Responsive Scrollable Menu

अदाणी समूह पर बुलिश बर्नस्टीन, कहा-कार्यान्वयन और बैलेंस शीट मजबूत

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन कार्यान्वयन और बैलेंस शीट की मजबूत के चलते अदाणी ग्रुप पर बुलिश बना हुआ है और साथ ही, दिग्गज भारतीय कारोबारी समूह को लेकर कहा कि इसकी बड़े पैमाने पर सफल कार्यान्वयन की क्षमता, इसे प्रतिस्पर्धियों से आगे रखती है।

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT पुस्तक विवाद में तीन शिक्षाविदों की माफी स्वीकार की, ब्लैकलिस्टिंग का आदेश वापस लिया

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान पुस्तक में न्यायपालिका पर विवादित अध्याय लिखने वाले तीन शिक्षाविदों की माफी स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी अपने पहले के आदेश को वापस ले लिया है। इससे पहले मार्च में दिए अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया था कि तीनों शिक्षाविदों को पाठ्यपुस्तक लेखन और पाठ्यक्रम निर्माण जैसी शैक्षणिक गतिविधियों से अलग रखा जाए।

यह मामला एनसीईआरटी की एक किताब में शामिल कथित विवादित सामग्री को लेकर उठा था, जिस पर आपत्ति जताते हुए याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुनवाई के दौरान यह मुद्दा शिक्षा सामग्री की निष्पक्षता और संवेदनशील विषयों के प्रस्तुतीकरण से जुड़ा हुआ बताया गया

सुप्रीम कोर्ट ने तीन शिक्षाविदों के खिलाफ पहले दिया आदेश वापस लिया

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तीन शिक्षाविदों प्रोफेसर माइकल डैनिनो, सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्न कुमार के खिलाफ मार्च में दिए गए आदेश को संशोधित कर दिया। पहले के आदेश में कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों को इन तीनों को पाठ्यपुस्तक और पाठ्यक्रम निर्माण से अलग रखने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा कि आवेदकों द्वारा दी गई व्याख्या को ध्यान में रखते हुए वह आदेश के पैरा 8 को संशोधित कर रहा है और सरकारों एवं संस्थानों को इन तीनों को शैक्षणिक गतिविधियों से अलग करने का निर्देश वापस ले रहा है।

नए आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अध्याय “पूरी तरह अवांछनीय” था लेकिन आवेदकों की व्याख्या को देखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई वाले हिस्से को हटा लिया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका के बारे में दी जाने वाली जानकारी संतुलित और सही होनी चाहिए। यह फैसला उन आवेदनों पर आया जिनमें तीनों शिक्षाविदों ने कोर्ट से अपने खिलाफ टिप्पणियां हटाने और ब्लैकलिस्टिंग वाले आदेश को वापस लेने की गुहार लगाई थी।

ये है मामला 

एनसीईआरटी की कक्षा आठ की पुस्तक Exploring Society: India and Beyond के अध्याय चार में न्यायपालिका की भूमिका पर चर्चा करते हुए ‘भ्रष्टाचार’ और ‘बैकलॉग’ जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया और इसे न्यायपालिका की गरिमा पर हमला बताया था। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुस्तक पर रोक लगाई, पूरे संस्करण को वापस लेने का आदेश दिया और लेखकों पर सख्त टिप्पणियां की थीं। इस प्रकरण में एनसीईआरटी ने पहले ही बिना शर्त माफी मांगी थी और पूरी पुस्तक बाजार से वापस ले ली थी।

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह फिर विवादों में घिरे, प्रियांश आर्या का मजाक उड़ाने के लिए हुए ट्रोल

Arshdeep singh viral video: अर्शदीप सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया विवादों में घिर गए। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें बुली तक कह दिया है।

वायरल वीडियो में अर्शदीप अपने साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्या के साथ टीम बस में नजर आ रहे। वीडियो कथित तौर पर स्नैपचैट पर अपलोड किया गया था। इसमें अर्शदीप और हरप्रीत बराड़ प्रियांश आर्या की मुस्कान को लेकर मजाक करते दिखाई देते। वीडियो में प्रियांश अपने फोन की तरफ देख रहे होते हैं, तभी सामने बैठे अर्शदीप कहते हैं, 'व्हाट का क्यूटी मैन, स्माइल फॉर अस, शो अस योर टीथ।' इसके बाद हरप्रीत बराड़ भी हंसने लगते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ टीममेट्स के बीच मजाक बताया, लेकिन सोशल मीडिया के एक बड़े वर्ग ने अर्शदीप के व्यवहार की आलोचना की। 

कई यूजर्स का कहना था कि वीडियो में प्रियांश असहज नजर आ रहे थे और अर्शदीप का मजाक उड़ाने वाला अंदाज ठीक नहीं लगा। हालांकि कुछ फैंस अर्शदीप के समर्थन में भी उतरे। एक यूजर ने लिखा कि सोशल मीडिया पर अर्शदीप के लिए इतनी नफरत क्यों है? वह अभी युवा हैं, लगातार सीख रहे और टीम इंडिया के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके। यूजर ने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह के बाद अर्शदीप भारत के सबसे भरोसेमंद T20 गेंदबाजों में रहे हैं।

वैसे आईपीएल 2026 में यह पहला मौका नहीं है जब अर्शदीप विवादों में आए हों। इससे पहले उन्होंने तिलक वर्मा 'अंधेरे' कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे नस्लीय टिप्पणी से जोड़कर आलोचना हुई थी।

एक और मामले में अर्शदीप का स्नैपचैट चैट भी वायरल हुआ था। एक फैन ने उन्हें पंजाब किंग्स का नाम खराब करने वाला बताया था। इस पर अर्शदीप ने गुस्से में जवाब दिया था, 'आपने पंजाब के लिए क्या किया है सिंह साहब? जो लोग अभी भी घर से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के पैसे लेते हैं, वो मुझे सलाह दे रहे हैं?'

मैदान पर भी यह सीजन अर्शदीप के लिए खास नहीं रहा। 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आईपीएल में उनकी फॉर्म गिरती नजर आई है। उन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, लेकिन उनका औसत 35 और इकॉनमी लगभग 10 रही है।

अर्शदीप की खराब फॉर्म के साथ पंजाब किंग्स का प्रदर्शन भी गिरा है। टीम ने शुरुआती 7 में से 6 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार 6 हार झेल चुकी है और अब उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें खतरे में हैं।

Fri, 22 May 2026 18:34:39 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Death Case: 'पुलिस ने ट्विशा की बॉडी को...डीकंपोज होने के लिए छोड़ दिया' | MP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:06:26+00:00

Shorts : मोदी का अपमान... योगी का गुस्सा !#Shorts #PMModi #CMYogi #MahaBahas #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:13:17+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: ट्विशा केस..पोस्टमार्टम से पर्दाफाश! | Samarth Singh | Giribala | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:09:04+00:00

Twisha Sharma Case Update:ट्विशा के पिता को देख चीख पड़ा समर्थ?| Crime | Police | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:08:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers