Responsive Scrollable Menu

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होते ही ऋतुराज गायकवाड़ पर गिर गई गाज, कप्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन

CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल 2026 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की मुश्किलें और बढ़ गईं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण उन पर 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत यह चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन दूसरी गलती थी। इससे पहले टीम मैच नंबर 18 में भी स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई थी। नियमों के मुताबिक दूसरी बार गलती होने पर कप्तान पर बड़ा जुर्माना लगाया जाता। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।

वैसे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह रात सिर्फ जुर्माने तक सीमित नहीं रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को पूरी तरह एकतरफा मुकाबले में 89 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शुरुआत से ही सीएसके के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद साई सुदर्शन ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 53 गेंदों में 84 रन बनाए। आखिर में जोस बटलर ने सिर्फ 23 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोककर टीम को 229/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवरों में संजू सैमसन को बिना खाता खोले आउट कर दिया और फिर ऋतुराज गायकवाड़ को भी जल्दी चलता किया। इसके बाद चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम लगातार दबाव में दिखा।

हालांकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेलकर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। आखिर में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने पारी समेट दी और CSK की पूरी टीम सिर्फ 140 रन पर 13.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का बेहद निराशाजनक सीजन प्लेऑफ से बाहर होने के साथ खत्म हो गया।

Continue reading on the app

'मेड इन इंडिया' का दम! टाटा के प्लेटफॉर्म पर जीप बना रही अपनी नेक्स्ट-जेन SUV; 50 देशों में होगा एक्सपोर्ट

दिग्गज कार निर्माता कंपनी 'जीप' (Jeep) अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जीप की पेरेंट कंपनी 'स्टेलेंटिस ग्रुप' ने ऐलान किया है कि वह भारत में अपनी गाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा लोकल पार्ट्स के साथ बनाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एमएस धोनी को लेकर इस गलती का CSK को भुगतना पड़ा खामियाजा?

चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और इसमें टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी वजह रही. सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ी भी चोटिल हुए और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. Fri, 22 May 2026 15:08:57 +0530

  Videos
See all

हमें बाहें फैलाकर AI का स्वागत करना चाहिए-CM Fadnavis | Shorts | R Bharat | Arnab Goswami | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:38:12+00:00

Bhojshala Controversy: तनाव माहौल में जुमे के दिन भोजशाला में पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:32+00:00

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत पर परिवार का बड़ा आरोप! #twishasharma #mpnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:16+00:00

Twisha Death case: अब बच नहीं पाएगा समर्थ?| Twisha Sharma | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers