Responsive Scrollable Menu

AIBE 21 Admit Card 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

AIBE 21 Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज यानी 22 मई 2026 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, वे आज आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते इसे डाउनलोड कर लें।

AIBE यानी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसके बाद वे देश में वकालत कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें। फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 100 अंकों का होगा और परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय जैसी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Continue reading on the app

बढ़ने वाली है क्रेटा की टेंशन! मार्केट में जल्द एंट्री करने जा रहीं ये 5 धांसू मिड-साइज SUV; जानिए कब होगी लॉन्च

भारतीय मार्केट में मिड-साइज एसयूवी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। फिलहाल इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का एकतरफा राज चल रहा है। हालांकि, क्रेटा को टक्कर देने जल्द कई नए मॉडलों की एंट्री होने जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ क्रिकेट के लिए बना है...किरण मोरे को याद आए युवा सचिन, क्रिकेट जगत में छाया बिहार का लाडला

Vaibhav sooryavanshi news: वैभव सूर्यवंशी अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में नए 'वंडर किड' बनकर उभरे हैं. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ 236.32 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 579 रन कूटे हैं, जिसमें रिकॉर्ड 53 छक्के शामिल हैं. उनकी इस अद्भुत प्रतिभा और निडर खेल को देख टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर और विकेटकीपर किरण मोरे ने उनकी तुलना युवा सचिन तेंदुलकर से की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया है. Fri, 22 May 2026 16:02:31 +0530

  Videos
See all

Bengal Politics | Samik Bhattacharya का बड़ा बयान. "BJP कोई 'धर्मशाला' नहीं है" - | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T10:45:20+00:00

Punjab News: खिलाड़ियों की सुरक्षा पर पंजाब सरकार का फोकस | CM Bhagwant Mann | Asian Hockey Trophy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T10:43:58+00:00

Madhya Pradesh में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव तय | New Syllabus & Exam Pattern | MPESB | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T10:46:38+00:00

Ajay Rai Threatens SP Controversy | अजय राय पर SP को धमकी देने का आरोप! UP Politics | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T10:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers