ट्विशा की मौत की CBI जांच होगी,सरकार ने दी सहमति:समर्थ की जमानत पर सुनवाई ढाई बजे तक टली, महाधिवक्ता ने केस डायरी के लिए समय मांगा
एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की सीबीआई जांच होगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए सहमति दे दी है। 20 मई को जब ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी। अगर कोर्ट दोबारा पोस्टमॉर्टम के आदेश देता है, तो सरकार पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेगी। वहीं, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी मामले की जांच CBI से कराने की मांग उठाई थी। उधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच में सुनवाई हो रही है। इस दौरान महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने केस डायरी पेश करने के लिए मोहलत की मांग की, तो अदालत ने सुनवाई 2.30 बजे तक स्थगित कर दी है। मामले की सुनवाई जस्टिस ए.के. सिंह की समर वेकेशन बेंच में हो रही है। ट्विशा के परिजन ने जमानत याचिका पर आपत्ति लगाई है। उसके पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि समर्थ जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुका है। वह फरारी के दौरान केस को प्रभावित कर रहा है। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे को हटाने की मांग की है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Xiaomi Smart Band 10 Pro लॉन्च: मिलेगी AMOLED डिस्प्ले और SpO2 सपोर्ट, फुल चार्ज पर चलेगी 21 दिन
Xiaomi ने गुरुवार को चीन में अपनी नई Xiaomi Smart Band 10 Pro लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस स्मार्ट बैंड को Xiaomi 17 Max और Xiaomi Ear Clip TWS के साथ पेश किया। नया वियरेबल 1.74-इंच AMOLED कलर डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है।
कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट बैंड एक बार फुल चार्ज करने पर 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है। इसमें डुअल-लाइट PPD सेंसर दिया गया है, जो ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV), हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं।
Xiaomi Smart Band 10 Pro की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने इसका एक प्रीमियम Ceramic वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसमें फ्लोरोरबर स्ट्रैप दिया गया है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम के साथ आता है। Xiaomi Smart Band 10 Pro की शुरुआती कीमत CNY 399 (करीब ₹5,600) रखी गई है।
लेदर स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत CNY 449 (करीब ₹6,500) और Ceramic वेरिएंट की कीमत CNY 479 (करीब ₹6,700) है। यह स्मार्ट बैंड Black, Cherry Blossom Pink, Coral Orange, Cheese White, Ceramic White और Silver कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
Xiaomi Smart Band 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Smart Band 10 Pro HyperOS 3 इंटरफेस पर काम करता है और इसमें 336×480 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.74-इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। डिस्प्ले के साथ 2.5D टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। स्मार्ट बैंड में एडजस्टेबल रिस्टबैंड दिया गया है और यूजर्स को लेदर व फ्लोरोरबर स्ट्रैप ऑप्शन भी मिलते हैं। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें डुअल-लाइट PPD सेंसर मौजूद है, जो 98.2 प्रतिशत तक हार्ट रेट मॉनिटरिंग एक्यूरेसी देने का दावा करता है। इसके अलावा यह SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, HRV ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और मोशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, NFC, GPS, GNSS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS का सपोर्ट मिलता है। यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है और हैप्टिक फीडबैक के लिए लाइनियर वाइब्रेशन मोटर भी दी गई है। स्मार्ट बैंड में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। साथ ही नया गेम मोड 400 से अधिक गेम्स की स्टेटस ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। यह Apple ecosystem के साथ भी कम्पैटिबल है और Apple Shortcuts ऐप के जरिए कुछ फंक्शन्स कंट्रोल किए जा सकते हैं।
बैटरी और अन्य डिटेल्स
बैटरी की बात करें तो Xiaomi Smart Band 10 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज होने में लगभग 90 मिनट लगते हैं। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 21 दिनों तक चल सकता है। यह Android 8.0 और iOS 14.0 या उससे ऊपर वाले डिवाइसेज़ के साथ Xiaomi Health ऐप के जरिए काम करता है। स्मार्ट बैंड में 200 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए गए हैं।
वजन और डाइमेंशन की बात करें तो मेटल वेरिएंट का वजन लगभग 21.6 ग्राम है, जबकि Ceramic मॉडल का वजन करीब 28.7 ग्राम है। मेटल मॉडल का साइज़ 42.84×32.16×9.7mm और Ceramic मॉडल का साइज़ 43.97×33.35×9.7mm है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi



















