Bakrid 2026: 27 या 28 मई, भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? जानें सही तारीख और बकरे की कुर्बानी का इतिहास
Bakrid 2026: इस्लाम धर्म में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है. यह त्योहार त्याग, आस्था और इंसानियत का संदेश देता है. कई लोग बकरीद को केवल कुर्बानी के त्योहार के रूप में जानते हैं, लेकिन इसका असली अर्थ अल्लाह के प्रति समर्पण और अपने अहंकार का त्याग करना है. इस साल भी बकरीद की तारीख को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ था, लेकिन धार्मिक विद्वानों ने इसकी सही तारीख स्पष्ट कर दी है. चलिए जानते हैं इस दिन का इतिहास क्या है.
भारत में कब है बकरीद 2026?(Bakrid 2026 Date in India)
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा हर साल ज़ु अल-हज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है. इस बार भारत में चांद दिखाई न देने के कारण मुस्लिम धर्मगुरुओं ने घोषणा की है कि बकरीद 28 मई 2026 को मनाई जाएगी. देश के कई हिस्सों में लोगों को उम्मीद थी कि त्योहार 27 मई को हो सकता है. लेकिन चांद न दिखने की वजह से तारीख आगे बढ़ गई है. अब पूरे भारत में 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी.
क्यों खास है ईद-उल-अजहा?
ईद-उल-अजहा को त्याग और विश्वास का पर्व कहा जाता है. यह त्योहार इंसान को सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा वही है, जिसमें व्यक्ति अल्लाह के आदेश के सामने पूरी तरह झुक जाए. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज अदा करते हैं. इस दिन जरूरतमंदों की मदद की जाती है और कुर्बानी दी जाती है. यह त्योहार समाज में बराबरी, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देता है.
क्या है कुर्बानी का इतिहास?
बकरीद की सबसे बड़ी मान्यता पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से जुड़ी है. इस्लामी मान्यताओं के अनुसार अल्लाह ने उनकी आस्था की परीक्षा लेने का फैसला किया. अल्लाह ने उनसे उनके सबसे प्रिय बेटे हजरत इस्माईल की कुर्बानी देने को कहा. हजरत इब्राहिम ने बिना सवाल किए अल्लाह के आदेश को स्वीकार कर लिया. वे अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए. लेकिन जब वे ऐसा करने वाले थे, तभी अल्लाह ने उनकी सच्ची नीयत और विश्वास को देखकर इस्माईल की जगह एक दुम्बा भेज दिया. यहीं से कुर्बानी की परंपरा शुरू हुई. तभी से मुस्लिम समुदाय इस दिन जानवर की कुर्बानी देकर हजरत इब्राहिम की आस्था और समर्पण को याद करता है.
कुर्बानी का असली मतलब क्या है?
बकरीद का मतलब सिर्फ जानवर की कुर्बानी देना नहीं है. इसका असली संदेश अपने अंदर की बुराइयों, लालच और घमंड को खत्म करना है. यह पर्व इंसान को त्याग और सेवा की सीख देता है. कुर्बानी के बाद मांस को तीन हिस्सों में बांटने की परंपरा भी इसी सोच को दर्शाती है. एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को दिया जाता है. दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए होते है. तीसरा हिस्सा अपने परिवार के लिए रखा जाता है. इससे समाज में भाईचारा और मदद की भावना मजबूत होती है.
भारत में कैसे मनाई जाती है बकरीद?
भारत में बकरीद बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है. सुबह लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाते हैं. नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी जाती है. इसके बाद कुर्बानी की रस्म निभाई जाती है. इस मौके पर बकरी, भेड़, ऊंट या बैल का कुर्बानी दी जा सकती है. फिर गोश्त को परिवार, रिश्तेदारों और गरीबों में बांटा जाता है. घरों में स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं. रिश्तेदारों और मेहमानों का स्वागत किया जाता है. इस दिन लोग प्यार, भाईचारे और इंसानियत का संदेश फैलाते हैं.
यह भी पढ़ें: Ganga Dusshera 2026: 25 या 26 मई, गंगा दशहरा कब है? इस दिन क्या करें और क्या न करें, जानें पूजा के विशेष नियम
(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
खतरे में भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप, बराबरी पर पहुंचा GT का स्टार पेसर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. लगभग हर मैच के साथ ही पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. जहां, एक वक्त लगने लगा था कि भुवनेश्वर कुमार ही इस बार पर्पल कैप की रेस में बाजी मारेंगे, वहीं अब गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर ने उन्हें कड़ी टक्कर दे दी है और उनकी बराबरी पर आ पहुंचा है. वैसे तो अभी भी पर्पल कैप भुवी के सिर पर सजी हुई है. मगर, ये कभी भी छिन सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.
भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी है पर्पल कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार नंबर-1 पर काबिज हैं. भुवी ने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबलों की 13 पारियों में 16.37 के औसत से 24 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी इस दौरान 7.70 की रही है. एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया है. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होने के नाते भुवनेश्वर कुमार के पास ही अभी पर्पल कैप है.
नंबर-2 पर कगिसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की. इस मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए और इसी के साथ रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली. भुवी के साथ-साथ अब रबाडा के खाते में भी 24 विकेट दर्ज हो गए हैं. हालांकि, उनके भुवी का औसत बेहतर है, जिसके चलते वह टॉप पर हैं और रबाडा दूसरे स्थान पर हैं. GT के स्टार पेसर ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 20.54 के औसत से 24 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 की रही है.
How can you keep KG out of the game ????
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
Gets his first & our fourth of the evening ???? pic.twitter.com/wbUteQPE2G
तीसरे स्थान पर अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए.
चौथे नंबर पर काबिज हैं राशिद खान
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान चौथे पायदान पर काबिज है. CSK के साथ खेले गए मुकाबले में राशिद ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 3 विकेट अपने नाम कर लिए. राशिद खान ने अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 21.94 के औसत से 19 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.71 रही है.
पांचवें स्थान पर हैं जोफ्रा आर्चर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-5 पर जोफ्रा आर्चर का नाम आता है. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 24.38 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.14 की रही है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
| रैंक | खिलाड़ी | विकेट | मैच | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Bhuvneshwar Kumar | 24 | 13 | 16.37 | 7.70 |
| 2 | Kagiso Rabada | 24 | 14 | 20.54 | 9.18 |
| 3 | Anshul Kamboj | 21 | 14 | 25.23 | 10.52 |
| 4 | Rashid Khan | 19 | 14 | 21.94 | 8.71 |
| 5 | Jofra Archer | 18 | 13 | 24.38 | 9.14 |
ये भी पढ़ें: रोमांच के चरम पर पहुंचा IPL! CSK हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच है टक्कर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















