Sun transit in Rohini Nakshatra 2026: 25 मई को सूर्य का गोचर रोहिणी नक्षत्र में होगा. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशिवालों की लॉटरी लग सकती है. ये लोग अपनी लाइफ में ऊंची छलांग लगाएंगे. करियर में उन्नति होगी, यश और धन बढ़ेगा.
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से रातों रात स्टार बने दिव्येंदु अब राम चरण स्टारर 'पेड्डी' में नजर आएंगे. पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज हो रही इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल में हैं. इसके अलावा, इस साल वेब सीरीज से फिल्म में कन्वर्ट हो रही 'मिर्जापुर' भी बॉक्स ऑफिस पर आएगी. पेड्डी के प्रमोशन के बीच दिव्येंदु ने 'मिर्जापुरः द फिल्म' के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड अवॉर्ड शोज को भी फर्जी और पैसा कमाने का जरिया बताया.
Pakistan ODI Squad vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की वापसी हुई। पाकिस्तान ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है, जिसकी कप्तानी एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी करेंगे।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से 4 जून तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह, ऑलराउंडर शादाब खान और सुफियान मोकीम की भी वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी मार्च में बांग्लादेश दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
इस बार पाकिस्तान ने कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है। विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद गाजी घोरी और रोहेल नजीर को टीम में चुना गया। उस्मान खान बीमारी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
बांग्लादेश सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इनमें सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी घोरी, साहिबजादा फरहान और शामिल हुसैन शामिल हैं।
हालांकि टीम को दो बड़े खिलाड़ियों की कमी भी खलेगी। विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमां और युवा ओपनर सैम अयूब अभी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि दोनों खिलाड़ी अभी मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
पाकिस्तान की टीम शुक्रवार शाम इस्लामाबाद में इकट्ठा होगी और शनिवार से कोचिंग स्टाफ की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। कंगारू टीम भी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।
पाकिस्तान का स्क्वॉड: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम