Delhi Weather Today: राजधानी में भीषण गर्मी का कहर! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले 7 दिन तक लू चलने की आशंका
Delhi Weather Today: दिल्ली में लोग शुक्रवार को भी भीषण गर्मी की लहर से जूझते रहे, क्योंकि शहर में गुरुवार को लगभग 14 सालों में मई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, और मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भीषण गर्मी का यह दौर कम से कम एक और हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से भिड़ी बस, आग लगने से झुलसी सवारियां
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात 2 बजे भीषण सड़क दुर्घटना देखने को मिली। यहां मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस आगे चल रहे कंटेनर में जा।घुसी। यह टक्कर बहुत जोरदार थी इसके बाद बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।
जैसे ही बस की टक्कर हुई और उसमें आग लगी मौके पर चीख पुकार मच गई। यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
बस चालक की मौत दर्जनों यात्रा झुलसे
इस दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन यात्री झुलस गए इनमें से एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह कहा जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस चालक शंभू को नहीं बचाया जा सका। स्टीयरिंग में फंसने के कारण उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
फिरोजाबाद: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, चालक जिंदा जला, दो दर्जन सवारियां झुलसीं… pic.twitter.com/wXUcQ9ulcU
— Jeet Govind Sarkar (@Jeetsarkar_) May 22, 2026
मौके पर पहुंचे अधिकारी
जैसे ही इस गंभीर बस हादसे की सूचना मिली मौके पर तुरंत थी एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यही सामने आ रहा है कि अंधेरा होने और तेज रफ्तार होने की वजह से लापरवाही के कारण ये दुर्घटना हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News




















