Trishala Dutt: ‘मैं 8 साल की थी, मां चली गईं...’ संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने सुनाई आपबीती, बोलीं- बच्चे उड़ाते थे मजाक
Trishala Dutt: संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) ने हाल ही में अपने बचपन के दर्द और संघर्ष पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कम उम्र में मां को खोने, स्कूल में बुलिंग और पिता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मुश्किलों ने उनकी जिंदगी को काफी प्रभावित किया।
8 साल की उम्र में खो दी मां
त्रिशला ने बताया कि उनकी मां ऋचा शर्मा (Richa Sharma) का निधन साल 1996 में ब्रेन कैंसर की वजह से हो गया था। उस समय वह सिर्फ 8 साल की थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी और बीमारी का पता तब चला, जब वह काफी गंभीर स्टेज पर पहुंच चुकी थी।
स्कूल में उड़ाया जाता था मजाक
इंटरव्यू में त्रिशला ने बताया कि बचपन में उन्हें काफी बुली किया गया। स्कूल के बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे और वजन को लेकर ताने मारते थे। उन्होंने कहा, “मेरे पास ऐसा कोई नहीं था जिससे मैं खुलकर अपने दिल की बात कह पाती। जब लोगों को पता चला कि मैं संजय दत्त की बेटी हूं, तब चीजें और मुश्किल हो गईं।”
मां की बीमारी के दौरान बढ़ा वजन
त्रिशला ने बताया कि मां की बीमारी के दौरान उन्होंने खाने को अपना सहारा बना लिया था। इसी वजह से उनका वजन बढ़ गया और उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ी।उन्होंने कहा कि लोग उनसे उम्मीद करते थे कि स्टारकिड होने की वजह से वह परफेक्ट दिखें, लेकिन उनकी जिंदगी अंदर से काफी मुश्किलों से भरी थी।
नाना-नानी ने पाला
मां के निधन के बाद त्रिशला न्यूयॉर्क में अपने नाना-नानी के साथ पली-बढ़ीं। वहीं, उस समय संजय दत्त भी अपनी निजी और कानूनी परेशानियों से गुजर रहे थे। त्रिशला ने बताया कि उनके पिता लगातार भारत और अमेरिका के बीच सफर कर रहे थे और वह हमेशा उनके साथ मौजूद नहीं रह पाते थे।
‘सिल्वर स्पून लाइफ नहीं थी’
त्रिशला ने कहा कि लोगों को लगता है कि स्टारकिड्स की जिंदगी आसान होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी में भी बड़े संघर्ष रहे हैं। मुझे कुछ भी आसानी से नहीं मिला। जहां हूं, वहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है।”
अब क्या करती हैं त्रिशला?
आज त्रिशला दत्त न्यूयॉर्क में मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने थेरेपिस्ट बनने का फैसला इसलिए लिया ताकि लोगों को बता सकें कि जिंदगी में संघर्ष करना सामान्य बात है और कोई भी इंसान हमेशा परफेक्ट नहीं होता।
यह भी पढ़े- धर्मेंद्र के निधन से अब तक उबर नहीं पाए बॉबी देओल, भावुक होकर बोले- 'पापा जैसा कोई नहीं हो सकता'
Anusha Dandekar: तेजस्वी को प्रपोज करते ही करण कुंद्रा की Ex गर्लफ्रेंड ने कहा 'थैंक गॉड'! अब अनुषा ने दी सफाई
Anusha Dandekar: टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को सगाई के लिए प्रपोज किया है। इन खबरों के बीच करण की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं टीवी होस्ट अनुषा दांडेकर का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे करण कुंद्रा से जोड़कर देखा, जिसके बाद अब अनुषा ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है।
Finally ????... TejRan ????#TejasswiPrakash #KaranKundra pic.twitter.com/oNqzPOWCTS
— THE GOSSIP QUEEN???? (@TheGossipQueeen) May 20, 2026
करण-तेजस्वी के प्रपोजल के बीच वायरल हुआ अनुषा का पोस्ट
हाल ही में करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को नेटफ्लिक्स शो ‘देसी ब्लिंग’ में प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों की रिलेशनशिप एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। इसी बीच अनुषा दांडेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “I’m Thanking God! #iykyk” (यानी मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं, अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं)।
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि यह पोस्ट शायद उनके एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को लेकर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसी तरह के दावे किए गए।
अनुषा दांडेकर ने जताई नाराजगी
लगातार बढ़ती अटकलों के बाद अनुषा दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ कहा कि लोग उनकी निजी बातों को अपनी तरफ से जोड़कर देख रहे हैं। अनुषा ने लिखा,
“ओह माय गॉड… साफ है कि आप लोग कुछ नहीं जानते, खासकर आर्टिकल्स! जब मैं किसी खास चीज के बारे में बात करती हूं तो सीधे कहती हूं। अगर मैं अपनी वजहों से भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं, तो उसे भी लोग उसी से जोड़ रहे हैं। यह वाकई अजीब है।”
अनुषा ने आगे बताया कि उन्हें फैंस की तरफ से कई डायरेक्ट मैसेज मिले, जिन्हें उन्होंने पढ़ा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब लोग उन मैसेज का मतलब भी अपने हिसाब से निकाल सकते हैं। उनके इस बयान के बाद साफ हो गया कि उनका वायरल पोस्ट करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की सगाई से जुड़ा नहीं था, बल्कि वह पूरी तरह निजी कारणों से किया गया पोस्ट था।
अनुषा ने करण कुंद्रा पर लगाए चीटिंग के आरोप
बता दें कि अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने 2016 से 2019 तक एक-दूसरे को डेट किया और बाद में 2020 में उनका ब्रेकअप हो गया।
ब्रेकअप के बाद अनुषा ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर अलग होने की पुष्टि की थी। उन्होंने यह भी इशारा किया था कि रिश्ते में उन्हें धोखा मिला और उनसे झूठ बोला गया।
बाद में एक इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने करण कुंद्रा पर चीटिंग के आरोप भी लगाए थे। हालांकि करण ने इन आरोपों पर कभी खुलकर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















