अल नीनो-आईओडी बनाएंगे धरती को तंदूर! सूखेंगे खेत, बढ़ेगी लू और बेलगाम हो सकती है महंगाई, कैसे?
El Nino & IOD Impact: इस बार अल नीनो और आईओडी का खतरनाक कॉम्बिनेशन भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर मानसून कमजोर रहा तो देश में भीषण गर्मी, लंबी लू, सूखा और पानी का संकट बढ़ सकता है. इसका असर खेती, दूध उत्पादन, बिजली और आम लोगों की जेब तक दिख सकता है. धान, दाल और सब्जियों की पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने का खतरा भी है. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर अल नीनो और नेगेटिव आईओडी साथ सक्रिय हुए, तो 2026 में मौसम और अर्थव्यवस्था दोनों पर दबाव बढ़ सकता है.
Video: मेहनत Zero, कमाई बंपर! 10 लगाकर किसान ने खेत से उगलवाए 35 हजार, जानें फॉर्मूला
Agriculture Success Story: बिहार के किसान अब पारंपरिक फसलों के जाल से बाहर निकलकर व्यावसायिक बागवानी के जरिए अपनी तकदीर बदल रहे हैं. जिले के मोदनगंज प्रखंड के अनुभवी किसान योगेंद्र शर्मा इसका सटीक उदाहरण हैं. उन्होंने अपनी उपजाऊ दो एकड़ जमीन पर धान-गेहूं की खेती को सीमित कर अमरूद की बागवानी को चुना है. उनके बगीचे में वर्तमान में उन्नत L-49 (लखनऊ-49) किस्म के करीब 350 पेड़ लहलहा रहे हैं. योगेंद्र शर्मा के अनुसार, अमरूद की यह किस्म साल में दो बार बरसात और सर्दी में फल देती है. मुनाफे का गणित समझाते हुए वे बताते हैं कि महज 10 कट्ठा जमीन पर इस खेती को शुरू करने में बमुश्किल ₹10,000 की लागत आती है, जबकि एक सीजन में ₹35,000 तक की बंपर कमाई होती है. प्रति पेड़ करीब 30 किलो तक की पैदावार मिलती है. धान-गेहूं के मुकाबले नाममात्र की मेहनत और बेहद कम लागत में तीन गुना से अधिक मुनाफा देने वाला यह मॉडल स्थानीय किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)





