5 डॉलर यानि भारतीय रुपयों में 344 रुपये कर दिया गया है. पाकिस्तान के खिलाड़ी बेहद नाराज हैं. Fri, 22 May 2026 18:09:29 +0530

  Videos
See all

Delhi News: CM Rekha Gupta ने उबर कारपूलिंग सर्विस का उद्घाटन किया । Uber Service #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:43:18+00:00

Delhi में PM मोदी से मिले सुवेंदु अधिकारी #pmmodi #bjp #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:43:47+00:00

Surbhi Chandna और Karan Sharma का ग्लैमरस लुक वायरल #entertainment #shorts #ytshorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:44:38+00:00

Monkey Video | ट्रेनिंग क्लास में घुस आया बंदर | #monkey #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:43:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers