SRH vs RCB मैच में कौन बनेगा विनर, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मैच आज यानी 22 मई (शुक्रवार) सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करने पैट कमिंस उतरेंगे तो वहीं, आरसीबी की कप्तानी करते हुए रजत पाटीदार नजर आएंगे. ये मैच जीतना सनराजर्स हैदराबाद के लिए जरूरी होगा, क्योंकि वो टॉप 2 में अपने अभियान को समाप्त कर प्लेऑफ में जाना चाहेगी, ताकि उसे 2 मौके फाइनल में जगह बनाने के लिए मिल सकें. वहीं आरसीबी पहले ही टीम टॉप पर बनी हुई है. इस मैच से पहले हम आपको पिच और वेदर रिपोर्ट के अलावा हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
पिच रिपोर्ट : राजीव गांधी स्टेडियम
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार है. यहां पर तेज उछाल और बांउस के साथ बॉल बैट पर आती है, ऐसे में तेज आउटफील्ड का फायदा आसानी से बल्लेबाज उठाते हैं. इस मैदान पर तेज गेंदबाज नई बॉल से असरदार साबित होते हैं, वहीं स्पिन गेंदबाज भी पुरानी बॉल के साथ जलवा बिखेर सकते हैं.
Something’s brewing. ????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/WAOeNUnHKQ
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 20, 2026
वेदर रिपोर्ट : हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने के लिए मिलने की उम्मीद है. आज यहां का तापमान 37 डिग्री रहने वाला है. हैदराबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
What would you rate this partnership, Orange Army? ???????? pic.twitter.com/H9pviqrNd8
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 20, 2026
SRH vs RCB: हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना 27 बार हुआ है. इनमें से आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं. इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का होने वाला है.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सबसे ज्यादा टीम टोटल 262 रहा है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 68 रहा है. वहीं दूसरी ओर हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 287 का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया है, जबकि इस मैच में उनका सबसे कम टोटल 125 रहा है.
You still got it, Coach Varun Aaron ????♂️???? pic.twitter.com/kcZy6CnY1m
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 21, 2026
SRH vs RCB: संभावित प्लेइंग-11
RCB : विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार.
SRH: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 21, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंज, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार.
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, दक्ष कामरा, राहुल त्रिपाठी.
ये भी पढ़ें : पहले खेलने का मौका भी नहीं मिला रहा था, अब 36 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, बड़ा बयान देकर खोले कई राज
'चुपके से शादी कर ली?' गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां, कंगना रनौत का वीडियो देख फैंस पूछने लगे सवाल
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो गया है. इस वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का यह बदला हुआ रूप देख इंटरनेट पर सनसनी मच गई है और फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? हालांकि, चर्चा यह भी है कि यह सस्पेंस लुक उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग का हिस्सा भी हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















