Cannes 2026: कान्स के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय? एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या संग दिखीं
Aishwarya Rai Cannes 2026: बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय एक बार फिर चर्चा में हैं। साल के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अब तक उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को परेशान कर रखा था, लेकिन अब मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए एक वीडियो ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि वह Cannes के लिए रवाना हो चुकी हैं।
ब्लैक ट्विनिंग में दिखीं ऐश्वर्या और आराध्या
#AishwaryaRaiBachchan and daughter #AaradhyaBachchan snapped at the airport as they jet off to attend the #CannesFilmFestival2026. ✨#Cannes2026 #FilmfareLens pic.twitter.com/4i6GIy97zp
— Filmfare (@filmfare) May 21, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। दोनों का स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि ऐश्वर्या जल्द ही Cannes रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
Cannes से दूर रहने पर उठ रहे थे सवाल
इस साल Cannes Film Festival में आलिया भट्ट, हुमा कुरेशी और अदिति राव हैदरी समेत कई भारतीय अभिनेत्रियां रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं। लेकिन ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया था।
क्लोजिंग सेरेमनी में दिख सकती हैं ऐश्वर्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय इस बार Cannes Film Festival की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि कुछ निजी कारणों की वजह से वह पहले फ्रांस के लिए रवाना नहीं हो पाई थी।
अब एयरपोर्ट वीडियो सामने आने के बाद फैंस को पूरा भरोसा हो गया है कि ऐश्वर्या जल्द ही रेड कार्पेट पर नजर आएंगी और एक बार फिर अपने लुक से इंटरनेट पर तहलका मचाएंगी।
2002 से लगातार Cannes का हिस्सा हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने पहली बार साल 2002 में Cannes Film Festival में शिरकत की थी। उस दौरान वह शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म Devdas के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। तब से लेकर अब तक वह लगभग हर साल इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं।
यह भी पढ़े- आखिर कब दिखेगा Aishwarya Rai का कान्स रेड कार्पेट जलवा? सामने आया बड़ा अपडेट
लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें 22 मई के लेटेस्ट रेट्स
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 May 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आज लगातार तीसरे दिन चमका सोना-चांदी. जानिए उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत अपने शहर का ताजा भाव.
The post लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें 22 मई के लेटेस्ट रेट्स appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24




















