आरबीआई ने वित्त वर्ष 26 के लिए केंद्र को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड देने का किया ऐलान
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026 के लिए केंद्र सरकार को लगभग 2.87 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड देने की घोषणा की, जिससे सरकार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।
आरबीआई की बैलेंस शीट का साइज वित्त वर्ष 26 तक सालाना आधार पर 20.61 प्रतिशत बढ़कर 91.97 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
यह निर्णय देश की आर्थिक राजधानी में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 623वीं बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में लिया गया।
बोर्ड ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की, जिसमें भविष्य के जोखिमों का भी विश्लेषण किया गया।
इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिजर्व बैंक के वार्षिक खातों पर विचार-विमर्श किया गया। बैंक की सकल आय में पिछले वर्ष की तुलना में 26.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि रिस्क प्रोविजन से पहले व्यय में 27.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
आरबीआई के अनुसार, रिस्क प्रोविजन और वैधानिक निधियों में हस्तांतरण से पहले शुद्ध आय वित्त वर्ष 2025-26 में 3,95,972.10 करोड़ रुपए रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 3,13,455.77 करोड़ रुपए थी।
केंद्रीय बैंक ने कहा, “संशोधित आर्थिक पूंजी ढांचा (ईसीएफ) बैलेंस शीट के आकार के 4.5 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत के बीच कंटिजेंट रिस्क बफर (सीआरबी) बनाए रखने की सुविधा प्रदान करता है।”
वर्तमान व्यापक आर्थिक कारकों, बैंक के वित्तीय प्रदर्शन और उचित जोखिम बफर बनाए रखने को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सीआरबी सीआरबी में 1,09,379.64 करोड़ रुपए हस्तांतरित करने का निर्णय लिया, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 44,861.70 करोड़ रुपए थी। केंद्रीय बोर्ड ने सीआरबी को आरबीआई की बैलेंस शीट के 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखने का भी निर्णय लिया।
केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को 2,86,588.46 करोड़ रुपए का सरप्लस हस्तांतरित करने को भी मंजूरी दी।
बजट दस्तावेजों के अनुसार, केंद्र को 2026-27 में भारतीय रिजर्व बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंकों और वित्तीय संस्थानों से डिविडेंड और सरप्लस के रूप में 3.16 लाख करोड़ रुपए प्राप्त होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Gajlakshmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, 2 जून तक इन राशियों का बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस
Gajlakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और युति होने पर राशियों पर भी प्रभाव होता है. ये बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान ब्रह्मांड में एक बड़ा फेरबदल होता है, जो शुभ माना जाता है. बीते दिनों सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ने बुध की राशि मिथुन में प्रवेश किया है. वहीं, दूसरी ओर देव गुरु बृहस्पति भी पहले से ही यहां मौजूद थे. ऐसे में गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में बन रही है. इससे शुभ गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है.
ज्योतिषाचार्यों की माने तो ये राजयोग अतिशुभ साबित होने वाला है. इस राजयोद का प्रभाव 2 जून तक रहेगा. इस राजयोग के प्रभाव से सभी राशि के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ने वाला है. कुछ राशियों के लिए 2 जून तक का समय शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
गजलक्ष्मी राजयोग का लाभ उठाएंगी ये 5 राशियां
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ये गजलक्ष्मी राजयोग शुभ समय लेकर आ रहा है. इस समय इन लोगों का पराक्रम और भाग्य में उदय होगा. अचानक धन लाभ होगा और फंसा हुआ धन मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: 25 मई को नौतपा के साथ सूर्य का बड़ा गोचर, इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
2.मिथुन राशि
गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण मिथुन राशि में ही हो रहा है. इसलिए, इस राशि के जातकों को भी शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. इन लोगों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे. ये लोग अपने बैंक बैलेंस में वृद्धि होते देखेंगे. साथ ही पुराने कर्जों से छुटकारा पाएंगे.
3.सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को इस राजयोग से अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी. कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा. ये लोग नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.
4.तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है. इस दौरान इन लोगों को आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. सुख-सुविधाओं पर खर्चा कर सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए नए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
5.धनु राशि
गजलक्ष्मी राजयोग से धनु राशि के लोगों को खुशियां मिल सकती हैं. इस समय निवेश का लाभ आपको मिलने वाला है. कानूनी मामलों में जीत मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. विवादों से छुटकारा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Rahu Gochar 2026: अगले 64 दिनों तक राहु रहेंगे शतभिषा नक्षत्र में, 31 मई से शानदार गुजरेंगे इन 3 राशियों के दिन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















