झारखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी तैयारी! कुलपति सम्मेलन में नई यूनिवर्सिटी व्यवस्था और भर्ती सिस्टम पर मंथन
Jharkhand News: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से रांची के होटल पीएनआर चाणक्य में दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन 2026 आयोजित किया गया. सम्मेलन में राज्यपाल संतोष गंगवार, उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और यूजीसी के प्रतिनिधि शामिल हुए. राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुणवत्ता आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही.
नए विश्वविद्यालय अधिनियम पर चर्चा
सम्मेलन में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार ने कहा कि इस नए कानून का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर शिक्षा व्यवस्था लागू करना है. इसके तहत यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन भी बनाया गया है, जिससे भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया व्यवस्थित होगी. अधिकारियों ने बताया कि इसे पूरी तरह लागू होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं.
क्लस्टर सिस्टम पर सरकार का रुख
सम्मेलन में क्लस्टर सिस्टम को लेकर भी चर्चा हुई. सरकार ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सभी कॉलेजों में नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा शहरों के कॉलेजों में विशेष शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई थी. हालांकि विरोध को देखते हुए सरकार इसमें जरूरी सुधार करने पर काम कर रही है.
शिक्षा और शोध पर जोर
राज्यपाल ने सभी कुलपतियों और प्राचार्यों से समय पर पढ़ाई, परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य प्रशासनिक लापरवाही का शिकार नहीं होना चाहिए. साथ ही शोध, नवाचार, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री से जुड़ी शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Govt: राष्ट्रीय वन मेला का आयोजन करेगी झारखंड सरकार, वन उत्पाद, आदिवासी आजीविका को मिलेगा बड़ा मंच
Donald Trump vows to recover Iran's uranium | BBC News
Tehran and Washington have demonstrated how central Iran's nuclear issue is to both the war and any future peace between them. US President Donald Trump vowed Iran's stockpile of highly enriched uranium will be recovered, while reports emerged that Supreme Leader Ayatollah Mojtaba Khamenei issued a directive that his country's uranium should not be sent abroad. Meanwhile, Pakistan is continuing its efforts at shuttle diplomacy and a warning from the International Energy Agency states oil markets are heading for a 'red zone'. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #US #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News



















