Responsive Scrollable Menu

Pradosh Vrat 2026: 28 या 29 मई... कब है ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही डेट, पूजा मुहूर्त और विधि

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष का व्रत का सनातन धर्म में बेहद खास महत्व होता है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष पर प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत करने से महादेव से कृपा मिलती है. प्रदोष व्रत त्रयोदिशी तिथि में रखा जाता है. इस साल ज्येष्ठ मास में दो प्रदोष व्रत रखा जाएगा. पहला बित चुका है. आइए जानते हैं ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा.

ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि 28 मई 2026 को सुबह 07 बजकर 56 मिनट से शुरु होगी. त्रयोदशी तिथि का समापन 29 मई को सुबह 09 बजकर 50 मिनट पर होगा. प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का होना जरुरी है, इसलिए इस साल ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत 28 मई गुरुवार को रखना शुभ होगा. गुरुवार का दिन होने की वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा.

ये भी पढ़ें-Jyeshtha Adhik Purnima 2026: 30 या 31 मई, कब है ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा? जानें सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और धार्मिक महत्व

प्रदोष काल 2026 की पूजा का मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं. सभी देवी-देवता उनकी स्तुति करते हैं. इसलिए प्रदोष काल में पूजा करने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं. प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में पूजा करना बेहद शुभ और फलदायी मानी जाती है. 28 मई को प्रदोष काल की पूजा का मुहूर्त शाम 07 बजकर 12 मिनट से रात 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

गुरु प्रदोष व्रत की पूजा विधि

प्रदोष के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत संकल्प लें. भगवान शिव का सुबह रुद्राभिषेक करें. पंचामृत से अभिषेक करना बेहद शुभ होता है. शिव जी को बेलपत्र, तुलसी पत्र और शमी पत्र चढ़ाएं. शिव जी का चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें. ऋतु फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. पूजा के बाद श्रद्धा भक्ति से आरती करें. आरती के बाद आसन पर बैठकर ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. इस दिन शिव चालीसा और शिव स्तोत्र का पाठ करें. अपनी सामर्थ्य के अनुसार, ब्राह्मण और गरीबों को दान दें. पूरा दिन शांत मन से व्यतीत करें. शाम के समय प्रदोष काल के मुहूर्त में फिर से रुद्राभिषेक करें.

गुरु प्रदोष व्रत में न करें ये गलती

  • गुरु प्रदोष व्रत के दिन घर में कलेश करने से बचें
  • क्रोध और गुस्सा भूलकर न करें
  • मांस-मदिरा का सेवन न करें
  • लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन करने से बचें
  • बाल और नाखून न काटें
  • बड़ों का अपमान न करें
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें

गुरु प्रदोष व्रत का महत्व

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत इस साल गुरुवार के दिन है. इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा. शास्त्रों में गुरु प्रदोष व्रत का बेहद खास महत्व बताया गया है. गुरु प्रदोष व्रत में महादेव की पूजा करने से कुंडली का गुरु ग्रह मजबूत होता है. विवाह की बाधाएं दूर होती हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. विद्या-बुद्धि का वरदान प्राप्त होता है. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. रुके हुए काम फिर से शुरु होने लगते हैं. जीवन के सभी संकट और परेशानियां समाप्त हो जाती हैं. संतान सुख की प्राप्ति होती है. जानें-अनजाने में किए हुए पापों से छुटकारा मिल जाता है. गुरु प्रदोष के दिन ऊं नमः शिवाय मंत्र के साथ ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करना बेहद शुभ होता है.

ये भी पढ़ें- Padmini Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 मई, कब है अधिक मास पद्मिनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

₹6,699 में लॉन्च हुए Realme Buds Air 8 Pro: मिलेगा AI ट्रांसलेशन, गेमिंग मोड और 50 घंटे की लंबी बैटरी, देखें फीचर्स

Realme ने भारत में Realme Buds Air 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह नए TWS ईयरबड्स Realme 16T और Realme Watch S5 के साथ पेश किए गए हैं। ये ईयरबड्स 55dB तक की Active Noise Cancellation (ANC), डुअल-ड्राइवर सेटअप और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें LHDC 5.0 सपोर्ट और AI-बेस्ड ट्रांसलेशन जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता
Realme Buds Air 8 Pro की शुरुआती कीमत ₹6,699 रखी गई है, जो ₹300 के लॉन्च ऑफर के बाद मिलती है। पहली सेल 3 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 5 जून तक चलेगी। इसके बाद इसकी कीमत ₹6,999 हो जाएगी।

यह ईयरबड्स Realme India, Flipkart, Amazon India, Myntra और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। यह दो कलर ऑप्शन में आते हैं: Master Black और Master White।

ये भी पढ़े-ः Oppo Enco Air5 लॉन्च: मिलेगा 52dB ANC और लो-लेटेंसी गेमिंग सपोर्ट, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 4 घंटे

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Realme Buds Air 8 Pro में डुअल-ड्राइवर सिस्टम दिया गया है, जिसमें 11mm डायनामिक बेस ड्राइवर और 6mm माइक्रो-प्लानर ट्वीटर शामिल हैं। इसके साथ डुअल DAC ऑडियो प्रोसेसिंग चिप्स मिलते हैं, जो साउंड क्वालिटी और डिटेलिंग को बेहतर बनाते हैं।

ये ईयरबड्स LHDC 5.0, AAC और SBC कोडेक्स सपोर्ट करते हैं और Hi-Res Audio सर्टिफाइड हैं।

ANC फीचर्स की बात करें तो इनमें 55dB तक की एडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन दी गई है। साथ ही 5000Hz अल्ट्रा-वाइड फ्रीक्वेंसी नॉइज़ कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आसपास की आवाज़ें काफी हद तक कम हो जाती हैं।

ये भी पढ़े-ः Xiaomi Smart Band 10 Pro लॉन्च: मिलेगी AMOLED डिस्प्ले और SpO2 सपोर्ट, फुल चार्ज पर चलेगी 21 दिन

कॉल क्वालिटी के लिए इसमें 6-माइक AI-बेस्ड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 45ms लो-लेटेंसी गेम मोड, Bluetooth 6.1, ट्रिपल-डिवाइस पेयरिंग, वेयर डिटेक्शन और Google Fast Pair सपोर्ट मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग
Realme Buds Air 8 Pro में बैटरी बैकअप काफी मजबूत है। कंपनी के अनुसार, ईयरबड्स अकेले  12 घंटे तक बैटरी देते है। और केस के साथ इन्हें 50 घंटे तक (ANC बंद होने पर) इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कंपनी का दावा है कि इनसे सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 11 घंटे का बैकअप मिल सकता है। यह IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं।

इन ईयरबड्स का डिजाइन डिजाइनर Naoto Fukasawa के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें प्रीमियम मिरर-फिनिश स्टेम और नया प्लेटफॉर्म-स्टाइल लुक दिया गया है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL के बीच भारतीय स्‍टार ने किया संन्‍यास का ऐलान, बोले- असहनीय नफरत और Negativity का सामना किया

विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसका मतलब है कि यह ऑलराउंडर अब आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट में दो दशकों से अधिक समय बिताने के बाद, उनका इरादा विदेशों में अवसर तलाशने का है। उन्होंने 22 मई, शुक्रवार को जारी एक विस्तृत बयान में इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि वे बेहतर अवसरों की तलाश में भारत से बाहर क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: RCB को हराकर Top 2 में कैसे पहुंचेगी SRH? समझिए जीत का पूरा गणित


गौरतलब है कि शंकर के संन्यास से आईपीएल के साथ उनका लंबा जुड़ाव समाप्त हो गया है, जहां उन्होंने 10 सीजन में चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। 78 आईपीएल मैचों में उन्होंने 1233 रन बनाए और नौ विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 77 प्रथम श्रेणी मैचों में 4253 रन बनाए और 43 विकेट लिए। तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने श्वेत गेंद क्रिकेट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं। राष्ट्रीय टीम के लिए उनका आखिरी मैच जून 2019 में था।

शंकर ने अपने बयान में कहा कि क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद, मैं हर स्तर पर और उच्चतम स्तर तक खेलने के लिए आभारी और धन्य महसूस करता हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गौरवपूर्ण और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि मैं नए अवसरों की तलाश कर सकूं और और क्रिकेट खेल सकूं। मुझे वह करने देने के लिए धन्यवाद कहना काफी नहीं होगा जो मुझे पसंद है। मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा।

शंकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के कई अहम पलों को याद किया, जिनमें भारत की जर्सी में किए गए यादगार प्रदर्शन भी शामिल हैं, जो उनके आखिरी मैच के बाद भी लंबे समय तक उनके दिलों में बसे रहे। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद - बहुत कुछ सीखने को मिला, अनगिनत यादें हैं और कई प्रेरणाएं मिली हैं! देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। नागपुर में भारत के 500वें वनडे में आखिरी ओवर फेंकना और 2019 विश्व कप में पहली गेंद पर पहला विकेट लेना, ये वो पल हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा!
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: Ruturaj Gaikwad को महंगी पड़ी कप्तानी, Slow Over-Rate के लिए लगा 24 लाख का जुर्माना


35 वर्षीय शंकर ने आगे कहा कि मेरी आईपीएल टीमें जीटी, एसआरएच, सीएसके और डीसी - विशेष धन्यवाद! हर तरफ से मिले अनुभव और सीख ने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है! अपने बयान के समापन में, इस ऑलराउंडर ने अपने करियर के दौरान मिली आलोचनाओं का जवाब दिया और क्रिकेट को अपने जीवन के प्रति दृष्टिकोण को आकार देने का श्रेय दिया। शंकर ने कहा कि मैंने असहनीय नफरत और नकारात्मकता का सामना किया है। मैं इस अवसर पर आपको बताना चाहता हूं कि मैंने इसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ने का फैसला किया। अगर मैं ऐसा कर सकता हूं, तो कोई भी कर सकता है! सकारात्मक सोचें और कड़ी मेहनत करें। क्रिकेट ने मुझे जीवन सिखाया है। क्रिकेट ही मेरा जीवन है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
Fri, 22 May 2026 19:28:11 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari LIVE: ट्विशा केस..पोस्टमार्टम से पर्दाफाश! | Samarth Singh | Giribala | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:09:04+00:00

Twisha Sharma Case Update:ट्विशा के पिता को देख चीख पड़ा समर्थ?| Crime | Police | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:08:50+00:00

Twisha Sharma Death Case: 'पुलिस ने ट्विशा की बॉडी को...डीकंपोज होने के लिए छोड़ दिया' | MP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:06:26+00:00

Twisha Sharma Case Update: कोर्ट से निकलते ही पलट गया समर्थ का वकील??| Crime | Police | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:09:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers