Responsive Scrollable Menu

SRH vs RCB: आज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के निशाने पर होंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, रजत पाटीदार भी करेंगे कमाल

SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और उपकप्तान ईशान किशन के पास 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाएंगे. आइए इस बारे में जानते हैं.  

ईशान किशन बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड 

आज ईशान किशन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जब मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगे तो उनके पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. इस मैच में ईशान के पास 3500 आईपीएल रन पूरे करने का मौका होगा. ईशान को इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत होगी. अगर वो आज आरसीबी के खिलाफ इतने रन बना लेते हैं तो आसानी से इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे.  

अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे खास उपलब्धि

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अभिषेक शर्मा के पास इस मैच में 150 आईपीएल छक्के पूरे करने की खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. ऐसा करने के लिए अभिषेक शर्मा को सिर्फ 11 छक्कों की जरूरत है. अभिषेक अगर इस मैच में इतने छक्के लगा देते हैं तो वो इस उपलब्धि को आसानी से हासिल कर लेंगे. 

हेनरिक क्लासेन के पास भी खास मौका

आरसीबी के खिलाफ ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के पास ये खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वहीं इनके अलावा हेनरिक क्लासेन इस मैच में 8 चौके लगाते ही 150 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे. इसके अलावा अगर वो इस मुकाबले में 5 चौके लगाते हैं तो 450 चौके पूरे कर लेंगे. 

रजत पाटीदार भी हासिल करेंगे खास रिकॉर्ड 

इसके अलावा आरसीबी के लिए रजत पाटीदार पर इस मैच में 3 खास उपलब्धि हासिल करने का जिम्मा होगा. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 छक्के लगाते ही रजत पाटीदार 100 आईपीएल छक्के पूरे कर लेंगे, जबकि 6 चौके लगाते ही वो 100 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे. इसके अलावा अगर पाटीदार इस मैच में 52 रन लगा देते हैं तो वो 1500 रन पूरे कर लेंगे. 

SRH vs GT का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप सॉल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार.

ये भी पढ़ें : SRH vs RCB मैच में कौन बनेगा विनर, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11

Continue reading on the app

Twisha Murder Case: ट्विशा की सास का बड़ा आरोप- 'वह डुअल पर्सनालिटी थी, उसके दिमाग में चौथा पर्सन था'

Twisha Murder Case: ट्विशा केस-पति समर्थ सिंह की तरफ से जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल, ट्विशा के परिजनों की तरफ से भी हाईकोर्ट में याचिका दोबारा पोस्टमार्टम की मांग, सास गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए तीसरा समन, पुलिस के सामने शव को डिकंपोज होने से रोकने की चुनौती. 

ट्विशा की सास गिरिबाला का दावा ट्विशा डुअल पर्सनालिटी की थी, घटना वाली रात हमारे अलावा चौथा पर्सन उसके दिमाग में था.

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर की नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल, 'indosvetka' के साथ आए नजर, फैंस बोले, "क्या चल रहा है बॉस?"

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की एक तस्वीर इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में उतरने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सबको यही जानना है कि जिस लड़की के साथ फोटो में सरपंच साहब नजर आ रहे हैं वो आखिर कौन है और क्या करती है. Fri, 22 May 2026 12:23:33 +0530

  Videos
See all

Hardoi मंडी में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका | Cylinder Blast | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:03:45+00:00

CM Yogi Motivational Speech: सीएम योगी का ऐसा अंदाजपहले कभी नहीं देखा होगा! | Youth Inspiration #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:03:07+00:00

Bikaner में ऑपरेशन नीलकंठ का बड़ा एक्शन, 4 वांछित आरोपी गिरफ्तार | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:08:26+00:00

Jammu&Kashmir News: कठुआ में नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ की संपत्ति जब्त | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:06:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers