Responsive Scrollable Menu

धार भोजशाला: हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहला शुक्रवार, कड़ी सुरक्षा के बीच उमड़े श्रद्धालु, शहर काजी बोले- सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद

धार भोजशाला परिसर में आज शुक्रवार सुबह से हिंदू भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त दर्शन व पूजा के लिए उत्साहित हैं। हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं का कहना है कि 721 साल बाद उन्हें शुक्रवार के दिन भोजशाला में पूजा-दर्शन का अवसर मिला है। इसे लेकर शहर और भोजशाला के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

धार एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के पालन के लिए लगभग 1800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय और एएसआई द्वारा अधिकृत लोगों को ही पूजा की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों, आगंतुकों और धर्मगुरुओं से शांति, सौहार्द्र और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

धार भोजशाला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

धार भोजशाला में शुक्रवार सुबह से हिंदू श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कई श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि सैंकड़ों साल बाद उन्हें शुक्रवार के दिन भोजशाला में पूजा-दर्शन का अवसर मिला है। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद आज पहला शुक्रवार है और इसे लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों सहित भोजशाला परिसर के आसपास व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। धार एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि करीब 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शहर काज़ी ने जताई सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद

इधर मुस्लिम समुदाय ने भी शांति बनाए रखने की बात कही है। धार के शहर काजी वकार सादिक ने कहा कि मुस्लिम समाज हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करता है, लेकिन इस निर्णय के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में में एसएलपी दायर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है। शहर काजी ने कहा कि फिलहाल मुस्लिम समाज अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा करेगा और सभी लोग प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि “इस शुक्रवार के पुलिस प्रशासन ने जो गाइडलाइन जारी की है उसका सभी समुदाय के लोग सम्मान करें और शहर में अमन चैन और शांति बनाए रखें। शहर अपना है यहां के लोग अपने हैं और शहर में अमन चैन सुकून बरकरार रहे हम यही चाहते हैं।”

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया था ये फैसला

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को धार भोजशाला विवाद पर बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को राजा भोज कालीन देवी वाग्देवी का मंदिर घोषित किया था। अदालत ने  वर्ष 2003 के पुरातत्व सर्वेक्षण के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें शुक्रवार को मुसलमानों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। इसी के साथ  हिंदू पक्ष को भोजशाला में पूजा-अर्चना का पूर्ण अधिकार दिया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भोजशाला मूल रूप से सरस्वती मंदिर और प्राचीन संस्कृत शिक्षा केंद्र थी। कोर्ट ने मस्जिद पक्ष के लिए वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराए जाने का सुझाव भी दिया। यह फैसला हिंदू संगठनों की याचिका पर सुनवाई के बाद आया था। फैसले के बाद धार में हिंदू समाज में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि मुस्लिम समुदाय ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। धार शहर काजी वकार सादिक ने कहाकि वे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर कर न्याय की उम्मीद रखते हैं।

Continue reading on the app

गोविंदपुरी डबल मर्डर: 11 दिन के गोद दिए बेटे और जेठानी की मौत से परिवार में मातम, मां का दर्द छलका

गोविंदपुरी डबल मर्डर: 11 दिन के गोद दिए बेटे और जेठानी की मौत से परिवार में मातम, मां का दर्द छलका

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli के साथ बैटिंग से आया 'बहुत बड़ा फर्क', Devdutt Padikkal ने खोला अपनी सफलता का राज

मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट के इस संस्करण में शानदार फॉर्म में है। टूर्नामेंट में प्रवेश करते हुए, आरसीबी नॉकआउट चरणों से पहले अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच के लिए तैयार टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने मंच पर आकर अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के साथ खेलने के अनुभव और इससे उनके करियर को आकार देने में मिली मदद के बारे में बात की।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: Ruturaj Gaikwad को महंगी पड़ी कप्तानी, Slow Over-Rate के लिए लगा 24 लाख का जुर्माना


देवदत्त पडिक्कल ने जियोहॉटस्टार को बताया कि जब मैंने 2020 सीज़न में आरसीबी के साथ आईपीएल में पदार्पण किया, तो मैं पूरी तरह तैयार था। घरेलू क्रिकेट में मेरा प्रदर्शन शानदार रहा था। इसलिए, मुझे पता था कि जब मुझे मौका मिलेगा, तो मैं पूरी तरह से तैयार रहूंगा और अपना 100 प्रतिशत दूंगा। और खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करना मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुआ। उस उम्र में, उन्हें पारी की रचना करते हुए देखकर मुझे पारी को सही ढंग से खेलने का तरीका बहुत अच्छे से समझ आया। इससे मेरे विकास में बहुत बड़ा फर्क पड़ा।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 GT vs CSK Match Highlights | गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रन से रौंदकर प्लेऑफ की रेस से किया बाहर


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शेड्यूल की बात करें तो, मौजूदा चैंपियन टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। टूर्नामेंट का 67वां मैच 22 मई को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का यह आखिरी मैच होगा। हालांकि दोनों टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के पास अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका है और इसके लिए उन्हें मौजूदा चैंपियन टीम पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Fri, 22 May 2026 14:49:31 +0530

  Videos
See all

हमें बाहें फैलाकर AI का स्वागत करना चाहिए-CM Fadnavis | Shorts | R Bharat | Arnab Goswami | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:38:12+00:00

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा केस में परिवार का 'हल्लाबोल'! | Crime | Police | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:14+00:00

Twisha Death case: अब बच नहीं पाएगा समर्थ?| Twisha Sharma | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:12+00:00

Bhojshala Controversy: तनाव माहौल में जुमे के दिन भोजशाला में पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T09:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers