Delhi High court Vinesh Phogat WFI: महिला पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं से अयोग्य ठहराने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रहीं खिलाड़ी के खिलाफ संघ बदले की भावना से काम न करे. अदालत ने केंद्र सरकार को विनेश की संभावनाओं का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेषज्ञ पैनल बनाने और उन्हें आगामी एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति देने का निर्देश दिया है. Fri, 22 May 2026 16:23:32 +0530