Responsive Scrollable Menu

Health Tips: सेहतमंद समझकर खाई जाने वाली ये 3 चीजें हो सकती हैं खतरनाक, जानें Ayurvedic नियम

आज कम समय में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए रात में खूब सलाद खा रहे हैं। वहीं डाइजेशन को सुधारने के लिए दही भी खाते हैं। लेकिन इसके बाद भी ब्लोटिंग और गैस की समस्या होती है। तो बता दे कि सिर्फ हेल्दी खाना काफी नहीं होता है। क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप पौष्टिक खाना गलत समय पर खाते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे सुपर हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको गलत समय पर खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

रात में दही खाना

बता दें कि दही को प्रोबायोटिक्स का खजाना माना जाता है। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दही की प्रकृति भारी और चिकना होता है। सूर्यास्त के बाद शरीर में प्राकृतिक रूप से कफ दोष बढ़ता है। ऐसे में रात में दही के सेवन से शरीर में टॉक्सिन और कफ की मात्रा बढ़ जाती है। जिस वजह से साइनस की समस्या, बलगम बनना, नाक बंद होना, जोड़ों में दर्द, शरीर में भारीपन और एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट 10 Curry Leaves: जानें क्या हैं इसके चमत्कारी Health Benefits!


रात में कच्चा सलाद खाना

वेट लॉस के लिए और फाइबर के लिए सलाद को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन रात को खाने में सलाद को शामिल करने से पाचन तंत्र पर भारी असर पड़ सकता है। क्योंकि दिन से समय हमारी जठराग्नी यानी डाइजेस्टिव फायर तेज होती है। लेकिन शाम ढलते ही यह धीमी पड़ जाती है। कच्ची सब्जियां सूखी और ठंडी होती हैं। कमजोर डायजेस्टिव फायर के लिए कच्ची फाइबर वाली सब्जियों को तोड़ना मुश्किल है। इस वजह से पेट में भारीपन, गैस, ब्लोटिंग और नींद में खलल पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खाने के फौरन बाद फल खाना

बहुत से लोग खाना खाने के बाद डेजर्ट के रूप में फल खाना पसंद करते हैं। जोकि पाचन के लिए बड़ी गलती होता है। क्योंकि फल जल्दी पच जाते हैं, लेकिन दाल रोटी या भारी खाने को पचने में 3-4 घंटे लगते हैं। क्योंकि जब आप खाना खाने के फौरन बाद फल खाते हैं, तो फल खाने के पीछे फंस जाते हैं। इससे पेट में ही फर्मेंट होने लगते हैं। जिसकी वजह से खट्टी डकारें, एसिडिटी, पाचन की धीमी गति होना और पोषक तत्वों का सही अब्जॉर्प्शन न होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Continue reading on the app

Adhik Maas Purnima 2026 Date: ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा कब है? 2 दिन का पड़ा चक्कर, जानें व्रत, स्नान-दान तारीख और मुहूर्त

Adhik Maas Purnima 2026 Date: ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा को लेकर दो दिन का चक्कर फंस गया है. इस बार अधिकमास पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ रही है. ऐसे में व्रत, पूजा, स्नान और दान कब होगा? आइए जानते हैं अधिकमास पूर्णिमा की तारीख और मुहूर्त के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

देश पहले बाकी सब बाद में, वरुण चक्रवर्ती की चोट के साथ खेलने पर उठे सवाल, BCCI और IPL के लिए बड़ी चुनौती

आईपीएल के दो महीनों के दौरान खिलाड़ियों पर अंतिम फैसला टीमों का होता है, लेकिन यह भी उतना ही सही है कि यह टूर्नामेंट बीसीसीआई की ही संपत्ति है और वरुण एक केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी हैं. ऐसे में उनका खुद को ज़बरदस्ती फिट दिखाना और चोट को बढ़ाना न तो खिलाड़ी के लिए सही है और न ही क्रिकेट के लिए.  यह मुद्दा आईपीएल के अंत तक बड़ा विवाद बन सकता है.  Fri, 22 May 2026 15:15:04 +0530

  Videos
See all

हमें बाहें फैलाकर AI का स्वागत करना चाहिए-CM Fadnavis | Shorts | R Bharat | Arnab Goswami | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:38:12+00:00

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत पर परिवार का बड़ा आरोप! #twishasharma #mpnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:16+00:00

Bhojshala Controversy: तनाव माहौल में जुमे के दिन भोजशाला में पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:32+00:00

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा केस में परिवार का 'हल्लाबोल'! | Crime | Police | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers