पति की मौत के 29 साल बाद विधवा को मिलेगा ₹10 करोड़ का क्लेम, इंश्योरेंस कंपनियों की मनमानी पर कोर्ट का चाबुक!
Insurance : जयपुर के कारोबारी किशोरी लाल की 1997 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बीमा कंपनी के चक्कर काटने के बाद, अब राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने पत्नी के हक में बड़ा फैसला सुनाया है.
The post पति की मौत के 29 साल बाद विधवा को मिलेगा ₹10 करोड़ का क्लेम, इंश्योरेंस कंपनियों की मनमानी पर कोर्ट का चाबुक! appeared first on Prabhat Khabar.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: आखिरी वक्त पर कैंसिल हुआ वरुण धवन की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, वजह जानकर फैंस रह गए हैरान
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के गाने और टीज़र पहले ही फैंस का ध्यान खींच चुके हैं। ऐसे में लोग इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई में होने वाला ट्रेलर लॉन्च इवेंट आखिरी समय पर कैंसिल कर दिया गया, जिससे फैंस हैरान रह गए।
ऐन मौके पर रुका ट्रेलर लॉन्च
फिल्म का ट्रेलर 21 मई को रिलीज होना था। इसके लिए मुंबई में एक बड़ा इवेंट भी प्लान किया गया था। सब तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन अचानक मेकर्स ने इवेंट कैंसिल करने का फैसला ले लिया।
इतना ही नहीं, ट्रेलर को ऑनलाइन भी रिलीज नहीं किया गया। अब इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है।
मेकर्स ने बताई वजह
ट्रेलर लॉन्च कैंसिल होने के बाद फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। स्टेटमेंट में लिखा गया, “कुछ अचानक आई तकनीकी दिक्कतों की वजह से आज होने वाला ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल किया जा रहा है। हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”
इस बयान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसी कौन सी तकनीकी दिक्कत आ गई, जिसकी वजह से पूरा इवेंट रोकना पड़ा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट को कई बार बदला गया है। शुरुआत में इसे 22 मई को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 5 जून 2026 कर दिया गया।
यह भी पढ़े- गुपचुप शादी कर ली क्या? मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं कंगना रनौत, वीडियो देख चौंके फैंस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Haribhoomi


















