Responsive Scrollable Menu

हॉर्न बजाते ही भड़के बाराती, महिला को घेरा… शिकायत पर थानेदार बोले- ‘आपने ही कुछ गलत किया होगा’

मुरादाबाद में शराब के नशे में धुत बारातियों पर महिला से अभद्रता का आरोप लगा है. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला ने मझोला थानाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading on the app

CSK vs SRH: महेंद्र सिंह धोनी हैदराबाद के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं? फैंस के लिए आई बड़ी खबर

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के सबसे बड़े स्टार और पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक नई चोट की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले से बाहर हो सकते। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी के अंगूठे में चोट लगी है, जिसके कारण वह चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

बताया जा रहा है कि धोनी को यह चोट लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले लगी थी। इसी वजह से वह टीम के साथ लखनऊ भी नहीं गए थे जबकि शुरुआती योजना में उनका नाम शामिल था। इससे पहले भी धोनी सीजन शुरू होने से पहले लगी पिंडली की चोट से जूझ रहे थे। उसी कारण वह शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहे थे।

हालांकि बाद में उनकी रिकवरी में देरी हुई और कुछ फिटनेस दिक्कतें भी सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने खुद भी टीम के सफल कॉम्बिनेशन को नहीं बिगाड़ने का फैसला किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का आखिरी होम मैच उनके लिए वापसी का सही मौका बनेगा। लेकिन अब ताजा चोट ने फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है।

धोनी रविवार को प्रैक्टिस सेशन में जरूर पहुंचे थे। उन्होंने हल्की ट्रेनिंग भी की, लेकिन माना जा रहा है कि वह खुद को पूरी तरह फिट नहीं मान रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने मैच में खेलने या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरने का जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि धोनी मैच के दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक वह टीम के साथ रहेंगे और मुकाबले के बाद फैंस के लिए होने वाले लैप ऑफ ऑनर में भी हिस्सा ले सकते हैं। चेपॉक में धोनी की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम ने इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई फिलहाल 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अगर टीम अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत लेती है तो प्लेऑफ का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। लेकिन एक भी हार सीएसके की मुश्किलें बढ़ा सकती है और फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं? सीएसके के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद कप्तान ने दिया दिल तोड़ने वाला बयान

will ms dhoni play ipl next year? 19 सालों में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का सफर गुजरात टाइटंस के हाथों 89 रनों की करारी हार के साथ समाप्त हो गया. इस शर्मनाक हार के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की कमी को स्वीकार करते हुए उनके आईपीएल 2027 में खेलने पर बड़ा अपडेट दिया. गायकवाड़ ने कहा कि धोनी की वापसी पर सस्पेंस बरकरार है और इसका पता सभी को अगले साल ही चलेगा. Thu, 21 May 2026 23:41:01 +0530

  Videos
See all

#shorts DNA: UAE का तेल..'बिन होर्मुज' भारत आएगा | Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T20:30:22+00:00

Car Blast News Today: कार धमाके ने दहलाया! लाइव वीडियो आया सामने | Viral Video | Car Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T20:30:06+00:00

What is the US endgame in Cuba after Castro's indictment? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T20:15:26+00:00

Ganga Me Biryani Controversy: गंगा नदी में चिकन बिरयानी फेंकने पर भारी हंगामा! Viral Video | Chicken #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T20:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers