खतरे में भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप, बराबरी पर पहुंचा GT का स्टार पेसर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. लगभग हर मैच के साथ ही पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. जहां, एक वक्त लगने लगा था कि भुवनेश्वर कुमार ही इस बार पर्पल कैप की रेस में बाजी मारेंगे, वहीं अब गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर ने उन्हें कड़ी टक्कर दे दी है और उनकी बराबरी पर आ पहुंचा है. वैसे तो अभी भी पर्पल कैप भुवी के सिर पर सजी हुई है. मगर, ये कभी भी छिन सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.
भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी है पर्पल कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार नंबर-1 पर काबिज हैं. भुवी ने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबलों की 13 पारियों में 16.37 के औसत से 24 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी इस दौरान 7.70 की रही है. एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया है. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होने के नाते भुवनेश्वर कुमार के पास ही अभी पर्पल कैप है.
नंबर-2 पर कगिसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की. इस मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए और इसी के साथ रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली. भुवी के साथ-साथ अब रबाडा के खाते में भी 24 विकेट दर्ज हो गए हैं. हालांकि, उनके भुवी का औसत बेहतर है, जिसके चलते वह टॉप पर हैं और रबाडा दूसरे स्थान पर हैं. GT के स्टार पेसर ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 20.54 के औसत से 24 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 की रही है.
How can you keep KG out of the game ????
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
Gets his first & our fourth of the evening ???? pic.twitter.com/wbUteQPE2G
तीसरे स्थान पर अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए.
चौथे नंबर पर काबिज हैं राशिद खान
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान चौथे पायदान पर काबिज है. CSK के साथ खेले गए मुकाबले में राशिद ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 3 विकेट अपने नाम कर लिए. राशिद खान ने अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 21.94 के औसत से 19 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.71 रही है.
पांचवें स्थान पर हैं जोफ्रा आर्चर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-5 पर जोफ्रा आर्चर का नाम आता है. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 24.38 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.14 की रही है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
| रैंक | खिलाड़ी | विकेट | मैच | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Bhuvneshwar Kumar | 24 | 13 | 16.37 | 7.70 |
| 2 | Kagiso Rabada | 24 | 14 | 20.54 | 9.18 |
| 3 | Anshul Kamboj | 21 | 14 | 25.23 | 10.52 |
| 4 | Rashid Khan | 19 | 14 | 21.94 | 8.71 |
| 5 | Jofra Archer | 18 | 13 | 24.38 | 9.14 |
ये भी पढ़ें: रोमांच के चरम पर पहुंचा IPL! CSK हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच है टक्कर
बुजुर्गों की हुई मौज, हर महीने सरकार देगी 3000 रुपए
सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को प्रत्येक माह 3000 रुपए अर्थात् 36,000 रुपए सालाना की पेंशन दी जाएगी। उन्हें यह पेंशन पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojana) के तहत दी जाएगी। इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, यदि आप इन ...
The post बुजुर्गों की हुई मौज, हर महीने सरकार देगी 3000 रुपए appeared first on Taza Hindi Samachar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Taza Hindi Samachar




















